Latest Updates
-
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल
विराट कोहली अब नहीं करेंगें अनहेल्दी चीजों का एड, आप भी न खाएं ये 10 अनहेल्दी चीजें
विराट कोहली ने निर्णय लिया है कि वे उन सभी प्रोडक्ट से अपना विज्ञापन करार तोड़ देंगें जिसका उनकी लाइफस्टाइल पर सकरात्मक प्रभाव नहीं पड़ रहा है।
विराट कोहली वैसे तो हर समय चर्चा में बने रहते हैं लेकिन हाल ही में वे क्रिकेट को लेकर नहीं बल्कि किसी और कारण से सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। उन्होंने पेप्सिको के साथ अपने करोड़ों रूपए की डील को रिन्यू करने का प्रस्ताव दिया है।
उनका मानना है कि वे उन्हीं चीजों का विज्ञापन करेंगें जिन्हें वे खुद इस्तेमाल करते हों। सीएनएन- आईबीएन को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि, मैं खुद जिस चीज का सेवन नहीं करता हूँ तो सिर्फ पैसों के लिए दूसरे लोगों को उसे खाने पीने की सलाह नहीं दे सकता हूँ’।
उन्होंने निर्णय लिया है कि वे उन सभी प्रोडक्ट से अपना विज्ञापन करार तोड़ देंगें जिसका उनकी लाइफस्टाइल पर सकरात्मक प्रभाव नहीं पड़ रहा है। कोला और अन्य सॉफ्ट ड्रिंक्स में शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है जिस वजह से ये स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक हैं। लम्बे समय तक इन चीजों का सेवन आपको कई गंभीर रोगों का शिकार बना सकता है।
इस आर्टिकल में ऐसे फ़ूड आइटम की लिस्ट दे रहे हैं जिनका सेवन आपको बंद कर देना चाहिए।

1- वाइट ब्रेड:
रोजाना सुबह अगर आप भी नाश्ते में वाइट ब्रेड का इस्तेमाल कर रहे हैं तो सावधान हो जायें। यह ब्रेड आटे या मैदे की बनी हुई होती है जिसमें फाइबर और पोषक तत्वों की मात्रा बहुत कम होती है। इस ब्रेड को तैयार करने समय ही इसके पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं। इसलिए इसकी बजाय ब्राउन ब्रेड या होल वीट ब्रेड का इस्तेमाल करें। उनमें फाइबर और पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में होते हैं।

2- कोला:
इस ड्रिंक में शुगर के अलावा कैफीन और फास्फोरिक एसिड की मात्रा बहुत अधिक होती है जिस वजह से लम्बे समय तक इसे पीने से आप हाई ब्लड प्रेशर और दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। इसलिए इसका सेवन बंद कर दें।

3- इंस्टेंट सूप:
हालांकि इस सूप को बनाना बहुत आसन है लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि यह आपके लिए कितना फायदेमंद है? इस सूप में मौजूद चीजों की क्वालिटी अच्छी नहीं होती है साथ ही इसमें मौजूद प्रिजरवेटिव एंटी-ऑक्सीडेंट को खत्म कर देते हैं। इसके अलावा अधिकतर सूप में शुगर, स्टार्च और सोडियम का इस्तेमाल किया जाता है जिनकी अधिक मात्रा स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद नहीं है। इसलिए इनका सेवन कम से कम करें।

4- शुगर:
रिफाइंड शुगर आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है और इसका अधिक सेवन आपको डायबिटीज का मरीज बना सकता है। इसलिए इस शुगर की बजाय आप शहद का इस्तेमाल करें।

5- एनर्जी ड्रिंक्स:
एनर्जी ड्रिंक में कैफीन और शुगर की मात्रा काफी ज्यादा होती है जिस वजह से इनका सेवन आपको बीमार कर सकता है। इसकी बजाय आप घर पर तैयार किये हुए ताजे फलों के जूस का सेवन करें।

6- रेडीमेड स्मूदी:
बाज़ार में मिलने वाले पैक्ड स्मूदी में शुगर और फैट की मात्रा काफी ज्यादा होती है साथ ही कुछ स्मूदी में प्रिजरवेटिव का भी इस्तेमाल किया जाता है जो स्वास्थ्य के लिए हनिकारक है। इसकी बजाय आप घर पर फलों और योगर्ट को मिलाकर फ्रेश स्मूदी बनाएं।

7- प्रोसेस्ड मीट:
प्रोसेस्ड मीट जैसे कि सलामी या हॉट डॉग्स में कई तरह के हानिकारक केमिकल्स होते हैं साथ ही इसमें फैट और नाइट्राइट की मात्रा भी काफी अधिक होती है। कई अध्ययनों के अनुसार प्रोसेस्ड मीट के ज्यादा सेवन से दिल से जुड़ी बीमारियां और कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए इनका कम से कम सेवन करें।

8- सीरियल बार (Cereal bars):
बाज़ार में सेरेल बार को हेल्दी स्नैक के रूप में बेचा जाता है और कई लोगों का ऐसा मानना है कि इसे खाना बहुत ही फायदेमंद है। जबकि इसमें शुगर और फैट की मात्रा काफी ज्यादा होती है जिस वजह से इसका अधिक सेवन से आप मोटापे के शिकार हो सकते हैं। इसकी बजाय आप घर पर ही हेल्दी स्नैक बनाएं और उसका सेवन करें।

9- आलू चिप्स:
रेडीमेड आलू चिप्स में फैट और नमक की मात्रा काफी ज्यादा रहती है साथ ही इसमें एक्रिलामाइड नामक यौगिक पाया जाता है जिससे कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। जब आप आलू को बहुत अधिक तापमान पर पकाते हैं तो उसमें एक्रिलामाइड बनने लगता है। इसलिए आलू चिप्स का सेवन न करें और इसकी बजाय फ्लेक्ससीड या ड्राई फ्रूट्स खाएं।

10- फ्लेवर्ड सोया मिल्क:
सोया में पोटैशियम और प्रोटीन की मात्रा तो ज्यादा होती है लेकिन बाज़ार में मिलने वाले फ्लेवर्ड सोया मिल्क में कैलोरी और शुगर की मात्रा ज्यादा रहती है जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। अगर आपको फ्लेवर्ड दूध पीना ही पसंद है तो इसकी जगह बादाम मिल्क पियें।



Click it and Unblock the Notifications
