Latest Updates
-
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Teacher’s Day 2026 Wishes: गुरु का ज्ञान...इन संदेशों के साथ अपने टीचर्स को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Dahi Handi 2026: 5 या 6 सितंबर, कब है दही हांडी? जानें क्यों और कैसे मनाते हैं ये पर्व -
Janmashtami 2026: धन, प्रेम विवाह और संतान प्राप्ति के लिए जन्माष्टमी पर करें ये अचूक उपाय, पूरी होगी मनोकामना -
Happy Krishna Janmashtami 2026 Wishes: नंद के घर खुशियां आईं...जन्माष्टमी पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
मक्खन की तरह पिघलानी है चर्बी तो रोज़ सुबह पिएं जौ का पानी
जौ में विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, मैगनीज, सेलेनियम, जिंक, कॉपर, प्रोटीन, अमीनो एसिड, डायट्री फाइबर्स और कई तरह के एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। जौ एक बहुत ही फायदेमंद अनाज है। आप चाहे तो इसे अपने रोज के आहार में शामिल कर सकते हैं या फिर एक औषधि के रूप में भी ले सकते हैं। हर रोज जौ का पानी पीने से एक ओर जहां स्वास्थ्य से जुड़ी बहुत सी समस्याएं दूर हो जाती हैं वहीं कई बीमारियों के होने का खतरा भी बहुत कम हो जाता है। इसके साथ ही ये शरीर को स्वस्थ रखने में भी बहुत कारगर होता है। कई लोग जौ को भाप द्वारा पकाकर भी इस्तेमाल करते हैं। पर जौ का पानी स्वास्थ्य के लिए सबसे अधिक फायदेमंद होता है।

जौ का पानी बनाने की विधि
- पानी से अच्छे से जौ को धो लें, फिर कम से कम 4 घंटे पानी में भिगो दें।
- अब इसे छान लें और 3 से 4 कप पानी में 1 कप जौ को डालें।
- इसे उबाल लें, फिर इसे धीमी आंच पर 45 मिनट से 1 घंटे तक उबाल लें, जब तक कि अनाज पक्क कर नर्म न हो जाये।
- अब इसे ठंडा होने के लिए रख दें।
- अब इसे हल्का से पीस कर पानी में छान लें।
- रोजाना 1 से 2 कप जौ का पानी पीएं। इसमें और स्वाद लाने के लिए, आप इसमें नीबू का रस और शहद मिला सकते हैं।
- इसमें आप छिलके हटे जौ का भी इस्तेमाल कर सकते हैं और यह बाजार में आसानी से मिल जाते हैं यानि नहीं इनमें अधिक फाइबर और पोषक तत्व होते हैं।
- बचे हुए जौ के पानी को रेफ्रिजरेटर में 3 दिन तक स्टोर कर सकते हैं। साथ ही बचे हुए जौ को फेके नहीं। इसे आप सूप, स्टू या स्मूदी में डाल सकते हैं।

1. UTI
अगर आपको यूरीन से जुड़ी कोई समस्या है तो जौ का पानी आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा। इसके अलावा किडनी से जुड़ी ज्यादातर समस्याओं में जौ का पानी बहुत कारगर होता है। गुर्दे की पथरी और सिस्टिटिस को जौ के पानी से काफी हद तक ठीक किया जा सकता है।

2. वजन घटाने में मदद करता है
वजन घटाने के लिए जौ का पानी बहुत ही फायदेमंद रहता है। मोटापे को कम करने के लिए जौ का पानी आपके लिए न केवल रामबाण साबित हो सकता है बल्कि इसका नियमित सेवन रोग प्रतिरक्षा प्रणाली को भी बेहतर बनाए रखता है। इसमें फाइबर, और बीटा-ग्लूकेन्स होता है जिससे आपको लम्बे समय तक भूख नहीं लगती है। इसके साथ ही यह चयापचय ठीक रखता है।

3. कोलेस्ट्रॉल को कम करता है
शरीर के सुचारु रूप से कार्य करने के लिए कोलेस्ट्रॉल का होना बहुत ही जरूरी है। इससे शरीर की प्रत्येक कोशिका जीवित रहती हैं। कोलेस्ट्रॉल के सामन्य स्तर बनाए रखने के लिए जौ का पानी बहुत ही फायदेमंद है। इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है और आपके दिल को स्वस्थ रखने में भी मददगार साबित होता है। ब्लड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए भी जौ का पानी बहुत फायदेमंद होता है।

4. हृदय के लिए लाभदायक
जौ का पानी दिल के मरीज़ो के लिए बहुत लाभदायक होती है यदि किसी व्यक्ति को दिल से सम्बंधित कोई बीमारी है तो वह व्यक्ति रोज़ाना सुबह-शाम एक गिलास जौ का पानी पी सकता है जिससे की ह्रदय रोग का खतरा कम हो जाता है और ह्रदय सम्बन्धित कोई बीमारी नहीं होती। इसमें एंटी इन्फ्लैमटॉरी और लिपिडऑल्टरिंग की वजह से यह धमनियों की दीवारों पर किसी भी तरह की परत जमने नहीं देता है जिससे हृदय घात होने की समस्या होती है।

5. पाचन तंत्र
शरीर की पाचन शक्ति को मजबूत रखने के लिए फाइबर की ज्यादा से ज्यादा आवश्यकता होती है। अपनी आहार में भारी मात्रा में फाइबर लेना मतलब शरीर को पोषक तत्व देना है। जौ का पानी आपके फाइबर की आवश्यकता को पूरा करेगा। इस पानी का एक गिलास नियमित सेवन फाइबर की आवश्यकता की पूर्ति होती है। आपको बता दें कि फाइबर कुदरती तरीके से शरीर की सफाई करने में सहायता करता है।

6. मधुमेह में फायदेमंद
आज मधुमेह के मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। डायबिटीज के रोगियों के लिए जौ का पानी बहुत ही फायदेमंद है। नियमित रूप से जौ का पानी पीने से आपका शुगर लेवल नियंत्रण में रह सकता है।

7. त्वचा में निखार लाता है
जौ सिर्फ हमारे लिए आंतरिक ही नहीं बाहरी रूप से भी फायदेमंद है। ये हमारी त्वचा में निखार लाता है। जौ के पानी में मौजूद अमेज़ेक एसिड से चहरे के मुँहासे ठीक होते हैं। इसके साथ आप जौ के आटे में हल्दी, सरसो का तेल और थोड़ा सा पानी मिलाकर इसका बना लें। नियमित रूप से इस लेप का प्रयोग करें व गरम पानी से स्नान कर ले। कुछ ही दिनों में आपकी त्वचा में निखार आ जाएगा।

8. गर्मी से बचाये
गर्मियों के मौसम में जौ का पानी पीना चाहिए। इससे शरीर की गर्मी को कम करता है और ठंडक की अनुभूति देता है। जैसा की यह जौ का पानी है तो यह आपकी प्यास तो बुझा ही रहा है और साथ है आपके शरीर में पानी की कमी को भी पूरो कर रहा है। इसके पाए जाने वाले पोषक तत्व से ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा रहता है।

9. गर्भावस्थ के लिए लाभदायक
जिन महिलाओ को बार बार गर्भपात हो जाता है उनके लिए जौ अमृत से कम नहीं है। जौ का पानी पीने से गर्भपात की समस्या से छुटकारा मिलता है। यानि नहीं गर्भवती महिलाओं मैंने वाली समस्या जैसे कब्ज़ और सुबह के समय उल्टी होना भी इससे ठीक होता है। इसके साथ आप जौ के आटे, घी और लड्डू का सेवन कर सकते है। साथ ही अगर जौ का आटा, तिल और चीनी को शहद में मिलकर खाया जाए तो गर्भपात की परेशानी दूर हो जाती है।

10. प्रतिरक्षा प्रणाली
इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व बी विटामिन, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, तांबा, जिंक और सेलेनियम से प्रतिरक्षा प्रणाली स्वस्थ रहती है। साथ यह शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालना है तो नियमित रूप से जौ का पानी पीजिए।



Click it and Unblock the Notifications
