Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
कैसे जापानी खुद को रखते है फिट एंड फाइन
जापानी लोग खाने पीने को लेकर काफी सजग होते है, इसलिए वो बीमार नहीं पड़ते है और हमेशा एनजेर्टिक नजर आते है। आइये जानते है जापानियों की जीवनशैली के बारे में -
हर देश ने दुनियां को अपनी संस्कृति के माध्यम से कुछ ना कुछ सिखाया। जैसे भारत ने दुनिया को योग और आयुर्वेद दिया। वैसे से ही अन्य देशों ने हमे बहुत कुछ सिखाया है जैसे जापान। क्या आपको पता है कि जापानी लड़कियां बूढी क्यों नहीं दिखती हैं। जापानी लोग बहुत एनर्जेटिक होने के साथ फिट एंड फाइन होते हैं।

तो आइये आज हम उनकी जीवन शैली के बारे में जानेगें कि वो रोज़ अपनी दिनचर्या में ऐसा क्या करती हैं जिससे वे स्वस्थ दिखती हैं और उनकी त्वचा चमकदार लगती है।

ग्रीन टी
ग्रीन टी में एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जिससे त्वचा पर झुर्रियां नहीं पड़ती हैं। इसे रोज़ पीने से वजन भी कम होता है साथ ही इससे कैंसर और हृदय रोग नहीं होते हैं। जापानी लोग दिन कम से कम 1-2 कप ग्रीन टी पीते हैं

सी फ़ूड
चिकन, मटन या बीफ़ से ज्यादा जापानी लोग सी फ़ूड पसंद करते हैं। लाल मांस खाने से इन्फ्लैमटॉरी, कोलेस्ट्रॉल और मोटापा बढ़ता है। लेकिन सैल्मन, ट्यूना और श्रिम्प में प्रोटीन और ओमेगा 3 फैटी एसिड अच्छी मात्रा में पाया जाता है।

फर्मेन्टड फ़ूड
किम्ची, टेम्पेह, मिसो, साउरकेराट, कोम्बच और केफिर कुछ ऐसी ही फर्मेन्टड फ़ूड हैं जो जापानी बहुत प्रेम से खाते हैं। फर्मेन्टड फ़ूड में एंजाइम, विटामिन और प्रोबायोटिक्स होते है जिससे आतों में स्वस्थ बैक्टीरिया बढ़ते हैं।

बहुत चलते हैं
अध्ययन से पता चलता है कि औसत जापानी नियमित रूप से पैदल चलते हैं। पैदल चलने से तनाव कम होता है साथ ही आपका वजन भी कम होता है।

मार्शल आर्ट
जापान में पुरुष और महिला दोनों ही जूडो, कराटे और अकिदो जैसे मार्शल आर्ट्स सीखते हैं। यही कारण है कि वे इतने स्वस्थ रहते हैं। इसी से उनकी शक्ति, लचीलापन और सहनशक्ति बढ़ती होती है। जिससे वे कभी भी बूढ़े नहीं होते हैं।

कई बार खाना खाते हैं
जापानी लोग दिन में कई बार भोजन खाते हैं और थोड़ा थोड़ा खाते हैं। देखा गया है कि वे अन्य लोगों के मुकाबले कम खाना खाते हैं। जिससे वे अपने वजन भी आसानी से कम रख लेते हैं।

ध्यान
ध्यान उनके जीवन का एहम हिस्सा है। सभी पुरुष, महिला, युवा और बूढ़े लोग जापान में ध्यान करते हैं। ध्यान करने से तनाव कम होता है जिससे आयु बढ़ती है।



Click it and Unblock the Notifications
