Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
अल्कोहल में एनर्जी ड्रिंक्स मिलाकर पीने से आपको हो हैं ये बड़े नुकसान
शराब और भी खतरनाक हो जाता है जब लोग इसका कॉकटेल बनाकर पीते हैं। एनर्जी ड्रिंक भले ही आपको एक्टिव रखता हो लेकिन अगर इसे अल्कोहल के साथ मिलाकर पिया जाये तो आपको नुकसान ही होता है।
शराब सेहत के लिए हानिकारक होती है यह जानते हुए भी कई लोग शराब पीते हैं। शराब के सेवन से हर साल पूरी दुनिया में लाखों लोगों की मौत होती है। शराब पीने के बाद इसका सीधा असर दिमाग पर पड़ता है। और शराब का अधिक सेवन करने से लीवर कमजोर हो जाता है।
शराब और भी खतरनाक हो जाता है जब लोग इसका कॉकटेल बनाकर पीते हैं। एनर्जी ड्रिंक भले ही आपको एक्टिव रखता हो लेकिन अगर इसे अल्कोहल के साथ मिलाकर पिया जाये तो आपको नुकसान ही होता है।

कनाडा की यूनिवर्सिटी ऑफ विक्टोरिया ने एडिक्शन रिसर्च ऑफ बीसी के लिए अल्कोहल और एनर्जी ड्रिंक्स को लेकर 12 शोध किये, जो 1981 से 2016 तक प्रकाशित हुए थे। इनमें से 10 शोध में पता चला कि शराब में एनर्जी ड्रिंक्स डालकर पीने से केवल शराब पीने की तुलना में अधिक इंजरी का खतरा होता है। इसमें कार एक्सीडेंट, एक दूसरे से लड़ाई करना आदि शामिल हैं।
अध्ययन के मुख्य लेखक ऑड्रा रोमर के अनुसार, अक्सर जब आप शराब पीते हैं, तो आप थक जाते हैं और घर जाना पसंद करते हैं। लेकिन जब आप एनर्जी ड्रिंक के साथ शराब पीते हैं, तो आपको पता नहीं होता कि आप नशे में हैं और अधिक शराब का सेवन कर लेते हैं। इससे आपका व्यवहार अधिक खतरनाक हो जाता है।

उन्होंने यह भी कहा कि, बाकी तीन अध्ययनों में भी बताया गया है कि इससे आपके घायल हो जाने की संभावना बढ़ सकती है। उन्होंने कहा, 'शराब पीने से चोट लगने या घायल होने जैसे कारक जुड़े हुए हैं और कई शोध ने सुझाव दिया है कि जो लोग इन कारकों को जानते हैं, उन्हें शराब, खासकर शराब में एनर्जी डालकर पीने से बचना चाहिए।'
हालांकि, रोमेर ने बताया कि इस क्षेत्र में अनुसंधान की कमी है और अध्ययन में व्यापक परिवर्तनशीलता का विश्लेषण किया गया है। टीम के निष्कर्षों की पुष्टि के लिए अब और अधिक शोध की आवश्यकता है। परिणामों को जर्नल ऑफ़ स्टडीज ऑन अल्कोहल एंड ड्रग्स में प्रकाशित किया जा सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
