Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
पेट पर रोज़ रगड़ें नारियल तेल... यूं पिघलेगी चर्बी
हम माने चाहे नहीं लेकिन हम सभी को एक परफेक्ट बॉडी चाहिये जो कि हमेशा शेप में बनी रहे। अगर आप कोई टेबल पर पड़ी मैगजीन भी उठा कर देख ले, तो भी उसमें मौजूद मॉडल्स आपको बिल्कुल फिट ही नजर आएंगी। तो क्या आपको उन्हें देख कर जलन नहीं महसूस होती? क्या आपकी ख्वाहिश नहीं कि आप उन जैसी फिट दिखें और आपका पेट बिल्कुल अंदर हो?
हांलाकि यह बात पूरी तरह से मान लेनी चाहिये कि हम जैसे भी हैं हमें खुद को भी वैसे ही एक्सेप्ट कर लेना चाहिये। पर अगर आपका मोटापा आपको परेशान किये हुए है तो आप अंदर से चाहे जितनी भी अच्छी क्यूं ना हों, आपका मूड खुद के लुक्स को लेकर हमेशा ऑफ ही रहेगा।

मोटे पेट की वजह से आप पर कोई कपड़ा सूट नहीं करेगा। इसलिये बहुत जरुरी है कि आप अपना पेट कम करें। हो सकता है कि आप जिम जाती भी हों लेकिन उसका भी कोई असर आप पर ना पड़ता हो। एक शोध के मुताबिक यह बात सामने आई है कि पुरुषों के मुकाबले महिलाओं का पेट जल्दी ही बाहर निकल आता है और ऐसा केवल हार्मोनल इशू के कारण होता है।
अगर अत्यधिक चर्बी आपकी कमर और जांघों पर बैठी हुई है तो, आपको कई तरह की बीमारियां घेर सकती हैं, जिसमें से हाई कोलेस्ट्रॉल, मोटापा, हाई बीपी, बैक पेन, घुटनो का दर्द और दिल से जुड़ी बीमारी आदि।

हालाही में एक रिसर्च किया गया, जिसमें यह बात सामने आई है कि अगर आप रेगुलर तौर पर अपनी बैली पर नारियल तेल मलती हैं तो आपका फैट काफी हद तक पिघल सकता है। आइये जानते हैं कि ऐसा कैसे मुमिकन है....
मोटापा और नारियल तेल का क्या है लिंक
भारत जैसे देश में नारियल का तेल काफी घरों में खाया और लगाया जाता है। इसलिये इसे एक प्राकृतिक ब्यूटी प्रोडक्ट भी कहते हैं, जो बालों और स्किन की कई समस्याओं को चुटकियों में हल कर देता है। यही
नहीं आयुर्वेद में तो यह तेल कई दवाइयों में भी प्रयोग किया जाता है जैसे, सोराइसिस, हाइ कोलेस्ट्रॉल, जोड़ों के दर्द और दिन की बीमारी आदि।

हाल ही में एक रिसर्च दृारा पता चला है कि नारियल तेल को अगर पेट पर 20-30 मिनट के लिये रोज़ मला जाए तो, आपका फैट काफी हद तक कम हो सकता है। नारियल के तेल में विटामिन ई और ओमेगा 3
फैटी एसिड होता है, तो अगर इसे बैली पर रगड़ें तो आपके पेट में जो फैट की परतें हैं, वो पिघल जाएंगी और वो भी कफी तेजी से।
पर हां, ऐसा नहीं है कि आप बस नारियल का तेल अपने पेट पर रगड़ कर यह उम्मीद लगा कर बैठ जाएं कि आपका पेट अब अंदर हो जाएगा। बल्कि इसके साथ साथ आपको काफी कड़ी डाइट और एक्सरसाइज भी करनी पड़ेगी। आपको दिन में कम से कम 1 घंटे एक्सरसाइज करनी होगी, जिसमें से कार्डियो और एबडॉमिनल एक्सासइज होंगी। इसके अलावा आपको लो फैट और हाई प्रोटीन तथा फाइबर युक्त भोजन खाना होगा।
नारियल तेल लगाने की विधि -
- 3-4 चम्मच नारियल तेल गरम करें
- इस तेल को अपने पेट पर लगाएं।
- तेल को हल्के हल्के 20-30 मिनट तक रगड़ें।
- इस विधि को हर रोज़ लगभग 3 हफ्ते तक करें और रिजल्ट देंखे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
