Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
पेट की चर्बी को जल्दी गलाएगा हल्दी-नींबू का ये जादुई कॉम्बिनेशन
हल्दी को डाइट में लेने से शरीर में सूजन नहीं आती। साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर के मेटाबॉल्जिम को बढाते हैं और भूंख को कम करते हैं।रोक
हम में से आज बहुत से लोग ओवरवेट हैं और बाहर निकली हुई तोंद से परेशान हैं। ऐसा शरीर में एनर्जी के इंबैलेंस होने की वजह से होता है। इस इंबैलेंस से फैट की सेल्स बॉडी के अंदर जमा होने लगती हैं। लेकिन इस इंबैलेंस को ठीक करने के लिये आयुर्वेद हमारी मदद कर सकता है।
पेट के मोटापे को कम करने के लिये हल्दी-नींबू का पावरफुल कॉम्बिनेशन काफी असरदार हो सकता है। हल्दी में कैल्शियम, पोटैशियम, सोडियम, आयरन, मैगनीशियम और जिंक जैसे ढेर सारे मिनरल्स होते हैं। इसके साथ ही इसमें विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन ई, नियासिन और प्रोटीन आदि भी होता है।
हल्दी को डाइट में लेने से शरीर में सूजन नहीं आती। साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर के मेटाबॉल्जिम को बढाते हैं और भूंख को कम करते हैं।
इसमें कुर्कूमिन होता है जो शरीर में फैट जमने से रोकता है। इसी प्रकार से नींबू में विटामिन सी होता है, जो कि बार बार भूंख लगने से रोकता है और पेट को साफ रखता है। इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म भी बढ़ता है। तो आइये देखते हैं कि यह जादुई कॉम्बिनेशन कैसे काम करता है।

हल्दी-नींबू गरम पानी
1 कप गरम पानी में आधा नींबू निचोड़ कर डालें। और साथ ¼ टी स्पून हल्दी मिलाएं।। आप इसमें मिठास के लिये 1/8 टीस्पून शहद भी मिला सकते हैं। इसे गुनगुना ही पिएं।

हल्दी नींबू गोल्डन पेस्ट
एक कटोरे में नींबू का रस डाल कर उसके साथ ½ टीस्पून हल्दी पावडर मिलाएं। फिर इसमें ¼ टीस्पून काली मिर्च और ¼ टीस्पून जैतून तेल डाल कर पेस्ट बनाएं। आप इस पेस्ट का 1-2 टीस्पून लें और दिन में दो या तीन बार खाएं। इसको खाना खाने के बाद खाएं क्योंकि खाली पेट कच्ची हल्दी खाने से पेट में एसिडिटी बनेगी।

हल्दी नींबू की चाय
मध्यम आंच पर एक पैन में 1 कप दूध उबालें। उसमें 1/2 टीस्पून नींबू का रस और 1/2 टीस्पून शहद मिलाएं और ऊपर से थोड़ा वैनीला एसेंस भी मिलाएं। उसके बाद उसमें आधा टीस्पून हल्दी मिलाएं। आंच को धीमा करें और पांच मिनट तक धीमी आंच में पकाएं। आंच को बंद कर के छानें और गरम ही पिएं।

हल्दी और नींबू का कांबो सैलेड
पेट कम करने के लिये आप जो भी सलाद खाएं, उसमें 1 टीस्पून हल्दी पावडर और 2 टीस्पून नींबू का रस मिलाएं। इसके अलावा आधा टीस्पून दालचीनी पावडर भी मिला सकते हैं। इससे शरीर की सूजन भी कम होगी और आपका पेट भी कम होगा।

सावधानी
इस रेसिपी को लेते वक्त आपको सावधानी रखने की जरुरत है। अगर आपको गठिया, किडनी स्टोन या गॉल स्टोन है, कोई सर्जरी होने वानी है तो अपने डॉक्टर से जरुर पूछ लें इस दवाई के बारे में। और हां, अगर आप प्रेगनेंट हैं या स्तनपान करवा रही हैं तो भी सावधानी रखें।



Click it and Unblock the Notifications
