Latest Updates
-
मानसून में खुजली और फंगल इंफेक्शन से बचना है? अपना लें डॉक्टर मनीषा के बताए 3 आसान आयुर्वेदिक उपाय -
अजवाइन और काला नमक का पानी पीने से दूर होंगी ये 5 बीमारियां, जानें पीने का सही तरीका -
38 हजार की नौकरी छोड़ खोली चाय की टपरी, अब हर महीने कर रहा लाखों की कमाई, वायरल हो रही शख्स की कहानी -
खाना खाते समय पानी पीना सही है या गलत? जानिए इसका शरीर पर क्या असर पड़ता है -
Bhadli Navami 2026: कब है भड़ली नवमी, जिस दिन बिना मुहूर्त किए जाते हैं शुभ कार्य? जानिए तिथि और धार्मिक महत्व -
Fifa World Cup 2026 ट्रॉफी में लगभग 5 किलो सोना, विजेता स्पेन की प्राइज मनी उड़ा देगी आपके होश -
सुबह खाली पेट अजवाइन का पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, इस तरह से करें सेवन -
जब रामानंद सागर ने अरुण गोविल को 'रामायण' के लिए कर दिया था रिजेक्ट, फिर ऐसे मिला भगवान 'राम' का रोल -
Sawan Somwar 2026: कब है सावन का पहला सोमवार? नोट करें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
पूरी नींद लेने के बाद भी दिनभर महसूस होती है थकान? जानिए इसके पीछे की वजह
सेक्सी लुक के लिए इन्हें खाइए और लव हैंडल का फैट घटाइए ..
अगर आप भी कमर के मोटापे से शर्मिंदगी महसूस करती हैं और इसे कम करना चाहती हैं तो परेशान ना हो। इस आर्टिकल में हम आपको इसे कम करने के कुछ आसान डाइट टिप्स बता रहे हैं
शरीर के किसी भी हिस्से में फैट जमा होने लगे तो वो देखने में बुरा लगता है लेकिन सबसे ज्यादा बुरा तब लगता है जब आपकी कमर पर बहुत चर्बी जमा हो जाए। ऐसी हालत में कोई भी फिटिंग वाली ड्रेस आपको फिट नहीं होती ना ही आप टी शर्ट पहन सकती हैं।
शरीर के इस हिस्से में फैट बढ़ जाने पर लोग इस जमा फैट को अलग अलग नामों से बुलाते हैं। कुछ लोग इसे टायर कहकर भी बुलाते हैं क्योंकि उस समय आपकी कमर देखने में बिल्कुल टायर जैसी लगने लगती है।

अगर आप भी कमर के मोटापे से शर्मिंदगी महसूस करती हैं और इसे कम करना चाहती हैं तो परेशान ना हो। इस आर्टिकल में हम आपको इसे कम करने के कुछ आसान डाइट टिप्स बता रहे हैं जिनके सेवन से कुछ ही दिनों में यहां का फैट बर्न होने लगता है और आप फिट नज़र आने लगती हैं। आइये जानते हैं ऐसे ही कुछ चीजों के बारे में

1- ओट :
ओट में लगभग 18 ग्राम फाइबर और 20 ग्राम प्रोटीन होता है। इसे रोजाना लो फैट मिल्क के साथ नाश्ते में खाएं कुछ ही दिनों में आपको अंतर नज़र आने लगेगा। इसके नियमित सेवन से पीठ और कमर का मोटापा कम होने लगता है।

2- शकरकंद :
शकरकंद में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा काफी कम होती है साथ ही यह बहुत धीरे धीरे पचता है जिससे आपका पेट देर तक भरा हुआ रहता है। रोजाना नाश्ते में इसका सेवन करने से 21 दिनों में लगभग 7 पौंड तक वजन कम हो जाता है।

3- श्रेडिड वीट (Shredded Wheat) :
कमर के आस पास की चर्बी को कम करने के लिए आपको वे चीजें खाने चाहिए जिसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा हो और शुगर की मात्रा कम हो। इसके लिए श्रेडिड वीट सबसे उपयुक्त नाश्ता है क्योंकि इसमें लगभग 9 ग्राम फाइबर और शुगर बिल्कुल भी नहीं होता है। इसका नियमित सेवन कमर की चर्बी को असरदार तरीके से करता है।

4- काले चावल:
ब्लैक राइस एंटी-ऑक्सीडेंट, फाइबर और विटामिन इ से भरपूर होते हैं जबकि इनमें शुगर की मात्रा बहुत ही कम होती है। इस वजह से जब आपका इस चावल का सेवन करते हैं तो एंटी ऑक्सीडेंट शरीर की फैट बर्न करने की प्रक्रिया को और आसान बना देते हैं जिससे मोटापा तेजी से खत्म होने लगता है।

5- वाइट टी:
वाइट टी लिपोलिसिस को बढ़ावा देता है जिससे शरीर में फैट कोशिकाओं को बनने में रुकावट होती है। इसके अलावा इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट की मात्रा भी काफी ज्यादा होती है जिससे फैट सेल्स खत्म होने लगते हैं। इसके नियमित सेवन से लीवर की कार्यक्षमता बढ़ जाती है और बॉडी फैट तेजी से उर्जा में परिवर्तित होने लगता है। इसलिए वाइट टी का सेवन करें।

6- ब्लैक बीन्स :
बीन्स तो वैसे भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं लेकिन अगर आप खासतौर पर कमर की चर्बी को कम करना चाहते हैं तो ब्लैक बीन्स का सेवन करें। इनमें स्टार्च और फाइबर की मात्रा अधिक होती है और फैट की मात्रा बहुत ही कम होती है। इनके सेवन से बॉडी में एक ख़ास किस्म के केमिकल की मात्रा बढ़ जाती है जो फैट को ईधन की तरह इस्तेमाल करने लगता है और उसे उर्जा में बदलने लगता है।

7- एवोकैड़ो :
एवोकैड़ो में फाइबर और मोनोसैचुरेटेड फैट दोनों ही अधिक मात्रा में पाया जाता है। अगर आप कमर और पेट के आस पास के फैट को कम करना चाहते हैं तो यहां बतायी गयी रेसिपी को फॉलो करें। एक एवोकैड़ो, एक नींबू का रस, दो चम्मच कटी हुई हरी धनिया और एक चुटकी नमक को मिलकर सलाद बना लें और रोजाना इस सलाद का सेवन करें। इस रेसिपी से आसानी से मोटापा कम होने लगता है।

8- छोले पास्ता :
इस पास्ता में गेंहूं के पास्ते की तुलना में लगभग दोगुना प्रोटीन और चार गुना फाइबर होता है। एक तरह से देखा जाए तो फैट को खासतौर पर कमर के फैट को कम करने के लिए ये सबसे उपयुक्त चीज है। इसलिए इसे अपनी डाइट में ज़रूर शामिल करें।

9- फ्रोजेन मटर :
शाम को या दिन में जब भी आपको भूख लगे तो स्नैक के रूप में आप मटर खा सकते हैं। एक कप मटर में लगभग 7 ग्राम प्रोटीन होता है और इसके सेवन से आपको काफी देर तक भूख नहीं लगती है। कमर की चर्बी कम करने में भी यह काफी असरदार है। इसलिए आगे से शाम को कुछ नमकीन खाने का दिल करे तो मटर की कोई डिश बनाकर खाएं।

10- डार्क चॉकलेट:
डार्क चॉकलेट में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट भी वजन और मोटापा कम करने में मदद करते हैं। इनमे ऐसे एंटी-इंफ्लेमेटरी यौगिक होते हैं जो दिल को भी फायदा पहुंचाते हैं। हालांकि ज़रूरत से ज्यादा इन चॉकलेट का सेवन न करें बल्कि सीमित मात्रा में करें।

11- बादाम :
बादाम को डाइटरी फाइबर का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है। इसके अलावा यह जान लें कि एक कप बादाम में लगभग 20 मिलीग्राम विटामिन ई होता है। इस लिहाज से देखें तो यह न सिर्फ वजन कम करने और फैट घटाने में मददगार है बल्कि इसके सेवन से स्किन भी चमकदार हो जाती है। बादाम के नियमित सेवन से पूरे शरीर का स्वास्थ्य ही बेहतर रहता है।

12- मौसमी :
आमतौर पर लोग बीमार होने पर ही मौसमी का जूस पीते हैं लेकिन बहुत कम लोगों को यह पता है कि यह फैट को खत्म करने में भी मददगार है। इसमें मौजूद सायटोकेमिकल फैट बर्निंग की प्रक्रिया को और आसन बना देते हैं। इसलिए इस फल का नियमित सेवन करें।



Click it and Unblock the Notifications