Latest Updates
-
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video -
क्यों मनाते हैं International Olympic Day? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की खास थीम -
कौन हैं WhatsApp के नए CEO कुणाल शाह? न इंजीनियरिंग, न MBA डिग्री, फिर भी करोड़ों में है नेट वर्थ -
Mahesh Navami 2026: महेश नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल आज, इन उपायों को करने से मिलेगी हनुमान जी की विशेष कृपा -
Happy Mahesh Navami 2026 Wishes: महेश जिनका नाम है...महेश नवमी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 23 June 2026: मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, जानें अपना भाग्य -
शाम 7 बजे के बाद गलती से भी मत करना ये 5 काम, बढ़ता है हार्ट अटैक का रिस्क -
बिना मारे चूहों को घर से भगाने का देसी तरीका! आटे में मिलाकर रख दें ये एक चीज, फिर कभी नहीं आएंगे नजर -
Pahadi Crispy Snack Singal Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और कुरकुरा स्वाद
वर्कआउट के बाद इन 5 गलतियों के कारण नहीं बनती आपकी बॉडी
कुछ लोग इसलिए परेशान रहते हैं कि जिम जाने के और जमकर पसीना बहाने के बावजूद उनकी बॉडी नहीं बनती है या वजन कम नहीं होता है। क्या आपने कभी सोचा है ऐसा क्यों होता है?
वास्तव में वर्कआउट के बाद कुछ ऐसी बातें जिनका ख्याल रखना जरूरी है। संभव है आप इन बातों का ख्याल नहीं रखते होंगे, जिस वजह से आपको अच्छे परिणाम देखने को नहीं मिलते। चलिए जानते हैं क्या-क्या हैं वो गलतियां।


1) कार्डियो ज्यादा करना
कई लोग स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के बाद कार्डियो करते हैं। आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। आप केवल बीस मिनट कार्डियो करें। वैसे आधा घंटा कार्डियो करना सही माना जाता है।
2) स्ट्रेचिंग नहीं करना
इसे स्किप नहीं करना चाहिए। स्ट्रेंथ ट्रेनिग के बाद बीस मिनट कार्डियो करें और कार्डियो के बाद स्ट्रेच करें। इसे नहीं करने से मांसपेशियों की तकलीफ और आपको थकान हो सकती है। वर्कआउट के बाद कम से कम पांच मिनट स्ट्रेचिंग करें।
3) कार्बोहाइड्रेट का सेवन
वर्कआउट के बाद हैवी कार्बोहाइड्रेट वाली चीजों को खाने से बचना चाहिए। इसके बजाय आपको अंडे, मछली, चिकन, चना, टोफू जैसे प्रोटीन वाली चीजें खानी चाहिए। कई अध्ययनों से पता चला है, कि वर्कआउट के बाद प्रोटीन मांसपेशियों की वृद्धि के लिए जरूरी है।
4) खाने का अंतराल लंबा
वर्कआउट के तुरंद बाद खाना चाहिए। खाने के लिए एक घंटे से ज्यादा समय का इंतजार न करें। एक पूर्ण भोजन प्राप्त करें, जिसमें प्रोटीन, सलाद और फाइबर शामिल हैं आप कुछ विटामिन या स्वस्थ प्रोटीन शेक भी इसमें शामिल कर सकते हैं।
5) गलत पेय पदार्थों का चयन
मार्केट में मिलने बेवरेजेज में 300 से अधिक कैलोरी होती है और शुगर भी होती है। वर्कआउट के बाद ऐसे स्पोर्ट्स ड्रिंक्स पीने से बचें। इसके बजाय पानी, प्रोटीन शेक आदि पिएं। इनसे मसल्स रिकवर होती हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications