Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
मोटापा घटाने वाली इन महिलाओं से जानें इनका वेट लॉस सीक्रेट
क्या आपको पता है कि हल्का भोजन करने से आप आपने वजन को कम कर सकते हैं। जी हाँ वजन कम करने के लिए आपको खाना खाना छोड़ना नहीं है। बस सही तरीके और सही मात्रा में भोजन करना जरुरी है।
अक्सर लोग वजन कम करने के चक्कर में खाना खाना बंद कर देते हैं जिसके चलते जब उनके सामने खाना आता है तो वे भूख से ज्यादा खाना खाते हैं।
इससे वे वजन घटाने के चक्कर में अपना वजन और बढ़ा लेते हैं। हल्का भोजन करने का यह भी मतलब नहीं है कि आप तला भुना खाने लग जाएँ। ज्यादा ऑयली खाने से भी वजन बढ़ता है। तो अब क्या किया खाया जाए जिससे पेट भी भर जाए और वजन भी ना बढे।

इसके लिए आपको यह पता होना चाहिए कि एक दिन में आपको कितनी कैलरी खानी है। और आपके लिए कौन सा फैट अच्छा है और कौनसा बुरा।
आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिये यह बातएंगे कि आपको क्या खाना है और क्या नहीं। आये जानते हैं कुछ महिलाओं के दृारा अपनाए गए वजन घटाने के नुस्खे।

300 कैलोरी के अंदर खाएं:
जितना हो सके 300 कैलोरी के अंदर खाएं और अपने आहार में प्रोटीन, फैट और कार्बोहाईड्रेट की बनाये रखें। यही नहीं अपने खाने के बीच में 3-4 घंटे का अंतर रखें।

फैट खाने से डरे नहीं:
आपके भोजन में कॉटेज चीज़ और फल या घर में बनी काबुली चने की चटनी, सेब के साथ बादाम का मक्खन यह सब होना चाहिए। आहार में फैट के होने की वजह से आपके शरीर में पूरा दिन फुर्ती रहती है और आप अच्छे से काम कर पाते हैं।

जंक फ़ूड ना खाएं:
जब हल्का भोजन खाने की बात आती है तो जंक फ़ूड बिलकुल ना खाएं। इसकी बजाये अपने भोजन में प्रोटीन की मात्रा बढ़ा दें। इससे आपका पेट भी भर जाएगा साथ ही आपके शरीर में ऊर्जा भी बनी रहेगी।

वह भोजन खाएं जो पौष्टिक हो:
पैक किया हुआ भोजन ना खाएं इसके बदले में ऐसा भोजन करें जिसमें पौष्टिक तत्व हों। इसमें आप दोपहर में सलाद खा सकते हैं साथ ही शाम को बादाम और फल खा सकते हैं। यही नहीं रात में आप डार्क चॉकलेट चाय के साथ खा सकते हैं।
कम कम खाएं:
दिन कई बार खाएं लेकिन कम खाएं। जैसे दिन में छह बार थोड़ा थोड़ा भोजन करें, इससे आपको वजन घटने में मदद मिलेगी। साथ खाने से पहले पानी जरूर पीएं। खाने में आप प्रोटीन की मात्रा बढ़ा दें।

अधिक और अधिक फाइबर खाएं:
फलों और सब्जियों को खाने से आपके शरीर में ना सिर्फ पानी की कमी पूरी होगी बल्कि इससे शरीर में फाइबर भी पहुंचेगा। फाइबर पाचन क्रिया को ठीक रखता है।
यही इससे वजन घटाने में भी मदद मिलती है। फाइबर की सही मात्रा न मिल पाने से शरीर मोटापे का शिकार हो जाता है। इसीलिए अपने नाश्ते में ओट्स, केला और दलिया शामिल करें।
दिन में भूख लगने पर स्नैक्स की जगह फ्रूट्स के स्नैक्स को मिप्राथकता दें। फल या सब्जी का जूस लेने के बजाए उसे साबूत ही खाएं तो ज्यादा अच्छा रहता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications