Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
लीवर को स्वस्थ रखने और वजन कम करने के लिए रोजाना पिएं ये ख़ास जूस
अपने शरीर और को स्वस्थ और संतुलित रखने के लिए एक अच्छी लाइफस्टाइल भी होना जरुरी होता है। आमतौर पर आजकल ज्यादातर लोगों के पास अपनी जीवनशैली को बेहतर रखने का टाइम ही नहीं है।
जिसकी वजह से लोग अपने वजन को कम करने के साथ साथ अपने शरीर के कुछ अंगों जैसे लिवर आदि को सही स्थिति में नहीं रख पाते हैं और परेशानियों से जूझते रहते हैं।
बाहर का खान-पान एंव तली – भुनी हुइ चीज़ें मारे लीवर को काफी नुकसान पहुंचाता है। लेकिन अगर यदि हम लोग हेल्दी सब्जियों का सेवन करें तो वजन को कम करना बहुत ही आसान है।

यदि आप अपने लीवर को हमेशा हेल्दी रखना चाहते हैं तो इसके लिए हम यहाँ आपको पत्तागोभी और अदरक से बने एक जूस के बारे में बताएँगे जिससे आप अपना वजन ही कम नहीं कर सकते बल्कि अपने लीवर को भी साफ़ रख सकते हैं। पत्तागोभी में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी, पोटेशियम और सल्फर पाया जाता है जो लीवर को साफ़ करने में मदद करता है।
आइये जानते हैं कि यह कैसे काम करता है, इन पत्तियों में पाए जाने वाले विटामिन C और सल्फर शरीर से फ्री रेडिकल और यूरिक एसिड जैसे टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालते हैं। पत्तागोभी एंटी- इन्फ्लामेट्री एजेंट होता है जिसकी वजह से यह लिवर डीटोक्सीफिकेसन करता है।


इसी तरह अदरक भी एक अच्छा क्लींजिंग एजेंट होता है जो लिवर को साफ करने का काम करता है। अदरक में पाए जाने वाले जिन्जिरोल और शोगा में जबरदस्त औषधीय गुण मौजूद होते हैं। चूंकि पत्तागोभी में बहुत कम मात्रा में कैलोरी होती है जिसकी वजह से यह वजन को कम करने में सहायक होता है।
अगर अदरक और पत्तागोभी को अपने डाइट में शामिल किया जाये तो यह एक बेहतरीन डाइट बन सकती है और इससे आप अपने वजन को आसानी से कम कर सकते हैं। आप कल्पना कर सकते हैं कि कितना फायदा होगा अगर यह दोनों चीज एक साथ एक हेल्दी ड्रिंक के रूप में मौजूद हों। आइये हम आपको इस ड्रिंक को बनाने का तरीका बताते हैं जिससे आप बेहतरीन स्वास्थय का लाभ ले सकें।
सामग्री :
- एक हरा पत्तागोभी
- 1 से 2 अदरक की जड़ें
- दो चम्मच नींबू का रस
- एक सेब और आधा चम्मच जीरे के बीज

बनाने का तरीका: एक पत्तागोभी, सेब, और अदरक को छोटे छोटे दुकड़ों में काट लें और इन कटे हुए टुकड़ों को आधा कप पानी में लगभग 5 मिनट तक उबालें। इसके बाद इसमें आधा चम्मच जीरे का पाउडर मिलाएं और थोडा सा पानी मिलाकर इसे अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद इसमें नींबू का रस डालें और इस तरह आपका हेल्दी ड्रिंक तैयार हो जायेगा।

कैसे इस्तेमाल करें:
1. इस जूस को रोजाना सुबह सुबह पियें और इसका लाभ लें। अगर आपको गरम जूस पसंद नहीं है तो आप इस जूस को आप अपने फ्रिज में ठंडा करके भी पी सकते हैं। ऐसा करने से इस जूस की लाइफ और भी बढ़ जाती है।
2. यह जूस बहुत ही साधारण है लेकिन शरीर के लिए बहुत लाभकारी है क्योंकि इसमें अदरक और पत्तागोभी के सारे गुण मौजूद हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
