Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
पेट, हिप्स और थाइज से चर्बी कम करने के लिये इस तरीके से करें नींबू का यूज़
नींबू सारे न्यूट्रीएंट्स का एक पॉवरहाउस माना जाता है और यह वजन कम करने के लिए अच्छे फूड्स में से एक होता है। यह वैज्ञानिक तौर पर सिद्ध हो चुका है कि नींबू शरीर में जमा फैट को कम करता है। इसमें मौजूद विटामिन सी और डाइटरी फाइबर शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। सही कहा गया है कि एक दिन एक नींबू सारे फैट को दूर रखता है। अगर आप रोजाना नींबू के जूस का सेवन करते हैं तो आपके पेट, हिप्स और जाँघों पर जमा फैट आसानी से दूर होते हैं। नींबू शरीर में मौजूद प्रदूषक और टॉक्सिक पदार्थों को दूर करके शरीर को फैट से छुटकारा दिलाने का काम करता है। आइये इस लेख में नींबू के द्वारा वजन कम करने के शानदार 7 तरीकों के बारे में बात करते हैं।

1- डाइट में नींबू शामिल करें:
अगर आप तेजी से अपना वजन कम करना चाहते हैं तो अपने डाइट में नींबू को शामिल करें। नींबू पित्त को पतला और लीवर को शुद्ध करता है। नींबू में मौजूद विटामिन सी शरीर के बैड कोलेस्ट्राल को कम करता है। इसके लिए आaप एक समूचे नींबू का जूस और एक चम्मच मिर्च पाउडर लेकर एक लीटर पानी में मिला दें और दिन भर उसका सेवन करें। इस दौरान आप केवल सलाद, फल और फ़िल्टर पानी का ही इस्तेमाल करें।

2- सलाद में नींबू इस्तेमाल करें:
अगर आप अपने सलाद को बिना कैलोरी और फैट के इस्तेमाल करना चाहते हैं तो नींबू इसके लिए बेहतर है। रोजाना पत्तागोभी, खीरा, प्याज और टमाटर के सलाद में एक नींबू का इस्तेमाल करें और इसमें एक चम्मच घिसा हुआ लहसून और हरी मिर्च शामिल करें। यह वजन कम करने में आपकी मदद करेगा।

3- सुबह नींबू जूस का सेवन करें:
अगर आप रोजाना सुबह नींबू के साथ शहद का इस्तेमाल करते हैं तो यह आपके वजन को तेजी के साथ कम करने में मदद करता है और आपके लीवर को भी शुद्ध रखता है। इसके लिए आप आधे नींबू के जूस और एक चम्मच शहद को एक गिलास गर्म पानी में मिलाकर सुबह खाली पेट सेवन करें।

4- नींबू की चाय का सेवन करें:
वजन कम करना एक चुनौतीपूर्ण काम होता है खासकर मोटे लोगों के लिए। इसलिए आपको घबराने की जरुरत नहीं है, आप नींबू की चाय का सेवन करें और बिना किसी प्रयास के अपना वजन कम करें। नींबू की चाय शरीर के बैड कोलेस्ट्राल को कम करके एक्स्ट्रा फैट को जलाता है। इसके लिए आप 2 चम्मच नींबू का जूस और आधा कप अदरक के पाउडर को एक कप ग्रीन टी में मिलाकर इस्तेमाल करें।

5- नींबू का सम्मिश्रण:
इसके लिए जरुरी सामग्री इस प्रकार हैं:
1 नींबू
1 खीरा
1.5 लीटर फ़िल्टर पानी
1 चम्मच घिसा हुआ अदरक
अब इन सबको एक साथ मिलाकर रात भर छोड़ दें और छानकर पूरे दिन इस पानी को पियें। इससे आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होगा, पाचन बढ़िया होगा और आपका वजन भी कम होगा।

6- नींबू और संतरे का मिश्रण:
नींबू और संतरे का मिश्रण वजन कम करने के लिए बहुत असरदार होता है। चूंकि नींबू और संतरा दोनों ही एंटीआक्सीडेंट, विटामिन सी और बायो-फ्लेवोनोइड्स से भरे होते हैं जिससे शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और साथ ही वजन भी कम होता है। इस मिश्रण को बनाने के लिए जरुरी सामान इस प्रकार हैं,
एक नींबू का जूस
2 कप संतरे का जूस
आधा कप पुदीने के पत्ते
एक चम्मच काला नमक
एक चम्मच शहद
कुछ बर्फ के टुकड़े
इन सारी चीजों को एक साथ मिलाकर इसमें बर्फ के टुकड़े डालकर शाम के समय स्नैक के रूप में इस्तेमाल करें।

7- नींबू का सूप:
इससे आप एक हफ्ते में अपना वजन कम कर सकते हैं। यह शरीर को विटामिन सी देता है और एक्स्ट्रा फैट को जलाता है। इसके लिए आप आधा चम्मच तेल को गर्म करें और इसमें एक चम्मच घिसा हुआ लहसून, आधा चम्मच घिसा हुआ अदरक, एक चम्मच कटी हुई हरी मिर्च और कुछ कटे हुए प्याज को मिलाएं और इसे भूरा होने तक फ्राई करें। इसके बाद इसमें 3 कप सब्जियों को मिलाएं और तब तक उबालें जब तक यह आधा ना हो जाए। अब इसमें 3 चम्मच नींबू का जूस और नमक मिलाएं और इस सूप का आनंद लें।



Click it and Unblock the Notifications
