Latest Updates
-
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश -
Karwa Chauth Wishes For Wife: चांद की चांदनी...करवा चौथ के मौके पर पत्नी को भेजें ये प्यार भरे मैसेज और शायरी -
Happy Karwa Chauth 2026 Wishes: चांद से मांगी हैं आपके लिए खुशियां…इन संदेशों से दें करवा चौथ की शुभकामनाएं -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर पति-पत्नी शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: करवा चौथ पर चांद कब निकलेगा? जानें आपके शहर में कब होगा दीदार
डायबिटीज से पीड़ित महिलाएं करवा चौथ के दिन ऐसे रखें उपवास
डायबिटीज से पीड़ित लोगों को उपवास रखते समय कई महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना जरूरी है। जल्द ही करवा चौथ आने वाला है और इस दिन महिलाएं उपवास रखती हैं।
पूरे दिन भूखा रहना आपके स्वास्थ्य के लिए खतरा पैदा करता है। इस आपका शुगर लेवल कम हो सकता है, जोकि एक अच्छी बात नहीं है।

खैर अगर आप डायबिटीज की मरीज हैं और उपवास रखने की प्लानिंग बना रही हैं, तो हम आपको कुछ टिप्स दे रहे हैं, जिनके जरिए आप एक हेल्दी तरीके से इस उपवास का पालन कर सकती हैं।

आपको क्या खाना चाहिए
यदि आप टाइप 1 या टाइप 2 डायबिटीज से पीड़ित हैं, तो सबसे अच्छा यह है कि आप अपनी सर्गी को गंभीरता से लें। सुनिश्चित करें कि कार्बोहाइड्रेट का उचित सेवन करें। यह आपके इंसुलिन का स्तर नियंत्रण में रखेगा। दिन में आपका ब्लड शुगर लेवल कम हो सकता ह, इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि आप अच्छी तरह से खाएं। आप मल्टीग्रेन आटे से बनी रोटी, दाल, गोभी या घी खा सकते हैं।

दूध और ड्राई फ्रूट्स
इसके अलावा, आपको दूध और ड्राई फ्रूट्स चाहिए। पूरे दिन आपका ब्लड शुगर लेवल में उतार-चढ़ाव हो सकता है। कार्बोहाइड्रेट के अलावा आपको फाइबर भी खाना चाहिए। इससे ब्लड शुगर को बनाए रखने में मदद मिलती है। आपका उद्देश्य पौष्टिक नाश्ते का होना चाहिए। इस समय आप चिया के बीज खाएं। यह ओमेगा 3 से भरपूर होते हैं। आप इसे दूध या चाय के साथ मिला सकते हैं। आप खीर भी खा सकती हैं। आप इसमें बेरी मिक्स कर सकती हैं। इससे आपको भरपूर मात्रा में फाइबर मिलता है।

दवाओं के बारे में आपको क्या करना चाहिए
डॉक्टर के अनुसार, टाइप 2 डायबिटीज से पीड़ित महिलाओं को ब्लड शुगर कम करने के लिए इस दिन सुबह दवा नहीं लेनी चाहिए। यह स्वाभाविक रूप से हो जाता है। इसके अलावा इस दिन विशेष रूप से इंसुलिन लेने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श करना चाहिए। इसके अलावा आपको आंवला और गिलोय का रस नहीं पीना चाहिए, खासकर सर्गी के दौरान ऐसा करने से बचें।

दिन के दौरान आपको क्या करना चाहिए
यह जरूरी है कि आप अपने स्वास्थ्य की देखभाल करें। इसलिए, यदि आप बेचैनी या पसीना महसूस करे हैं, तो तुरंत अपने इंसुलिन लेवल की जांच करें। किसी भी मामले में आपका शुगर लेवल 70 एमजी से कम नहीं होना चाहिए। ऐसे में आप फलों का रस या नारियल पानी ले सकती हैं। यदि आप चाहें तो आप 4 बजे पूजा के बाद तरल पदार्थ ले सकती हैं।

उपवास कैसे तोड़ें
चूंकि आपने पूरे दिन नहीं खाया है, इसलिए मीठे के साथ अपना उपवास तोड़ना बेहतर है। यह आपके ब्लड शुगर लेवल को सामान्य करेगा। इसके बाद आप मीठी मठरी खा सकती हैं। आप फलों के रस पी सकती हैं। ध्यान रहे कि रात को हल्का खाना खायें। खाने में दाल चावल या सलाद खा सकती हैं। बाद में मिठाई से बचें।



Click it and Unblock the Notifications
