Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
जंग के मैदान में क्या डाइट होती है हमारे आर्मी जवानों की?
इंडियन आर्मी दुनिया के ताकतवर सेनाओं में से एक है। हमारे देश की सरकार भी हमारी आर्मी के जवानों के स्टैमिना और इम्यूनिटी बनाए रखने के लिए डाइट पर खास ध्यान रखती है। जब कभी देश की सुरक्षा पर खतरा मंडराता है। देश के ये प्रहरी बिना जान की परवाह किए देश के लिए अपनी जान खतरे में डाल युद्ध के मैदान में कई दिन बिता देते हैं। इस दौरान जंग के मैदान में सैनिकों को खिलाने के लिए मैसूर स्थित डिफेंस फूड रिसर्च लैबोरेटरी द्वारा कई फूड डिशेज तैयार की गई हैं जो रेडी टू ईट हैं और कई महीनों तक खराब नहीं होतीं। दुनिया के 10 देश जिनके पास हैं सबसे शक्तिशाली सेनाएं
इनमें एनर्जी बार से लेकर महीनों तक खराब नहीं होने वाली चपाती, मीट, गरम पानी में तैयार होने वाले फूड्स, पुलाव, हलवा वगैरह शामिल हैं।
दुनिया की हर आर्मी में जवानों के लिए कॉम्बैट राशन होता है जो लड़ाई के मैदान में जाने वाले जवानों को दिया जाता है।आइए जानते है कि जंग के मैदान में इंडियन आर्मी के सैनिकों को फिट और एनर्जेटिक बने रहने के लिए क्या खास फूड मिलता है।

मील्स रेडी टू ईट
इसमें प्रिजव्र्ड चपाती, 300 ग्राम सूजी का हलवा, 300 ग्राम वेज पुलाव, 300 ग्राम आलू मटर की सब्जी एक चाॅकलेट बार और 3 चाय के पैकेट होते है।इस मिलिट्री डाइट से करें 4 दिनों में 2 किलो वजन कम

बन मैन कॉम्पोरेशन (डिहाइड्रेटेड)
इस राशन का वजन 880 ग्राम होता है और ये 4100 कैलोरी दे सकता है। इसमें 3 बार की चाय ब्रकफास्ट लंच और डिनर शामिल है।

मिनी कॉम्पो पैक
ये छोटा पैक 1520 कैलोरी के लिए होता है इसमें 100 ग्राम सूजी हलवा मिक्स और 125 ग्राम वेज पूलाव होता है। इसके अलावा 3 चाय के पैकेट होते है।

सर्वाइवल राशन
डेली सर्वाइवल में 100 ग्राम के 2 साॅफ्ट बार 50 ग्राम की 3 शुगर चिक्की और गुड की चिक्की शामिल होती है ये लगभग 2400 कैलोरी देता है।

मैन बैटल टैंक राशन
टैक और दूसरे आम्र्ड व्हीकल क्रू के लिए डिजाइन किए गए इस राशन में 4 लोगो के लिए 72 घंटें की खुराक होती है।

बैटल फिल्ड के बाहर क्या खाते है जवान
नाश्ता
हमारे सैनिक नाश्तें में चाय के साथ नमक और मिर्च से भरी चपाती खाते है और कभी कभी उन्हें आलू और कद्दू की सब्जी भी मिलती है। भारतीय सेना के अधिकारियों को भी तला हुआ अंडा मिलता है।

दोपहर की चाय
आमतौर पर नमक के पारें या शक्कर के पारें के साथ चाय पी जाती है। कभी-कभी वेट कैंटीन से समोसा, आलू बोंडा, बेसन लड्डू या बर्फी भी आती है।

डिनर
रोटी, सब्जी, दाल, चावल, खास मौको पर मीट और खीर, रोल काॅल के आधार पर रम भी इशु की जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
