Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
वेलेंटाइन आने से पहले घटाएं मोटापा: 5 डे डाइट प्लान
अगर आपको वेलेंटाइन के दिन पतला दिखना है तो हमारी बताई हुई डाइट चार्ट को फॉलो करें।
वेलेंटाइन डे अब बस कुछ ही दिन नज़दीक है। ऐसे में हर लड़की अपने प्रेमी के सामने खुद को अच्छी तरह से तैयार कर के मिलना चाहती है।
हर लड़की का ख्वाब होता है कि वह इस सबसे गॉर्जियस ड्रेस पहने, लेकिन तब क्या जब वह ड्रेस शरीर पर आने से इंकार कर दे?
आप नहीं चाहती होंगी कि वेलेंटाइन डे पर पहनी गई ड्रेस में से पेट के पास के मोटे-मोटे टायर बाहर आते हुए दिंखे। इसलिये अब आपके पास जितना भी समय बचा हुआ है, उसमें थोड़ी डाइट कंट्रोल कर लें और हमारे बताए इस डाइट चार्ट को फॉलो करें। इस डाइट को 5 दिनों तक फॉलो करें और खुद ही देंखे कि आपका मोटापा कैसे कम हो जाता है।

पहला दिन:
एक बार शरीर को डिटॉक्स करने के बाद केवल लिक्विड का ही सेवन करें। सुबह उठ कर ग्रीन टी या नींबू-शहद पियें। इससे आपकी एनर्जी लेवल हाई रहेगा। उसके बाद दुपहर में बटर मिल्क, गाजर और बीटरूट का जूस पियें। या फिर एक गिलास नींबू पानी या फिर नारियल पानी भी पी सकती हैं। रात में डिनर के रूप में सूप पियें।

दूसरा दिन:
दूसरे दिन आपको पोषण पर ध्यान देना चाहिये, जिसके लिये क्यूनो (Quinoa) खाएं। इसमें प्रोटीन और फाइटोन्यूट्रियन्ट्स मिलेंगे। इसमें अन्य साबुत अनाज के मुकाबले ढेर सारा फाइबर होता है। साथ ही इसमें आयरन भी होता है।

तीसरा दिन:
तीसरे दिन सिर्फ ओट्स खाएं। इसमें ढेर सारा प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स और फाइबर होते हैं। इसको खाने से मोटापा और ब्लड शुगर लेवल कम होता है।

चौथे दिन:
इस दिन राजगिरा से बने व्यंजन खाएं। जी हां, इसे नवरात्री में खाया जाता है लेकिन आप इसे ऐसे भी खा सकते हैं। इसमें आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, मैग्नीशियम और फाइबर ढेर सारी मात्रा में होता है।

पांचवा दिन:
इस दिन प्रोटीन और एनर्जी वाली चीज़ खाएं। आप प्रोटीन का सेवन करने के लिये उसका शेक बना सकती हैं। यह वेट लॉस में काफी मदद करता है।



Click it and Unblock the Notifications
