Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
5 दिनों में पेट का मोटापा कम करना है तो रोजाना सुबह खाली पेट पिएं ये ड्रिंक
वजन कम करने के इस समय हज़ारों तरीके मौजूद है लेकिन फिर भी कई लोग अपना वजन कम नहीं कर पा रहे हैं। कई बार खराब खानपान और लाइफस्टाइल से जुड़े गलतियों के कारण भी आपका वजन कम नहीं होता है।
अगर आप किसी ऐसे चमत्कारी ड्रिंक की तलाश में है जिसे पीने से कुछ ही दिनों में वजन कम होने लगे तो हम आपको एक ख़ास ड्रिंक की रेसिपी बता रहे हैं। जिसे सिर्फ 5 दिन पीने से ही तेजी से वजन कम होने लगता है।
वजन कम करने की दवाइयों और बाकी तरीकों की तुलना में यह तरीका बहुत ही आसान और फायदेमंद है। आइये जानते हैं इसके लिए किन चीजों की ज़रूरत है और इसे कैसे बनाएं।

सामग्री :
एक गड्डी अजमोद (parsley)
एक नींबू
एक कप पानी
बनाने का तरीका :
सबसे पहले आजवाइन की डंठल या अजमोद को बारीक पीस लें।
अब इसमें एक नींबू निचोड़ दे।
अब इसमें पानी मिला दें।

इस्तेमाल का तरीका : इस जूस को लगातार 5 दिनों तक रोजाना सुबह खाली पेट पिएं। इसके बाद कम से कम 10 दिनों का ब्रेक लें और फिर इसे दोबारा करें। इसके सेवन से फैट तेजी से खत्म होने लगता है और बॉडी में विटामिन और मिनरल्स की मात्रा बढ़ जाती है। अजमोद के सेवन से पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करने लगता है और शरीर से हानिकारक टॉक्सिन को बाहर निकाल देता है।
पांच दिनों तक इसके सेवन से ही आपको वजन में अंतर नज़र आने लगेगा और लगभग 2-3 किलो वजन कम हो सकता है।
हालांकि इसके सेवन के साथ साथ हेल्दी चीजों का सेवन भी करें और जमकर एक्सरसाइज करें। अगर इसे पीने से किसी तरह कि दिक्कत हो तो डॉक्टर से सलाह लें। ध्यान रखें कि इसे सिर्फ 5 दिन ही पिएं और उसके बाद कम से कम 10 दिनों के बाद ही इसे दोबारा करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
