Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
अगर महीने में 21 बार हस्तमैथुन करेंगे तो नहीं होगी ये जानलेवा बीमारी
हमारे समाज में पुरुषों के हस्तमैथुन को लेकर तरह तरह की भ्रांतियां हैं। कुछ लोगों का मानना है कि रोजाना हस्तमैथुन करने से इंसान कमजोर पड़ जाता है तो कुछ का कहना है कि इससे आँखों की रोशनी चली जाती है।
आपको बता दें कि वास्तविकता में ऐसा कुछ नहीं होता है बल्कि आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि हस्तमैथुन करना आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है।
हस्तमैथुन पूरी तरह से एक सामान्य क्रिया है और कोई भी व्यस्क पुरुष इसे कर सकता है। यह खुद को संतुष्ट रखने का सबसे आसान उपाय है और इससे आपके मन को भी शांति मिलती है।

आपको बता दें कि दिन में एक या दो बार हस्तमैथुन करना पूरी तरह नार्मल है और इससे बहुत फायदे भी हैं। अगर आप महीने में लगभग 21 बार हस्तमैथुन कर लेते हैं तो जान लें कि इससे कई तरह की गंभीर बीमारियों से आपका बचाव होता है।
आइये जानते हैं कि हस्तमैथुन करने से और कौन कौन से फायदे होते हैं।

स्ट्रेस कम होता है :
अगर दिन भर बहुत तनाव में रहते हैं तो ऐसे में हस्तमैथुन करना आपको तनाव से राहत दिलाता है। हस्तमैथुन करने से दिमाग में ख़ुशी प्रदान करने वाले एंडोर्फिन हार्मोन का स्त्राव बढ़ जाता है। इसलिए कभी भी ज्यादा स्ट्रेस में हों तो आप खुद को खुश करने के लिए हस्तमैथुन कर सकते हैं।

स्पर्म मोटिलिटी बढ़ाने में मददगार :
आपको बता दें कि रोजाना हस्तमैथुन करने से स्पर्म मोटिलिटी बेहतर होती है और इससे सेक्स के दौरान आप काफी देर तक टिके रह सकते हैं।


प्रोस्टेट कैंसर का खतरा कम :
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा किये एक शोध के अनुसार अगर आप महीने में कम से कम 21 बार हस्तमैथुन कर लेते हैं तो इससे प्रोस्टेट कैंसर का ख़तरा काफी हद तक कम हो जाता है।
प्रोस्टेट कैंसर एक गंभीर जानलेवा बीमारी है और आमतौर पर 50 से अधिक उम्र वाले पुरुषों को होता है। इस शोध में यह पाया गया कि 50 से अधिक उम्र वाले वे पुरुष जो नियमित हस्तमैथुन नहीं करते हैं उनमें से अधिकतर प्रोस्टेट कैंसर के मरीज हैं।



Click it and Unblock the Notifications
