Latest Updates
-
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी
मानसून में मक्का यानि भुट्टा खाने से आपको होते हैं अनगिनत स्वास्थ्य लाभ
मक्का यानि कॉर्न के अनगिनत स्वास्थ्य लाभ हैं। यह स्वादिष्ट होने के अलावा, विटामिन, खनिज और फाइबर, मैग्नीशियम, पोटेशियम और विटामिन बी, एंटीऑक्सिडेंट्स और ल्यूटेन जैसे पोषक तत्वों का बेहतर स्रोत है।
इसके बारे में सोचते ही बरसात के मौसम में ठेले के पास खड़े होकर भूट्ठा खाने की बात याद आ जाती है। साथ ही इसका स्वाद मुँह में पानी ला देता है। लेकिन इसके फायदों के बारे में जानते ही आप आश्चर्य में पड़ जायेंगे। चलिये जानते हैं, वे कौन-से हैं?

पाचन के लिए बेहतर-
इसमें फाइबर पाए जाते हैं, जिससे आपको कब्ज और आंत से जुड़ी समस्याओं जैसे डायरिया, कोलन कैंसर आदि से बचने में मदद मिलती है। इसके घुलनशील फाइबर एक जेल की निरंतरता को बदलकर कोलेस्ट्रॉल अवशोषण को रोकने में मदद करते हैं


एनिमिया को ठीक करता है-
शरीर में आयरन के कमी के कारण एनिमिया की बीमारी होती है। कॉर्न आयरन के सबसे अच्छे स्रोतों में एक है। यहाँ तक कि उबला हुआ कॉर्न अपने डायट में शामिल करने से आयरन की कमी पूरी करने में मदद करने के साथ-साथ एनिमिया होने के संभावना को कम करता है।

एनर्जी प्रदान करता है-
कार्बोहाइड्रेड एनर्जी का स्रोत होता है। कॉर्न में कार्बोहाइड्रेड प्रचुर मात्रा में होता जो शरीर को भरपूर मात्रा में एनर्जी तो देता ही है साथ ही पेट को देर तक भरा हुआ रखता है।

कोलेस्ट्रोल को कम करता है-
आजकल तो कोलेस्ट्रोल का प्रोबलेम आम हो गया है। इसमें विटामिन सी, बायोफ्लेवोनॉयड, कैरोटेनॉयड और फाइबर होता है जो कोलेस्ट्रोल को कम करके धमनियों के ब्लॉक होने से रोकता है। इस तरह यह हृदय को भी स्वस्थ रहने में सहायता करता है।

हाइपरटेंशन कंट्रोल करता है-
मक्का विटामिन बी का एक अच्छा स्रोत है जिसे पैंटोफेनीक एसिड कहा जाता है। यह कार्बोहाइड्रेट, लिपिड और प्रोटीन चयापचय में मदद करता है, जिससे तनाव कम होता है। इसके फेनोलिक फाइटोकेमिकल्स आपको हाइपरटेंशन से बचाते हैं।

डायबिटीज कंट्रोल करता है-
मक्के में पाए जाने वाले फाइबर खून में ग्लूकोज जारी होने की क्रिया को धीमा करके आपके ब्लड शुगर लेवल को सामान्य बनाए रखने में मदद करते हैं। नियमित रूप से मक्का खाने से नॉन-इंसुलिन डिपेंडेंट डायबिटीज के प्रबंधन में सहायता मिलती है।

कैंसर का खतरा कम करता है-
कॉर्न में जो एन्टी-ऑक्सिडेंट और फ्लेवानॉयड होता है वह कैंसर होने के खतरे को कुछ हद तक कम करता है। एन्टीऑक्सिडेंट का गुण फ्री-रैडिकल्स से होने वाले क्षति को रोकता है। कॉर्न में फेरूलिक एसिड होता है जो ब्रेस्ट और लीवर के ट्यूमर के साइज़ को कम करने में मदद करता है।



Click it and Unblock the Notifications
