Latest Updates
-
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Teacher’s Day 2026 Wishes: गुरु का ज्ञान...इन संदेशों के साथ अपने टीचर्स को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Dahi Handi 2026: 5 या 6 सितंबर, कब है दही हांडी? जानें क्यों और कैसे मनाते हैं ये पर्व -
Janmashtami 2026: धन, प्रेम विवाह और संतान प्राप्ति के लिए जन्माष्टमी पर करें ये अचूक उपाय, पूरी होगी मनोकामना -
Happy Krishna Janmashtami 2026 Wishes: नंद के घर खुशियां आईं...जन्माष्टमी पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
लेमन डिटॉक्स डाइट: 10 दिनों में सुस्त लोग भी घटा सकते हैं चर्बी

मोटापा और भी बहुत सारी बीमारियों की जड़ बनता है। जरूरत से ज्यादा और बेवक्त खाना खाने से लोग मोटापे का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में जब शरीर में फैट जमा होता हैं तो वजन बढ़ने लगता है। बढ़ते वजन को कम करने के लिए लोग तरह-तरह के नुस्खे अपनाते हैं। कसरत, घरेलू नुस्खे और डाइटिंग करते हैं लेकिन कई बार ये सब कुछ करने के बावजूद भी वजन कम नहीं होता। अगर आप भी ऐसी ही किसी परेशानी से जूझ रहे हैं तो इस तरीके को ट्राई करके देखें। वैसे तो बढ़ते वजन को कम करने के लिए कसरत करना काफी महत्वपूर्ण होता है लेकिन इसके अलावा आपको अपने खाने पीने की आदतों की तरफ ध्यान देने की भी जरूरत होती है।

आज हम ऐसी एक आदत के बारे में बताने जा रहें हैं। लेमन डीटॉक्स प्लान इसमें व्यक्ति को सिर्फ लेमोनेड पीना होता है। इससे शरीर के विषाक्त पदार्थों निकल जाते हैं साथ ही प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है जिससे कई सारी बिमारियों से लड़ने में मदद मिलती है, और वजन भी कम हो जाता है।

कैसे करे डेटोक्सिफिकेशन डाइट चार्ट शुरू
लेमन डीटॉक्स डाइट में केवल लेमोनेड पीना होता है और इसे आपको केवल 10 दिनों तक करना है।

बनाने की विधि
इसके लिए 2 चम्मच नींबू का रस उसमें 1/10 चम्मच लाल मिर्च पाउडर और 2 चम्मच शुद्ध मेपल सिरप मिलाएं। फिर इसमें जरूरत के हिसाब से पानी मिलाएं। अगर आपके पास मेपल सिरप नहीं है तो आप ताजे निकाले गन्ने का रस मिला सकते हैं। अब इसे 10 दिनों तक रोज़ दिन में 6 से 12 गिलास पियें।

ध्यान रखें
आपको सिर्फ लेमोनेड पीना है। और जब आप इस प्लान को फॉलो करेंगे तो आपको कुछ भी गरिष्ठ भोजन नहीं खाना है। लैक्सटिव या साल्ट वाटर आप लेमोनेड के साथ ले सकते हैं। लेमोनेड के साथ साल्ट वाटर आप दिन में दो बार लेंगे एक सुबह और दूसरा शाम को। यही नहीं अगर आप लैक्सटिव नहीं पीना चाहते हैं तो साल्ट वाटर फ्लश सुबह ले सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको एक लीटर पानी में एक चम्मच साल्ट वाटर मिला कर पूरा दिन पीना है। इसके साथ लेमोनेड भी रोज़ ताज़ा बनायें और पींए। और अब आखरी में एक जरुरी बात इस प्लान को शरूर करने से पहले आपको अपने भोजन में कमी करनी होगी। जिससे आप 10 दिनों तक लिक्विड डाइट पर रह सकें।

आहार के लाभ
· इससे आपके शरीर से विषाक्त पदार्थों को खत्म करने में सहायता करती है। इसके साथ यह आपके रक्त को भी शुद्ध करता है
· यह आपके किडनी और पाचन तंत्र को साफ़ करने में मदद करता है।
· यह तेजी से वजन कम करने में सहायता करता है।
· यह आपको चमकदार और स्वस्थ त्वचा मिलती है साथ ही त्वचा में लचीलापन आता है।
इस लेमोनेड को पीने से एक व्यक्ति 10 दिनों में 7-12 पाउंड कम करता है। यही नहीं इससे त्वचा का रंग भी साफ़ होता है और शरीर में नयी ताज़गी आती।

साइड इफ़ेक्ट
अचानक से पूरे खान पान में बदलाव हो जाने की वजह से इस डाइट प्लान के कुछ बुरे प्रभाव भी है। आइये जाने।
1. मतली या थकान
आपके शरीर से विषाक्त पदार्थ बहार निकल रहे होते हैं तो इस कारण आपको सर में दर्द, चक्कर आना, मतली या थकान हो सकती है।

2. प्रोटीन की कमी हो जाती है
कई लोग यह भी शिकायत करते हैं कि इस डाइट की वजह से उनके शरीर में पोषक तत्व और प्रोटीन की कमी हो जाती है। यही नहीं स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इस डाइट प्लान से वजन तो जल्द कम हो जाता है बल्कि इसका मांसपेशियों पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है।

3. वजन बढ भी सकता है
अगर आपने इस डाइट प्लान को अपनाने से पहले स्वस्थ भोजन नहीं खाया है तो वजन कम करने 10 दिन बाद आप का वजन फिर से बढ़ने लगेगा। और यही नहीं अगर आपके इस डाइट प्लान को सही तरीके से खत्म नहीं किया तो इसके आपके स्वास्थ पर हानिकारक प्रभाव पड़ सकते हैं।

10 दिनों के बाद क्या खाएं ?
दस दिनों तक लेमोनेड डाइट पर रहने के बाद अचानक भोजन खाना शुरू ना करें। इससे आपके शरीर पर बुरा असर होगा। तो लेमोनेड डाइट पर 10 दिन तक रहने के बाद पहले दिन सिर्फ संतरे का रस पीएं। दूसरे दिन वेगीटाब्ल सूप पियें। और तीसरे दिन आप यह दोनों पी सकते हैं। कुछ दिन यही पियें फिर आप पूरा खाना खा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
