Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
वजन घटाने के लिए अपनाएं ये सात दिनों का डाइट प्लान
सिर्फ घंटों जिम में पसीना बहाकर आप मोटापा नहीं घटा सकते हैं। इसके लिए आपको उचित भोजन लेने की भी जरूरत होती है। अगर आप शाकाहारी हैं तो आपकी डाइट काफी सेहतमंद हो सकती है। वजन घटाने के लिए शाकाहारी डाइट बहुत बढिया होती है क्योंकि इसमें बहुत कम कैलोरी और अनसैचुरेटेड फैट होता है।
अगर शाकाहारी लोग अपनी डाइट पर ध्यान दें तो वा बड़ी आसानी से वजन घटा सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगें कि सही डाइट क्या है? तो चलिए हम आपको बताते हैं कि वेजिटेरियन लोगों को ही डाइट के लिए सप्ताह के सातों दिन क्या खाना चाहिए।

डाइट का पहला दिन :
डाइट के पहले दिल आपको सिर्फ फल खाने हैं लेकिन अंगूर, केला, लीची और आम जैसे फल ना खाएं। आप अपनी इच्छा के अनुसार फलों की मात्रा निर्धारित कर सकते हैं। तरबूज, नीबू, संतरा, सेब, अनार, स्ट्रॉबेरी और खरबूजा ज्यादा खाएंगें तो बेहतर होगा। आप चाहें तो दिन में 20 बार फल खा सकते हैं लेकिन डाइट के पहले दिन आपको सिर्फ फल ही खाने हैं।

डाइट का दूसरा दिन :
डाइट के दूसरे दिन आपको सिर्फ सब्जियां खानी हैं। दूसरे दिन सब्जियों के अलावा और कुछ ना खाएं। दिन की शुरुआत में उबला हुआ आलू खाएं और उसमें एक चम्मच मक्खन भी डाल सकते हैं। आपको सिफ एक ही आलू खाना हैं, इससे ज्यादा ना खाएं। सब्जियों को और स्वादिष्ट और सेहतमंद बनाने के लिए आप उसमें चुटकीभर ऑरेगैनो या तुलसी सीज़निंग डाल सकते हैं।

डाइट का तीसरा दिन :
तीसरे दिन आपको पहले और दूसरे दिन की डाइट का खाना मिलाकर खाना है यानि की इस दिन फल और सब्जी दोनों ही खा सकते हैं। ढ़ेर सारा पानी पीएं। आप कितनी भी मात्रा में फल और सब्जियां खा सकते हैं। तीसरे दिन आलू ना खाएं क्योंकि आपको फलों से ही पर्याप्त कार्बोहाइट्रेड मिल चुका होगा।

डाइट का चौथा दिन :
चौथे दिन आपको वजन घटाने के लिए शाकाहारी डाइट लेनी है। इस पूरे दिन में आप 6 केले खा सकते हैं, इससे ज्यादा ना खाएं। इसके अलावा पूरा दिन में 4 गिलास दूध पी सकते हैं। आपने सुना होगा कि केले खाने से वजन बढ़ता है लेकिन इस डाइट में आपके शरीर को केले से पोटाशियम और सोडियम मिलेगा। जब नमक की मात्रा कम हो जाएगी तो केले अपना असर दिखाना शुरु कर देंगें। खाने में आप बुहत ही पतला सूप पी सकते हैं। ध्यान रहे, सूप ज्यादा गाढ़ा नहीं होना चाहिए। सूप में शिमला मिर्च, प्याज, लहसुन और टमाटर डाल सकते हैं। ये स्वादिष्ट के साथ-साथ सेहतमंद भी है। इसे आप सिर्फ दिन में एक बार पी सकते हैं।


डाइट का पांचवा दिन :
पांचवे दिन आपको खूब मज़ा आने वाला है क्योंकि इस दिन आपको काफी कुछ स्वादिष्ट खाने को मिलेगा। इस दिन आप टमाटर, स्प्राउट्स और पनीर खा सकते हैं। इसके अलावा आप अपने खाने में सोया चंक्स भी ले सकते हैं। इन चीज़ों से आप सूप भी बना सकते हैं या इन्हें कच्चा भी खाया जा सकता है। पांचवे दिन आपको पहले से ज्यादा पानी पीना है। आप 6 टमाटर तक खा सकते हैं और हर दिन एक चौथाई पानी की मात्रा बढ़ाते रहें। इससे आपके शरीर में मौजूद सभी विषाक्त पदार्थ निकल जाएंगें और आपके शरीर की सफाई हो जाएगी।

डाइट का छठा दिन :
डाइट के छठे दिन आप स्प्राउट्स, पनीर और अन्य सब्जियां खा सकते हैं लेकिन इस दिन आपको टमाटर नहीं खाने हैं। पूरा दिन आपको सूप और ढ़ेर सारा पानी ही पीना है। सब्जियों से आपको विटामिन और फाइबर मिलेगा।

डाइट का सातवां दिन :
डाइट का ये दिन सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। इस दिन आपको अपने पैरों में थोड़ा हल्कापन महसूस होगा और अंदर से खुश रहेंगें। इस दिन आप फलों का ताज़ा रस, एक कप ब्राउन राइस और आधी रोटी के साथ अपनी पसंद की सब्जी खा सकते हैं। इस दिन भी आपको ढ़ेर सारा पानी पीना है।
सप्ताह के सातों दिन ये डाइट प्लान फॉलो करने से आप निश्चित ही वजन घटाने में कामयाब हो पाएंगें। ये डाइट वजन घटाने के साथ-साथ आपके शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी देगी जिससे आपको कमज़ोरी महसूस नहीं होगी।



Click it and Unblock the Notifications
