Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कुछ ही हफ़्तों में वजन कम करना चाहते हैं तो फॉलो करें इस वाटर डाइट चार्ट को
इस आर्टिकल में हम आपको बता रहे हैं कि वाटर डाइट का कैसे इस्तेमाल करें और इसके लिए किन किन चीजों को शामिल करें।
वजन कम करने के लिए लोग रोजाना नए नये तरीके और ट्रीटमेंट अपनाते हैं लेकिन फिर भी कुछ लोगों को यह शिकायत रहती है कि लाख कोशिशों के बावजूद भी उनका मोटापा कम नहीं हो रहा है। अगर आप भी ऐसी किसी समस्या से गुज़र रहें हैं तो परेशान ना हों। हम आपको एक ख़ास डाइट टिप्स बता रहे हैं जिसकी मदद से आप आसानी से अपना वजन कम कर सकते हैं।
हम बात कर रहे हैं वाटर डाइट की, इसकी मदद से बहुत तेजी से वजन कम होता है। आपको बता दें कि हमारे शरीर में लगभग 70% पानी ही होता है इसलिए जब आप पानी पीते हैं तो इससे शरीर का पाचन और बेहतर होता है साथ ही ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ता है।
इस बात का ध्यान रखें कि आप वाटर डाइट को लम्बे समय तक लगातार ना अपनाएं बल्कि हफ्ते में सिर्फ एक दिन इस डाइट को फॉलो करना पर्याप्त है।
इस आर्टिकल में हम आपको बता रहे हैं कि वाटर डाइट का कैसे इस्तेमाल करें और इसके लिए किन किन चीजों को शामिल करें।

नाश्ता :
नाश्ते में एक गिलास पानी और साथ में चाय या जूस पियें। इसके अलावा आप जितना फल खा सकते हैं और जितनी अधिक मात्रा में फलों का जूस पी सकते हैं पी लें। इसके लिए नाश्ते में अलग अलग तरह के फल और ड्रिंक को शामिल करें जिससे स्वाद भी बना रहे।

लंच :
दोपहर में खाना खाने से कुछ देर पहले एक गिलास पानी पियें। इसके बाद लंच में कच्ची सब्जियां खाएं। सब्जियों का स्वाद बढ़ाने के लिए उसमें सिरका, ऑयल, नींबू और कुछ मसालें डालें। आप इसमें ऑलिव ऑयल भी डाल सकते हैं। लंच में सेलेरी, लेटस, गाजर, शिमला मिर्च, खीरा, प्याज और टमाटर जैसी संब्जियों को शामिल करें।

स्नैक :
शाम को स्नैक में एक गिलास पानी और ग्रीन टी या जूस पियें। इसके अलावा एक गिलास दूध, या दही या फिर 30 ग्राम पनीर खाएं और साथ में एक कटोरी फल भी खाएं।

डिनर:
डिनर में लगभग 100 ग्राम मीट या 150 ग्राम फिश या एक उबला हुआ अंडा खाएं और उसके साथ में कुछ हरी सब्जियां और फल भी खाएं। खाने के कुछ देर बाद फिर भरपूर मात्रा में पानी पियें।
यकीन मानिए इन डाइट को फॉलो करने से आपकी पूरी बॉडी डीटॉक्स हो जाती है और वजन तेजी से कम होने लगता है। हफ्ते में सिर्फ एक दिन इस डाइट चार्ट को अपनाना बहुत ही फायदेमंद है।



Click it and Unblock the Notifications
