Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
ऐसा बनाएं अपना DIET PLAN तुरंत घटेगा मोटापा
बॉडी फैट को बर्न करना इतना सिंपल नहीं लगता जितना दिखता है। अगर आप पहले से ही एक डाइट प्लान पर हैं तो आप मान चुके होंगे कि इस पर टिके रहना कितना मुश्किल है। हर कोई चाहता है कि वह अपने बॉडी के सबसे फिट शेप में दिखे और इसके लिये जरुरी है एक सही तरह का डाइट प्लान।
लेकिन इस डाइट प्लान को बनाते वक्त मन में क्या क्या ध्यान रखें, इस बात का पूरा ख्याल होना चहिये नहीं तो आपकी डाइट वेस्ट हो जाएगी। डाइट प्लान में क्या रखें और क्या नहीं जिससे ज्यादा से ज्यादा रिजल्ट मिले, आज हम इसके बारे में ही बात करेंगे। आइये जानते हैं इसी चीज़ को...

1. सिंपल और रियल डाइट प्लान बनाएं
ऐसा डाइट प्लान बनाएं जो आपके लिये काम करे। इसको बनाते वक्त प्रेक्टिकल रहें। बहुत से लोग ऐसी डाइट प्लान बना लेते हैं, जिसे वह आगे फॉलो नहीं कर पाते हैं और उनके लिये वेट लॉस करना मुश्किल हो जाता है। अपनी लाइफस्टाइल देख कर ही प्लान बनाएं। रातभर में पतले होने के चक्कर में खुद को स्ट्रेस ना दें। अच्छा होगा कि आप एक सिंपल और सुलझे हुए डाइट प्लान से शुरुआत करें।

2. प्रोटीन बेस्ड डाइट चुनें
प्रोटीन, शरीर से फैट को कट करने के लिये काफी अच्छा और जरुरी माना जाता है। यह कैलोरी को बर्न करता है और डायटिंग के दौरान तो इसे खाना ही चाहिये। अपनी डाइट में प्रोटीन से भरे आहार शामिल करें। प्रोटीन शरीर का निर्माण करने वाले तत्वों में सबसे महत्वपूर्ण है। इसके सेवन से मांसपेशियां मजबूत होती हैं रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और शरीर का संतुलन बेहतर होता है। मांस, अंडे और डेयरी उत्पाद प्रोटीन के सबसे अच्छे स्रोतों में से कुछ हैं।

3. फल और सब्जियां शामिल करें
सब्जियां हेल्दी डाइट के लिए बहुत जरुरी होती हैं। इसमें एंटी-आक्सीडेंट गुण होने की वजह से ये शरीर में फ्री रेडिकल डैमेज को रोकती हैं। इसके अलावा इसमें अधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है जिससे आपका पेट आसानी से साफ़ होता है और कब्ज़ आदि की दिक्कत नहीं होती है, जोकि पेट संबंधी समस्या की मुख्य जड़ होती है। सब्जियों में इन्डोल्स और आइसोथिओसायनेट होता है जो कैंसर आदि से बचाते हैं। सब्जियों में पाया जाने वाला प्रोटीन और एमिनो एसिड आपके बॉडी सेल्स को हेल्दी रखता है।
फल शरीर के लिए बहुत ही हेल्दी होते हैं और संतुलित आहार के साथ साथ जल्दी वजन कम करने के लिए भी महत्वपूर्ण होते हैं। फल शरीर के इम्यून सिस्टम को बढाने के अलावा तुरंत एनर्जी भी देते हैं। फलों के रोजाना इस्तेमाल से आपको बीमारियाँ नहीं होती है और बाल और त्वचा भी हेल्दी रहते हैं। फलों को उनके नेचुरल रूप में ही खाना चाहिए क्योंकि जूस आदि इस्तेमाल करने से शरीर को फाइबर नहीं मिल पाते हैं।

4. ग्रीन टी पिएं
रोजाना एक या दो कप ग्रीन टी पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज होता है और शरीर से फैट काफी जल्छी बर्न होता है। बॉडी फैट को बर्न करने के लिये प्लने ग्रीन टी ही अच्छी होगी है।

5. वाइट शुगर को कहे न
मोटापा कम करना है तो बेहतर होगा कि आज से ही आप चीनी का सेवन कम करना शुरू कर दें। हाल ही में हुए शोध में इस बात की पुष्टि हुई है कि जो लोग लो फैट डाइट लेते हैं और शुगर से दूर रहते हैं, वे डाइट में ज्यादा शुगर लेने वालों की तुलना में ज्यादा फिट रहते हैं। एक चम्मच चीनी में 16 कैलोरी होती है , जिसे आसानी से मेटाबोलिज्म से शरीर उर्जा प्राप्त कर लेता है। इसलिए चीनी का संतुलित प्रयोग मोटापा नहीं बढता है लेकिन चीनी से बनी मिठाइयाँ जैसे जलेबी, बालूशाही, लड्डू इत्यादि वसा के साथ साथ अधिक चीनी के प्रयोग के कारण मोटापा बढाती हैं।

6. तेल का कम प्रयोग करें
सब्जी खाने का मतलब ये नहीं है कि आप उसमें तेल का ज्यादा प्रयोग करें। ध्यान रहे कि जब आप सब्जी का सेवन करना चाहें तो डायट प्लान के मुताबिक आपको सब्जी में तेल कम डालना है क्योंकि तेल में फैट होता है जो आपके शरीर को फैटी बनाएगा। इससे आपका वजन कम नहीं होगा।

7. फास्ट फूड ना खाएं
हमेशा याद रखिए कि फास्ट फूड या सॉफ्ट ड्रिंक सेहत के सबसे बड़े दुश्मन हैं। पिज्जा, बर्गर, चाऊमीन, बेकरी उत्पाद और कोल्ड ड्रिंक का सेवन जितना कम करेंगे उतना ही अच्छा। फास्ट फूड में मैंदा, वसा, सुगर बहुत ज्यादा होती है। इनमें मौजूद ट्रांसफैट दिल के लिए खतरनाक होते हैं। ये शरीर में वसा का संचय बढ़ाते हैं जिससे मोटापा बढ़ता है।



Click it and Unblock the Notifications
