Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
इन लक्षणों से पहचानें कि आपने आइडियल बॉडी वेट हासिल कर लिया है
कई बार लोग वजन कम करने को लेकर इतने सीरियस हो जाते हैं कि वजन कम हो जाने के बावजूद भी उसे कम करने के प्रयास चालू रखते हैं। जबकि अगर आप आइडियल बॉडी वेट हासिल कर लेते हैं तो और ज्यादा वजन कम करने की ज़रूरत नहीं है बल्कि उसके बाद सिर्फ रोजाना एक्सरसाइज करें और हेल्दी चीजें खाएं।
आपको बता दें कि जैसे ही आप आइडियल बॉडी वेट के करीब होते हैं आपका शरीर आपको संकेत देने लगता है। अगर आपको ये लक्षण पहले से पता होंगे तो आसानी से जान सकते हैं कि आपने उपयुक्त बॉडी वेट हासिल कर लिया है।
बॉडी वेट कैलकुलेट करने के कई तरीके हैं और आमतौर पर लम्बाई उम्र और वजन के आधार पर ही इसकी गणना की जाती है।
इस आर्टिकल में हम आपको उन लक्षणों के बारे में बता रहे हैं जिनसे पता चलता है कि आपने आइडियल बॉडी वेट हासिल कर लिया है या नहीं।

वजन से जुड़ी किसी समस्या का ना होना :
जब आप उपयुक्त बॉडी वेट हासिल कर लेते हैं उस समय फिर आपको वजन से जुड़ी कोई भी समस्या नहीं होती है। आप चाहें तो उस दौरान अपना बीपी, कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर सब कुछ करवा सकते हैं, ये सभी उस दौरान नियंत्रित अवस्था में होते हैं।

अच्छा महसूस होना :
आप अपने आप ही अच्छा महसूस करने लगेंगे। इस दौरान आप दिन भर खुद को एनर्जी से भरा हुआ पायेंगे और किसी भी काम को करने में आपको थकावट नहीं महसूस होगी। आप की सभी पुरानी ड्रेस आपको फिट होने लगेंगी और आपका कॉन्फिडेंस बढ़ जायेगा।

अपने लक्ष्य के करीब होना :
जैसे ही आप अपने लक्ष्य के करीब पहुँचते हैं आपका शरीर से और अतिरिक्त वजन कम होना अपने आप बंद हो जाता है। खासतौर पर वे लोग जो एक्सरसाइज की मदद से वजन कम कर रहे हैं उन्हें यह बात आसानी से महसूस होगी। जैसे ही आपको ऐसा लगे तो समझ जायें कि आप आइडियल बॉडी वेट के काफी करीब हैं और जल्दी ही आप पूरी तरह फिट हो जायेंगे।

वजन कम करने के प्रयासों में कमी :
अगर आप कई महीनों से वजन कम करने के लिए प्रयासरत है तो जैसे ही आप लक्ष्य के करीब पहुँचते हैं आपके प्रयासों में अपने आप कमी आने लगती है। उस दौरान आपको ये एक्सरसाइज करना या बाकी चीजें काफी कठिन लगने लगेगी। यही समय है जाकर अपना वेट चेक करवाएं क्योंकि बुत संभावना है कि आपने आदर्श बॉडी वेट हासिल कर लिया हो।



Click it and Unblock the Notifications
