Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
शरीर से एक्स्ट्रा फैट हटाना चाहते हैं तो अदरक से तैयार ये ख़ास ड्रिंक पिएं
पूरे देश में ज्यादातर लोग अपने शरीर में खासतौर पर पसलियों के बीच में, कूल्हे पर और जांघो पर जमा होने वाले एक्स्ट्रा फैट को लेकर बहुत ही ज्यादा परेशान रहते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको इन जमा हुए फैट से छुटकारा पाने का उपाय बताने जा रहें हैं, जी हाँ हम अदरक पानी के बारे में बताने जा रहें हैं जो इन जगहों पर जमा हुए एक्स्ट्रा फैट को दूर करने में आपकी मदद करता है।
अदरक पानी को आप अपने घर की रसोई में बना सकते हैं। यह पेय पदार्थ आपके पूरे शरीर को डीटोक्सीफाई यानी टॉक्सिक पदार्थ को बाहर निकाल कर जमा हुए फैट को आसानी से दूर करता है। तो आइये सबसे पहले इस पेय पदार्थ को बनाने के लिए कुछ जरुरी चीजों के बारे में जान लें।

सामग्री-
1- अदरक के छोटे और पतले टुकड़े
2- 5 लिटर पानी
3- नींबू

बनाने का तरीका: पानी में अदरक के टुकड़ों को डालकर इसे धीमी आंच पर लगभग 15 मिनट तक पका लें, उसके बाद ठंडा होने पर उसे छान लें, इस तरह आपका यह ड्रिंक तैयार हो गया।
इस ड्रिंक से होने वाले लाभ:

इस ड्रिंक के बहुत सारे लाभ हैं। इस ड्रिंक को पीने से आपके शरीर का कोलेस्ट्राल लेवल नियंत्रण में रहता है जिसकी वजह से आपके शरीर में ब्लड का प्रवाह भी ठीक रहता है।
यह जूस आपके शरीर में होने वाले फ्री रेडिकल डैमेज को रोकता है और इसके साथ ही कैंसर सेल्स के प्रसार को रोकने का भी काम करता है। अदरक पानी पीने से शरीर में होने वाली सूजन और जोड़ों में होने वाली समस्याएं जैसे आर्थराइटिस आदि में आराम मिलता है।

अध्ययन के अनुसार यह पेय पदार्थ रोजाना पीने से आपका पाचन तंत्र ठीक रहता है और अपच, मिचली और पेट में जलन आदि जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। इस पेय पदार्थ को पीने से आपको किडनी से सम्बंधित समस्याएं और डायबिटीज आदि में बहुत ही आराम मिलता है क्योंकि अदरक में जिंक होता है, जिसकी इन्सुलिन के स्राव में अहम भूमिका होती है।
अगर आप मोटापा, किडनी समस्या, डायबिटीज और जोड़ों के दर्द आदि से परेशान हैं तो अदरक और पानी का जूस अपने घर पर बनायें और इन समस्याओं से छुटकारा पायें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
