Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
अगर उठते ही पाना है फ्लैट बेली तो एक दिन पहले जरुर करें ये काम

जो लोग वजन कम करने के लिये दिन रात महनत करते हैं उन्हें पता होता है कि रात में कुछ भी उल्टा सीधा खा लेने से दूसरे दिन सुबह पेट कितना ज्यादा निकल आता है। रात में डिनर के साथ कोई भी लापरवाही ना करें नहीं तो आपका मोटापा कभी नहीं जाएगा। अगर आपके घर में शादी या पार्टी है तो आप रात के खाने का खास ख्याल रखें जिससे दूसरे दिन सुबह आपका पेट ज्यादा निकला ना हो।

बहुत से लोग रात में गैस बनाने वाली चीजों का सेवन कर लेते हैं, जिससे उन्हें ब्लोटिंग होती है। ऐसे मे अगर आपने एक खूबसूरत लहंगा पहनने की सोची है तो वह प्लान आपका वैसे का वैसा ही धरा रह जाएगा। आज हम आपके लिये कुछ ऐसे आसान से टिप्स ले कर आए हैं, जिसे आजमा कर आप का पेट दिन में बिल्कुल फ्लैट ही दिखेगा।

1. दही ना खाएं
हांलाकि दही हेल्दी डाइट का एक हिस्सा है मगर इसमें शुगर का लेवल थोड़ा सा ज्यादा होता है। इसके साथ में आपको लैक्टोज़ होती है जो कि एक नेचुरल शुगर है। यह मुश्किल से हजम होती है। शुगर से सूजन आती है। अगर आप अब भी सोंचते हैं कि शुगर डिनर में खाना चाहिये तो वह दही लें जिसमें केवल 8 ग्राम शुगर लेवल हो।

2. 8 मिनट की एक्सरसाइज करें
आपको अपने पूरे बॉडी की वर्कआउट के लिये केवल दिन में 8 मिनट एक्सरसाइज करनी पड़ेगी। अगर आप यह रात में सोने से पहले करें तो आप पाएंगे कि आप दूसरे दिन थोड़ा पतले लग रहे हैं। और अगर ऐसा हर रात किया जाए तो आपका वजन भी कम होने लगेगा।

3. सोने से पहले ठंडे पानी से नहाएं
रात में सोने से पहले शरीर का तापमान कम करने के लिये और ब्राउन फैट पिघलाने के लिये ठंडे पानी से नहाएं। इससे कैलोरी ज्यादा बर्न होती है। अगर आपको ठंडे पानी से नहाने में दिक्कत हो रही है तो कम से कम गुनगुने पानी से सही नहाएं।

4. दिन की शुरुआत बढियां ब्रेकफास्ट के साथ करें
दिन की शुरूआत एक अच्छे और भारी नाश्ते के साथ करें जिसें ओट्स, लाल रंग के फल, थोड़ी सी दालचीनी आदि हो। ये चीजें इंसुलिन लेवल को नहीं बढाती और पेट में खाना पचाने वाले एसिड को भी तगड़ा करती हैं जिससे खाना आराम से हजम हो जाता है। इससे आपका पेट दूसरे दिन ब्लोट नहीं होगा और आप पतले दिखेंगे।

5. रात में नहीं खाना चाहिये चाइनीज़ फूड
चाइनीज़ फूड काफी टेस्टी होता है लेकिन इसमें ढेर सारी मात्रा में सोडियम होता है जो कि पेट फुलाता है। अगर आपको किसी पार्टी के लिये पतला दिखना है तो एक हफ्ते पहले से चाइनीज़ फूड खाना बंद कर दीजियेगा। चाइनीज के साथ मैक्सिकन फूड भी इसी में आता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
