Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
शादी के बाद पुरुषों के मोटा होने का यह है सबसे बड़ा कारण
सोशल साइंस एंड मेडिसिन पत्रिका में प्रकाशित इस अध्ययन में बताया गया है कि सिंगल रहने वाले लोग शादी करने वालों की तुलना में अधिक फिट रहते हैं।
आपने कई पुरुषों को देखा होगा कि शादी के कुछ दिनों बाद वो मोटे नजर आते हैं। एक नई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि शादी के बाद सच में पुरुष मोटे हो जाते हैं।
सोशल साइंस एंड मेडिसिन पत्रिका में प्रकाशित इस अध्ययन में बताया गया है कि सिंगल रहने वाले लोग शादी करने वालों की तुलना में अधिक फिट रहते हैं।

इंग्लैंड में यूनिवर्सिटी ऑफ बाथ के जोआना सीरडा ने कहा, 'व्यक्तियों के लिए यह समझना जरूरी है कि वजन बढ़ने के लिए कौन-से सामाजिक कारक हैं, खासकर आम लोगों में जैसा कि शादी या अभिभावक, ताकि वे अपने स्वास्थ्य और कल्याण के बारे में उचित निर्णय ले सकें।
अध्ययन से पता चलता है कि ऐसे विवाहित पुरुष जो, बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) के बढ़ने से बचना चाहते हैं, उन्हें अपने व्यवहार और खाने की आदतों का ध्यान रखना चाहिए।
सीरडा ने कहा, 'मोटापे के बारे में बड़ी सार्वजनिक स्वास्थ्य चिंताओं को देखते हुए वजन में होने वाले उतार-चढ़ाव के वैज्ञानिक कारकों के बारे में जानना महत्वपूर्ण है।'
शोधकर्ताओं ने 1999 से 2013 के कपल्स को इस शोध में शामिल किया। उन्होंने पाया कि शादीशुदा लोगों का बीएमआई गैर-विवाहित लोगों से अधिक था, जो कि पैमाने पर लगभग 1.4 किलोग्राम है।
अगर उनकी पत्नी गर्भवती हो जाती है, तो उनके बीएमआई पर कोई फर्क नहीं पड़ता है लेकिन बच्चा होने से पहले उनका वजन तेजी से बढ़ता है।
अध्ययन इस सिद्धांत का समर्थन करता है कि विवाह के बाद लोग खानेपीने की चीजों से अधिक जुड़ जाते हैं। सबसे बड़ी बात उन्हें नियमित रूप से भोजन मिलने लगता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
