Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
इस पॉपुलर डाइट का सेवन करने वाले लोग हो सकते हैं अंधे, जानिए बचने के उपाय
आमतौर पर दो ही तरह की डाइट का सेवन करने वाले लोग होते हैं एक वेजेटेरीयन और दूसरा नॉन वेजेटेरीयन। लेकिन आजकल एक डाइट और भी इस्तेमाल हो रही है, जी हाँ हम वीगन डाइट की बात कर रहें हैं।
वीगन डाइट एक ख़ास तरह की वेजीटेरियन डाइट ही है लेकिन इस डाइट को खाने वाले लोग मीट या अंडे से ही नहीं बल्कि दूध से भी बनी सभी चीज़ों से दूर रहने के साथ साथ हर उस चीज से दूर रहते हैं जो एनिमल यानी पशुओं से मिलते हैं या फिर बनते हैं।
कई साइकोलोजिस्ट तो इस डाइट को एक भयानक डाइट मानते हैं और कहते हैं कि अगर लोग इस डाइट का इस्तेमाल करते रहे तो इससे लोग अंधे भी हो सकते हैं। यदि इस डाइट का सही ढंग से फॉलो नहीं किया गया तो विटामिन B12 की हमारे शरीर में कमीं हो जाती है।

आपको बता दें कि विटामिन B12 मुख्यतः अण्डों, मांस, और दूध से बनी चीजों में ज्यादा होता है और अगर आप इन सप्लीमेंट्स को नहीं लेंगे और वीगन डाइट इस्तेमाल करेंगे तो इसके भयानक परिणाम भी हो सकते हैं।
यदि विटामिन बी12 की कमीं को आप नजरअंदाज करेंगे तो आपको अंधापन, कमजोरी, थकान, नर्व की समस्या, डिप्रेसन और यादाश्त कम होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए हम आपको होने वाले इस अंधेपन को रोकने के लिए कुछ टिप्स बताने जा रहें है ध्यान से पढ़िए।

1. सनग्लास का इस्तेमाल करें: सनग्लास पहनना आपको 100% सूर्य की अल्ट्रावोइलेट किरणों से बचाता है और आपकी आँखों में होने वाले मोतियाबिंद की संभावना को भी कम करता है।

2. धूम्रपान ना करें: सिगरेट पीना तो सभी के लिए हानिकारक होता है और इससे ऐज रिलेटेड मस्कुलर डिजनरेशन यानी एएमडी जैसी दिक्कत होने की संभावना बढ़ जाती है। सिगरेट पीने वालों में मोतियाबिंद होने की संभावना ज्यादा होती है। इसलिए जो लोग वीगन डाइट का इस्तेमाल करते है वो धूम्रपान बिल्कुल ना करें।

3. स्वास्थयवर्धक चीजें ही खायें: विटामिन्स और पोषक तत्वों की कमीं से आपकी रेटिना खराब हो सकती है। इसलिए आप अपने खानपान में ऐसे फलों और सब्जियों का इस्तेमाल करें जिनमें अधिक मात्रा में विटामिन C और E, जिंक, ल्यूटिन, ओमेगा 3 फैटी एसिड आदि हों जिससे आपकी आँखों में कभी कोई दिक्कत ना हो।

4. आँखों का टेस्ट करायें: जिन वयस्कों को उनकी आँखों में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है वो अपनी 40 साल की उम्र पर एक अपने आँखों का एक स्क्रीनिंग टेस्ट जरुर करवा लें। इस उम्र में अक्सर आँखों से जुड़ी हुई समस्याएं शुरू होती हैं। ऐसा करने से आप अपनी आँखों को हमेशा ही हेल्दी रख पायेंगे।

5. अपने पारिवारिक इतिहास को जानें: आँखों की होने वाली समस्याएं आपके परिवार से भी सम्बंधित हो सकती हैं इसलिए अपने आँखों के डॉक्टर को इस बारे में जरुर बताएं जिससे कि वो आपकी आँखों में होने वाली समस्या को दूर करने में आपकी बेहतर मदद कर सके।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
