Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
भोजन के बीच में लगे भूख को तो पिएं चिया सीड वॉटर
बहुत से लोग वजन कम करने के लिये काफी सीरियस होते हैं। वे दिन की शुरुआत पौष्टिक ब्रेकफास्ट से करते हैं और दुपहर का खाना भी ठीक प्रकार से करते हैं।
लेकिन प्रॉब्लम तब आती है जब दो मील के बीच में उन्हें भूख लगती है और वे कंट्रोल नहीं कर पाते और जंक खा लेते हैं।
इससे यह होता है कि आप अपना वेट मैनेज नहीं कर पाते और परेशान रहते हैं कि आप इतना कुछ अच्छे तरीके से खा रहे हैं, लेकिन फिर भी मोटे होते जा रहे हैं।
मील के बीच में अगर भूख लगे तो चिया सीड यानी सब्जा से बेहतर और कुछ नहीं हो सकता है। जी हां, चीया सीड को पानी में मिला कर पीने से आपकी भूख मिट सकती है।

जब सब्जा बीज को पानी में 10-15 मिनट के लिये भिगो कर रखा जाता है तो वह काफी फूल जाती है। इस पानी को पीने से आपका पेट दूसरी मील लेने तक भरा रहता है। इसमें डाइट्री फाइबर होता है जो वेट लॉस करने में मदद करता है। आइये अब जानते हैं इस ड्रिंक को बनाते कैसे हैं...
सामग्री:
- 1 कप स्किम्ड दूध
- 2 चम्मच शहद (वैकल्पिक)
- 2 बूंदे वेनिला एसेंसे
- 2 कप उबला और ठंडा पानी
- 2 चम्मच चिया सीड/सब्जा बीज
तरीका:
1/2 कप पानी में सब्जा डाल कर उन्हें फूलने दें। सभी सामग्रियों को पीस लें और सब्जा के साथ मिक्स कर दें। ऊपर से आइस क्यूब डालें और पिएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
