Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
पेट की चर्बी कम करनी है तो इन 10 चीज़ों को दिन में नहीं रात में खाइये
वजन घटाने के लिए जब भी डाइट प्लान की बात आती है तो यह कहा जाता है कि हमें समय के अनुसार ही अपनी डाइट तय करनी चाहिए। इस वजह से लोगों को यह भ्रम बना रहता है कि रात में कौन सा भोजन करें जिसकी वजह से वजन न बढ़े।

हालांकि हम जो खाना दिन में खाते हैं वजन घटाने के लिए रात का खाना उससे अलग नहीं होता है। लेकिन ऐसे बहुत से लोग जो वजन घटाना चाहते हैं रात को बिना खाए ही सो जाते हैं। इससे शरीर को अधिक कष्ट होता है और खाली पेट सोने पर रात में नींद खुल जाती है जिससे फिर आप पेट भरने के लिए जंक फूड खाते हैं और कैलोरी बढ़ा लेते हैं।
हम आपको कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे रात में खाने पर आपका पेट भी भर जाएगा और वजन भी नहीं बढ़ेगा।

1-चेरी :
रात के भोजन में चेरी खाने से सिर्फ आपका पेट ही नहीं भरता है बल्कि अच्छी नींद भी आती है। चेरी में मेलाटोनिन नामक हार्मोन पाया जाता है जो अच्छी नींद लाने में मदद करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी पायाजाता है जो शरीर में सूजन नहीं आने देता है।

2-दही :
घर पर बनी दही रात के भोजन के लिए सबसे अच्छा है। इसमें अधिक प्रोटीन और शुगर कम मात्रा में होता है। प्रोटीन से पेट भी भर जाता है और यह मांसपेशियों को अधिक सक्रिय करता है। दही में मौजूद लीन प्रोटीन शरीर के वसा को कम करता है और वजन भी घटाता है।

3. पिनट बटर टोस्ट :
पिनट बटर टोस्ट खाने में काफी स्वादिष्ट होता है और रात के भोजन में इसे खाने सेवजन भी घटता है। इसमें पौधों में पाया जाने वाला प्रोटीन पाया जाता है जो मांसपेशियों को बनाने में मदद करता है।इसमें मौजूद मोनोसैचुरेटेड फैट पेट की चर्बी को कम करता है।

4. कॉटेज चीज :
कॉटेज चीज डिनर के लिए सर्वोत्तम है।कॉटेज चीज में केसिन प्रोटीन पाजा जाता है जो पूरी रात पेट को भरा रखता है और मांसपेशियों की मरम्मत भी करता है। इसमें कम कैलोरी होती है जिससे शरीर का वजन नहीं बढ़ता है।

5-टर्की :
टर्की में ट्रिप्टोफैन पाया जाता है जो नींद लाने में मदद करता है। यह वजन घटाने के लिए बढिया भोजन है। टर्की में लीन प्रोटीन होता है जो मांसपेशियों को बनाता है और वजन कम करता है। डिनर में टर्की सैंडविच खाकर पेट की चर्बी को कम किया जा सकता है।

6. चॉकलेट मिल्क :
चॉकलेट मिल्क को वजन घटाने के लिए बढ़िया माना जाता है। क्योंकि दूध में मौजूद कैल्शियम पेट की चर्बी को घटाता है। रिसर्च के अनुसार एक हजार ग्राम से अधिक कैल्शियम लेने पर 18 पौंड चर्बी कम होती है और दूध में मौजूद विटामिन डी से शरीर द्वारा कैल्शियम का अवशोषण भी सही तरीके से हो पाता है।

7. बादाम :
बादाम में पांच ग्राम प्रोटीन होता है जो पूरी रात मांसपेशियों को रिपेयर करता है और फाइबर रात में भूख नहीं लगने देता है।इसके अलावा बादाम को शरीर की चर्बी कम करने के लिए सुपरफूड मानाजाताहै। यह शरीर के अतिरिक्त वसा को घटाता है।

8- फाइबर युक्त अनाज :
रात के भोजन के लिए यह अच्छा माना जाता है। उच्च फाइबर युक्त अनाज में कार्बोहाइड्रेट और फाइबर पाया जाता है जो पेट को भरा रखता है और शरीर के वसा को घटाता है। रिसर्च में पाया गया है कि फाइबर लेने से शरीर का वजन कम होता है।

9-ग्रीन टी :
ग्रीन टी पीने से स्वास्थ्य को कई फायदे हैं। यह कॉर्डियोवैस्कुलर और दिमाग की सेहत को ठीक रखता है। रात में ग्रीन टी पीने से वजन कम होता है। ग्रीन टी में ऐसा यौगिक पाया जाता है जो रात में पीने पर चर्बी घटाने में मदद करता है।

10. उबले अंडे :
अंडा प्रोटीन का सबसे बढ़िया स्रोत है और रात के भोजन में उबला अंडा खाने से वजन भी कम होता है। एक बड़े अंडे में केवल 78 कैलोरी होती है और यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है। वजन कम करने के लिए यह बढ़िया भोजन है।



Click it and Unblock the Notifications
