Latest Updates
-
गणेश चतुर्थी के दिन कश्मीरी पंडित मानते हैं Pann Poshte, कुल देवी की पूजा से जुड़ी है परंपरा -
जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर: जहां मेहंदी का प्रसाद जोड़ता है शादी की डोर, उमड़ी सिंगल लड़कों की भीड़ -
हरतालिका तीज व्रत कथा: जब नारद मुनि विष्णु विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचे, मां पार्वती हुईं हैरान -
हरतालिका तीज 2026: क्या गर्भवती महिलाएं रख सकती हैं निर्जला व्रत, जान लें सावधानियां -
Ganesh Chaturthi 2026: ‘गणपति बप्पा मोरया’ से ‘देवा श्री गणेशा’ तक, गणेशोत्सव पर हिट रहे बॉलीवुड के ये गाने -
हरतालिका तीज: शिव-पार्वती के अटूट प्रेम का पावन पर्व, जानें पूजा के नियम और विधि -
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
चमकदार त्वचा पाने के लिए लगाएं ये फेस मास्क
चमकदार, मुलायम, जवां और बेदाग त्वचा पाने के लिए फेस मास्क सबसे बढिया तरीका है। इसमें वो सब कुछ होता है जो आपकी त्वचा को पोषण के साथ-साथ सुंदरता भी दे सके।
आपको शायद पता नहीं होगा कि आप अपने किचन में मौजूद चीज़ों से भी बढिया फेस मास्क बना सकती हैं। त्वचा को चमकाने और अपने सौंदर्य में निखार लाने के लिए भारतीय महिलाएं सबसे पहले प्राकृतिक नुस्खों पर ही भरोसा करती हैं। सदियों से महिलाएं रयायनयुक्त सौंदर्य प्रसाधनों की जगह प्राकृतिक नुस्खों को ज्यादा तवज्जो देती आई हैं।
प्राकृतिक चीज़ों से आप बड़ी आसानी और कम समय में फेस मास्क बना सकती हैं। बेहतर परिणाम पाने के लिए आप इन्हें रोज़ भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इनकी खास बात तो है कि ये त्वचा को कोई नुकसान नहीं पहुंचाते हैं।
तो चलिए जानते हैं कि वो कौन-सी प्राकृतिक चीज़ें हैं जो त्वचा को निखारने में आपकी मदद कर सकती हैं।

एलोवेरा और खीरे का फेस मास्क
थोड़ा सा एलोवेरा जैल और खीरे को लेकर मिक्सर में ब्लेंड कर लें। अब इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। आप चाहें तो मार्केट में मिलने वाले एलोवेरा जैल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। एलोवेरा के साथ खीरे का मेल सबसे बढिया रहता है क्योंकि इन दोनों में ही प्रचुर मात्रा में एंटी इंफ्लामेट्री यौगिक मौजूद होते हैं। त्वचा की जलन को भी एलोवेरा और खीरे से शांत किया जा सकता है। ये काले घेरों को भी साफ करता है और बंद रोमछिद्रों को खोल देता है। सनबर्न हुई त्वचा को ठीक करने के लिए इस पैक को लगाने से पहले इसे दस मिनट के लिए फ्रिज में रख दें।

मुल्तानी मिट्टी के साथ गुलाब जल का फेस मास्क
त्वचा को सुंदर बनाने के लिए सालों से घरों मे मुल्तानी मिट्टी का प्रयोग किया जाता रहा है। इससे त्वचा के बंद रोमछिद्र खुल जाते हैं और त्वचा में कसाव आता है एवं मुहांसों की समस्या भी दूर हो जाती है। मुल्तानी मिट्टी में अनेक डिटॉक्सिफाई यौगिक भी मौजूद होते हैं और इससे त्वचा को मिनरल्स भी मिलते हैं। त्वचा की चमक को बढ़ाने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी के साथ गुलाब जल का प्रयोग कर सकते हैं। आप चाहें तो मुल्तानी मिट्टी में किसी फल या सब्जी का पाउडर मिलाकर फेस मास्क बना सकते हैं। मुल्तानी मिट्टी में आप पुदीना, सिट्रस, हल्दी, चंदन, पपीता भी मिला सकते हैं। गुलाबजल एक बेहतरीन स्किन टोनर है जो त्वचा को तरोताज़ा बनाए रखने में मदद करता है।

बेसन और योगर्ट फेस मास्क
आपने कई बार घरेलू नुस्खों में बेसन का नाम सुना ही होगा। बेसन के साथ योगर्ट मिलाकर लगाने से ये प्राकृतिक क्लींज़र का काम करता है और त्वचा में मौजूद सारी गंदगी को दूर करता है। साथ ही इससे सनटैन को भी दूर किया जा सकता है। आप चाहें तो बेसन में चने का आटा भी मिलाकर लगा सकती हैं। अगर आप इसमें हल्दी डालेंगीं तो इससे आपके चेहरे की चमक और बढ़ जाएगी। बेसन में आप पुदीने का पाउडर, सिट्रस, चंदन, पपीता भी मिला सकती हैं। जब चेहरे पर लगाने के बाद बेसन 80 प्रतिशत तक सूख जाए, तब इसे ठंडे पानी से धा लें। आप अपनी इच्छानुसार बेसन में फल या सब्जी का रस मिलाकर भी लगा सकती हैं।

पपीता और नारियल तेल का फेस मास्क
पपीते में पपेइन नामक तत्व होता है जो त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। पपीते को पीसकर उसमें एक चम्मच नारियल तेल मिलाएं। इस फेस मास्क को लगाने से त्वचा पर पड़ी महीने रेखाओं और सनटैन से छुटकारा मिलता है। ताज़ा नारियल तेल का इस्तेमाल करेंगें तो ज्यादा बेहतर होगा। जरूरत के अनुसार सामग्री लें और बाकी बची हुई चीज़ों को फ्रिज में रख दें।

टमाटर के साथ योगर्ट फेस मास्क
एक टमाटर के गूदे में एक चम्मच योगर्ट मिलाएं। ये आपकी त्वचा को मॉइश्चराइज़ करता है और सनटैन को भी दूर करता है। गर्मियों के मौसम के लिए ये बढिया फेस मास्क है। आप चाहे तो योगर्ट के बिना भी सिर्फ टमाटर को अपने चेहरे पर लगा सकती हैं। टमाटर को आधा काटकर उसे चेहरे और गर्दन पर मलें।

सफेद अंडा और विटामिन ई फेस मास्क
अंडे के सफेद हिस्से में थोड़ा-सा नारियल का दूध और विटामिन ई के दो कैप्सूल मिलाएं। अंडे के सफेद हिस्से को त्वचा पर लगाने से उसमें कसाव आता है, वहीं विटामिन ई और नारियल का दूध त्वचा को शुष्क होने से बचाता है। अंडे की जर्दी को चेहरे पर ना लगाएं वरना ये आपके रोमछिद्रों को बंद कर सकता है और इससे मुहांसों की समस्या भी हो सकती है।

संतरे और नीबू का फेस मास्क
संतरे और नीबू के छिलकों को कुछ देर धूप में सुखा दें। अब इन छिलकों को पीसकर पाउडर बना लें। इसके बाद नीबू और संतरे के छिलकों से बने पाउडर में दो चम्मच योगर्ट डालें। त्वचा में कसाव लाने और मुहांसो जैसी समस्या से छुटकारा दिलाने में ये फेस मास्क बहुत फायदेमंद रहता है।

ओटमील और मिल्क क्रीम फेस मास्क
ऑर्गेनिक ओटमील में दो चम्मच ताजी मिल्क क्रीम मिलाएं। इस फेस मास्क से त्वचा मॉइश्चराइज़ होती है और साथ ही ये स्किन को एक्सफोलिएट भी करता है।

केले और योगर्ट का फेस मास्क
केले में प्रचुर मात्रा में मैग्नीशियम और त्वचा में चमक लाने वाले तत्व होते हैं। इस पैक को बनाने के लिए केले का गूदा लें और उसमें दो चम्मच योगर्ट डालें। इससे त्वचा मॉइश्चराइज़ होती है और उसकी चमक भी बढ़ती है।



Click it and Unblock the Notifications
