Latest Updates
-
Restaurant Secret Amritsari Kulcha Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसा कुरकुरा कुलचा -
Father's Day 2026: पापा को स्पेशल फील कराने के लिए बेस्ट हैं ये शॉर्ट स्पीच और कविताएं, जो छू लेंगी दिल -
निर्जला एकादशी व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जान लें क्या कहते हैं शास्त्र और नियम -
इन 5 बीमारियों में भूलकर भी न खाएं काजू, स्वाद के चक्कर में बढ़ सकता है मर्ज -
UP Style Vegetable Pulao Tehri Recipe: घर पर बनाएं यूपी का मशहूर स्वाद -
Father's Day Sanskrit Wishes: पिता स्वर्गः पिता धर्मः, फादर्स डे पर संस्कृत संदेशों से जताएं प्यार और सम्मान -
एंजायटी और मानसिक तनाव को जड़ से दूर करते हैं ये 6 प्राणायाम, जानें करने का सही तरीका -
Kids Favourite Banana Pancake Recipe: घर पर बनाएं बेहद सॉफ्ट और हेल्दी पैनकेक -
Aaj Ka Rashifal 19 June 2026: शुक्रवार को इन 4 राशियों का खुलेगा किस्मत का ताला, धन लाभ के साथ मिलेगी बड़ी खुशखबरी -
Quick Dinner 10 Min Egg Bhurji Recipe: झटपट बनाएं चटपटी और मसालेदार अंडा भुर्जी
पेट में हुए अल्सर को ठीक करने के लिए खाएं ये 16 चीजें
पेट का अल्सर एक बड़ी समस्या है। यह किसी भी उम्र के व्यक्ति को प्रभावित कर सकता है। इसमें पेट के लाइनिंग के आस पास संक्रमण हो जाता है और कुछ दिनों तक इलाज न करवाने के बाद यह समस्या

काफी गंभीर हो जाती है। हेलिकोबैक्टर पाइरोली नामक बैक्टीरिया के कारण पेट का अल्सर होता है। अगर आपको भी पेट का अल्सर है तो इन 16 तरह के भोजन से पेट के अल्सर से आपको राहत मिल सकती है।

1. फूलगोभी
फूलगोभी में सल्फोराफेन होता है जो पेट में अल्सर उत्पन्न करने वाले बैक्टीरिया एच पाइलोरी को नष्ट करता है। सात दिन तक दिन में दो बार फूल गोभी खाने से पेट के अल्सर के बैक्टीरिया का प्रभाव कम हो जाता है।

2. पत्ता गोभी
गोभी में एस-मेथिल मेथियोनिन होता है जो पेट के पीएच लेवल को संतुलित रखता है और पेट की लाइनिंग में सूजन की समस्या को खत्म कर पेट के अल्सर से बचाव करता है।

3. मूली
मूली में फाइबर होता है जो पाचन को बेहतर करता है और जिंक एवं खनिज को अवशोषित करता है। नियमित सफेद मूली खाने से पेट का सूजन कम होता है और कब्ज की समस्या नहीं होती है और पेट के
अल्सर में भी यह प्रभावी होता है।

4. सेब
नियमित एक सेब खाने से पेट के अल्सर से प्रभावित होने की समस्या कम हो जाती है। सेब में फ्लैवोनॉयड होता है जो एच पाइलोरी नामक पेट के अल्सर के बैक्टीरिया को रोकता है।

5. ब्लूबेरी
नियमित सुबह ब्लूबेरी खाने से पेट के अल्सर में यह फायदेमंद होता है। यह पोषक तत्वों से युक्त होता है जो प्रतिरक्षा तंत्र को बेहतर बनाता है और अल्सर को तेजी से ठीक होने में मदद करता है।

6. ब्लैक बेरी
ब्लैक बेरी में उच्च मात्रा में फिनोलिक यौगिक होता है और यह फाइबर का भी बढ़िया स्रोत होता है। यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और अल्सर से बचाता है।

7. स्ट्राबेरी
स्ट्राबेरी में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो पेट की लाइनिंग को मजबूत करता है और पेट के अल्सर से सुरक्षा प्रदान करता है। नियमित एक कप स्ट्राबेरी दोपहर में स्नैक्स के रूप में खाएं।

8. शिमला मिर्च
शिमला मिर्च पेट के अल्सर को दूर करने में बहुत फायदेमंद होता है। शिमला मिर्च को नियमित सलाद के रूप में कच्चा खाने से यह पेट के अल्सर को ठीक करने में मदद करता है।

9. गाजर
गाजर पेट की लाइनिंग को मजबूत करने के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है। इसमें विटामिन ए पाया जाता है जो पेट के अल्सर से बचाता है।

10. ब्रोकली
रिसर्च में पाया गया है कि ब्रोकली में कुछ ऐसे रसायन पाये जाते हैं जो पेट का अल्सर उत्पन्न करने वाले बैक्टीरिया को मारते हैं। ब्रोकली में सल्फोराफेन पाया जाता है जो पेट के अल्सर से बचाता है।

11. दही
दही शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें प्रोबायोटिक्स, लैक्टोबैसिलस और एसिडोफिलस पाया जाता है जो पेट के अल्सर को ठीक करने में मदद करता है।

12. ऑलिव ऑयल
स्टडी में पाया गया है कि ऑलिव ऑयल में फिनॉल और एंटीबैक्टीरियल गुण पाया जाता है। यह पेट के अल्सर के बैक्टीरिया एच पाइलोरी को नष्ट कर पेट को अल्सर से बचाता है।

13. शहद
शहद सिर्फ त्वचा पर निखार ही नहीं लाता बल्कि यह पेट के अल्सर के इलाज में भी बहुत प्रभावी होता है। यह पेट की लाइनिंग के पोर को खोलता है और पेट के अल्सर के बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकता है।

14. लहसुन
पेट के अल्सर के बैक्टीरिया एच पाइलोरी को मारने में लहसुन बहुत ही फायदेमंद है। रोजाना लहसुन की दो-तीन कलियां खाने से यह पेट के अल्सर में फायदेमंद होता है।

15. ग्रीन टी
बिना कैफीन के ग्रीन टी में ईसीजीसी नामक उच्च मात्रा में कैटेकिन पाया जाता है। नियमित सुबह ग्रीन टी पीने से इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट पेट के अल्सर से बचाता है।

16. लिकोरिस
लिकोरिस में एंटी इंफ्लैमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होता है जो पेट की सूजन, पेट के अल्सर और पेट के कब्ज को दूर करने में मदद करता है।



Click it and Unblock the Notifications