Latest Updates
-
'तुम मुझे छोड़कर क्यों चले गए, वापस आ जाओ', केतन की हत्या के बाद सिया गोयल ने किया ये पोस्ट, अब हो रहा वायरल -
Grandma Comfort Food Vegetable Khichdi Recipe: घर पर बनाएं दादी के हाथों जैसा स्वाद -
Padma Awards 2026: अलका याग्निक-ममूटी को मिला पद्म भूषण, रोहित शर्मा और आर माधवन भी सम्मानित -
Nirjala Ekadashi 2026 Niyam: निर्जला एकादशी व्रत में जरूर करें इन नियमों का पालन, तभी मिलेगा व्रत का पूरा फल -
Special Healthy Gajar Paratha Recipe: सर्दियों के लिए पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता -
Aaj Ka Rashifal 24 June 2026: बुधवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी बुध देव की कृपा, जानें किसे मिलेगा धन लाभ -
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला -
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video -
क्यों मनाते हैं International Olympic Day? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की खास थीम
चिया सीड और नींबू के मिश्रण से लोग घटा रहे हैं 1 महीने में 9 किलो चर्बी
इसमें चिया बीज और नींबू का इस्तेमाल किया गया है जो वजन कम करने के साथ आपको कई तरह की बीमारियों से भी बचाने में मदद करते हैं।
शरीर से जुड़ी कोई भी समस्या हो पूरी दुनिया में लोग उसे नेचुरल तरीकों से ठीक करना ज्यादा सही मानते हैं। एलोपैथी और नेचुरल मेडिसिन में यही अंतर है कि इस नेचुरल तरीके से इलाज करने में कोई साइड इफ़ेक्ट नहीं होता है और यह काफी सस्ता भी है।
आज कल हर जगह लोग अपने मोटापे को लेकर परेशान हैं और अपना वजन जल्दी से जल्दी कम करना चाहते हैं। इसके लिए लोग तरह तरह की दवाइयां खा रहे हैं या फिर ट्रीटमेंट करवा रहे है।
कई ट्रीटमेंट तो बहुत महंगे भी हैं लेकिन अगर आप घरेलू उपचारों से अपना वजन कम करना चाहते हैं तो नीचे बताये गये आसान से तरीके को अपनाएं।
इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसे ड्रिंक की रेसिपी बता रहे हैं जिसके सेवन से मात्रा कुछ ही दिनों में आपका वजन कम होने लगता है। इसमें चिया बीज और नींबू का इस्तेमाल किया गया है जो वजन कम करने के साथ आपको कई तरह की बीमारियों से भी बचाने में मदद करते हैं।

आइये जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी :
सामग्री :
- एक चम्मच चिया बीज
- एक नींबू का रस
- डेढ़ गिलास पानी
- एक चम्मच शहद
बनाने की विधि :
सबसे पहले एक घंटे के लिए चिया बीजों को पानी में भिगोकर रख दें। फाइबर की वजह से एक घंटे बाद वे बिल्कुल जेल की तरह दिखने लगते हैं। अब इसे छानकर अलग कर लें और इन बीजों में नींबू का रस और पानी मिलाएं। इस मिश्रण को ब्लेंडर में डालकर अच्छे से ब्लेंड करें जिससे यह मिश्रण गाढ़ा हो जाए। अब इसे रोजाना सुबह पियें।

इस जूस के फायदे :
यह आपके मेटाबोलिज्म को बढ़ा देता है जिस वजह से आपका वजन तेजी से घटने लगता है। आइये जानते हैं कि नींबू और चिया बीज किस तरह से वजन कम करने में मददगार हैं।

नींबू के फायदे :
- पेट फूलने की समस्या से राहत मिलती है।
- हानिकारक टॉक्सीन शरीर से बाहर निकल जाते हैं।
- फ्लावोनोइड के कारण ब्लड में मौजूद फैट कम होने लगता है।
- लेमन जूस में कैलोरी की मात्रा भी बहुत कम होती है।
- इसमें एसिडिक गुण होने के कारण यह पेट में मौजूद पाचक रस की मात्रा और क्षमता को बढ़ा देती है।
- नींबू में फाइबर होने की वजह से आपका पेट काफी देर तक भरा हुआ रहता है।
चिया बीज के फायदे :
- फाइबर की मात्रा ज्यादा होने के कारण पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है।
- अपच और पेट फूलने जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।
- इन बीजों में कैल्शियम की मौजूदगी के कारण पाचन तंत्र और अच्छे तरीके से काम करता है।
- इसके सेवन से बार बार भूख लगने की समस्या खत्म हो जाती है।
- मेटाबोलिज्म रेट बढ़ जाता है जिससे पेट के आस पास वाले हिस्सों से तेजी से फैट खत्म होने लगता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications