Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
विश्व स्वास्थ्य दिवस 2017 : डायटिशियन भी इन चीजों को अवॉइड करने की सलाह देते है
आइए जानते हैं कि डाइट एक्सपर्ट किन चीजों को खाने से परहेज करने की सलाह देते है।
आजकल मार्केट में हेल्दी फूड के नाम पर कई पैकेज्ड फूड मिल रहे है। हम भी समय बचाने के चक्कर में आंखें बंद करके इन डिब्बा फूड को हेल्दी समझने की गलती कर लेते है। हमारे किचन में ऐसी कई चीजें मिल जाएंगी जो हेल्दी नहीं है लेकिन हमारी दिनचर्या का हिस्सा जरुर है।
इन खाद्य पद्वार्थों को अवॉइड करके हम अनहेल्दी डाइट से बच सकते हैं। आज के आर्टिकल में ऐसे ही फूड के बारे में जानकारी दे रहे है। जिन्हें एक्सपर्ट खुद खाने से बचते है और दूसरों को भी नहीं खाने की हिदायत देते हैं। कुछ लोग इस बात में यकीन करते हैं कि वसा रहित या कम वसा से युक्त भोजन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। किसी भी खाने वाली चीज में से जब फैट को हटाया जाता है और कृत्रिम रूप से उसमें शुगर और बाकी चीजें मिलाई जाती हैं तो यह जान लें कि ऐसा करने से उनके पोषक तत्व काफी हद तक खत्म हो जाते हैं।
फलस्वरूप यह केवल उत्पाद की गुणवत्ता को ही बाधित नहीं करता है बल्कि यह आपके शरीर और स्वास्थ्य के लिए भी खतरा उत्पन्न करता है।

हेल्थ के नाम पर न खाएं अनहेल्दी
बाजार में हेल्थ बार के नाम पर ऐसे चीजें मिलती जिसमें सिर्फ शुगर की मात्रा ज्यादा होती है। पौष्टिक भोजन की जगह ऐसे हेल्दी बार का सेवन न करें क्योंकि ये स्वास्थ्य को फायदा से कहीं ज्यादा नुकसान पहुंचाती हैं। अगर इनका सेवन करना ही है तो आप घर पर ही इसे बनाकर खाएं।

पैकेड बंद नाश्ता बंद कर दे
सुबह ही नाश्ते में अगर आप दूध के साथ फ्लेवर्ड सेरल का सेवन करते हैं तो जान लें कि इससे कोई ख़ास फायदा नहीं है। ये सेरल पूरी तरह प्रोसेस्ड होते हैं और इन्हें बनाने में इसके न्यूट्रीशन काफी हद तक खत्म हो जाते हैं। इसके अलावा इन्हें बनाते समय शुगर का भी इस्तेमाल किया जाता है जिसकी ज्यादा मात्रा शरीर के लिए नुकसानदायक ही है।

फ्रोजन फूड
फ्रोजन फूड पूरी तरह प्रोसेस्ड होते हैं साथ ही इन्हें लम्बे समय तक खराब होने से बचाने के लिए इनमें प्रिजरवेटिव भी मिलाया जाता है। इनमें कार्बोहाइड्रेट और सोडियम की मात्रा तो ज्यादा होती है लेकिन प्रोटीन और फाइबर की मात्रा काफी कम होती है। यह शरीर के लिए घाते हो सकता है।

क्रीम और शुगर से तैयार आइसिंग को अवॉइड करें
चाहे आप आइसक्रीम खा रहे हों या पेस्ट्री सबसे ज्यादा महत्व उसके ऊपर की आइसिंग को ही दिया जाता है। इस क्रीम में बहुत ज्यादा मात्रा में कैलोरी और हानिकारक फैट मौजूद होते हैं। इसके अलावा भी इसे मीठा बनाने के लिए आर्टिफीशियल फ्लेवर का भी इस्तेमाल किया जाता है। इन सब कारणों की वजह से ही यह अच्छे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद नहीं है।

कोलेस्ट्रॉल को अॅवाइड करे
में मक्खन के नाम पर बहुत कुछ मिलने लगा है। जो दिखने में मक्खन होता है लेकिन उसमें खूब सारा कोलेस्ट्रॉल होता है। कृत्रिम मक्खन वनस्पति तेल से बनाया जाता है जिसमें ट्रांस फैट उत्पन्न होता है। इसलिए इस तरह के नकली मक्खन का प्रयोग बिल्कुल न करें।

डीप फ्राइड फूड को कहें बाय-बाय
डीप फ्राइड फ़ास्ट फ़ूड हर किसी को पसंद होते हैं लेकिन आपको यह पता होना चाहिए कि कई रेस्टोरेंट उन्हें दोबारा भी तेल में तल देते हैं जो शरीर के लिए बहुत ही हानिकारक साबित होता है। इन सबकी बजाय आप टोमेटो, ग्रीन वेजिटेबल और साबुत अनाज से तैयार किया हुआ सैंडविच खाएं वो ज्यादा फायदेमंद है।



Click it and Unblock the Notifications
