Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
इन संकेतों से जानें कि आपका वर्कआउट करने का तरीका कैसा है ?
तेज और स्पीड में वर्कआउट करने से आपका शरीर व्यस्त और चुनौतीपूर्ण होता है। जिसके परिणाम भी जल्दी देखने को मिलते है, कैसे जाने की आपका वर्कआउट करने का तरीका सही और अलग है कि नहीं।
अच्छा वर्कआउट किसे कहते हैं? खैर, यदि आपका वर्क आउट करने का तरीका दूसरो की तुलना में थोड़ा तेज और फुर्तीला है। अक्सर आप वर्कआउट को चुनौती की तरह लेते हैं?
अगर वर्कआउट करते समय आप अपनी सीमाओं को धकेलते हुए वर्कआउट खत्म होने तक आप खुद को उतेजित महसूस करते है तो यह एक अच्छा वर्कआउट है।
जी हां, सामन्य वर्कआउट की तुलना में तीव्र वर्कआउट ज्यादा अच्छा होता है। इसके परिणाम जल्द देखने मिलते हैं। यहां तक कि सप्ताह में सात दिन 60 मिनिट तक व्यायाम करने के बजाय तीन दिन 20 मिनिट तक तीव्र वर्कआउट करने पर अधिक अच्छे परिणाम देखने मिलते हैं।
अत: व्यायाम से अधिक महत्व इसकी तीव्रता का होता है। तीव्र वर्कआउट में आपका शरीर व्यस्त और चुनौतीपूर्ण होता है। अच्छे वर्कआउट के कुछ लक्षण यहां बताये गए हैं।

भूख
क्या आपको अक्सर जिम से निकलने के बाद कुछ खाने की इच्छा होती है? यह इस बात का लक्षण है कि आपने जिम में अच्छी तरह वर्कआउट किया है। जिम से निकलने के बाद 20-25 मिनिट के अंदर कुछ खा लें। आपका शरीर इस खाने का ईंधन के रूप में उपयोग करता है। इसके अलावा इस समय आपकी मांसपेशियों को भी पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है।

नींद
जब आप सोते हैं तो आपको आसानी से नींद आ जाती है और आप सीधे सुबह ही उठते हैं और स्वयं को तरोताजा महसूस करते हैं।

मांसपेशियां
क्या आपकी मांसपेशियों में सूजन आती है? जब आप भारी वज़न उठाते हैं या तीव्र वर्कआउट करते हैं तो आपकी मांसपेशियों में अधिक मात्रा में खून पहुंचता है। अधिक खून के साथ अधिक मात्रा में पोषक तत्व और ऑक्सीजन आते हैं। अत: वे अस्थायी तौर पर फूल जाती हैं। कुछ घंटों के लिए वे बड़ी दिखती हैं। यह इस बात का लक्षण है कि आपने अच्छी तरह वर्कआउट किया है।

अच्छा महसूस होना
क्या जिम से निकलने के बाद क्या आपको बिना किसी कारण के खुशी महसूस होती है? यह इस बात का संकेत है कि आपने अच्छा वर्कआउट किया है। इससे एंड्रोफिन का उत्सर्जन होता है जिसके कारण आप प्रसन्नता महसूस करते हैं।

अंतिम पुनरावृत्ति :
क्या आपको अपने वर्कआउट के दौरान उसे अंतिम बार दोहरान कठिन लगता है? यह इस बात का संकेत है कि आपने अच्छा वर्कआउट किया है।

हृदय की धड़कन
आपके दिल की धड़कन बहुत अधिक बदलती है। यदि आपके पास हार्ट रेट मॉनिटर है तो आप जान सकते हैं कि आपने अच्छा वर्कआउट किया है।



Click it and Unblock the Notifications
