Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
नवरात्रि व्रत आहार: नवरात्र में इन 7 तरीकों से घटाएं मोटापा

नवरात्रि व्रत आहार:
अगर अब तक आप वजन घटाने में मददगार डाइट लेने में लापरवाही बरत रहे थे तो नवरात्रि वजन घटाने और शरीर में जमा विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के लिए एक बढ़िया अवसर है।
नवरात्रि का व्रत बहुत पवित्र माना जाता है और इसमें व्रत रहने वाले लोग अपने आहार के साथ कोई धोखा नहीं कर सकते हैं। इस आर्टिकल में संतोषी आरोग्यम डाइट ई क्लिनिक की डाइटिशियन अपूर्वा सैनी नवरात्रि के लिए कुछ ऐसे आहारों के बारे में बता रही हैं जो वजन घटाने में बहुत सहायक होते हैं।

1) प्रोटीन और फाइबर बहुत जरूरी
प्रोटीन और फाइबर युक्त आहार वजन घटाने में बहुत मदद करते हैं। अनार में अधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है और अनार के दाने चबाने से वजन घटने में मदद मिलती है। अनार के दाने में आप दही मिलाकर भी खा सकते हैं। अगर आप अधिक फाइबर लेते हैं तो इससे आपको डिहाइड्रेशन भी हो सकता है इसलिए ध्यान रखें कि फाइबर युक्त आहार के साथ दो से तीन लीटर पानी जरूर पीएं।

2) तला हुआ भोजन कम खाएं
अधिक तैलीय और फ्राइड भोजन नवरात्रि के दौरान ज्यादा पसंद किया जाता है। यदि आप अपने शरीर से हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालना चाहते हैं तो तली हुई पूरी, पकौड़े, आलू के चिप्स आदि तेल में छने हुए आहार सीमित मात्रा में खाएं। अगर आप हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीज हैं तो वसायुक्त भोजन आपको बहुत कम खाना चाहिए। अगर आप कुट्टू की पकौड़ी खाना चाहते हैं तो आप उसमें पनीर और सब्जियां मिलाकर ऑलिव ऑयल में तलकर खाएं।

3) इन्फ्यूज्ड वाटर डिटॉक्स करने में मदद करता है
सादे पानी के बजाय आप मिंट वाटर, खीरे का पानी और फलों का इन्फ्यूज्ड वाटर का सेवन करें। इन्फ्यूज्ड वाटर बनाने के लिए 100 ग्राम फलों को 300 मिलीलीटर पानी में रातभर भिगो कर रखें और फिर इस पानी का सेवन करें इससे शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर निकल आते हैं। लेकिन सैनी सलाह देती हैं कि मिल्क शेक की जगह दही शेक का उपयोग ज्यादा बेहतर होता है। दही में कुछ स्ट्रॉबेरी मिलाकर इसे ब्लेंड कर लें और थोड़ी सी चीनी मिलाकर सुबह व्रत में इसका सेवन सर्वोत्तम विकल्प है।

4) मिक्स वेजिटेबल के साथ साबुदाना खिचड़ी
नवरात्रि के व्रत में ज्यादातर लोग साबुदाने की खिचड़ी और कुट्टू खाना पसंद करते हैं। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को सही तरीके से बाहर निकालने में मदद करता है। साबुदाना खिचड़ी सब्जियों, कुट्टू के आटे की कढ़ी, कुट्टू के आटे का डोसा और दही के साथ खाया जा सकता है। समो चावल पुदीना चटनी के साथ खाने से शरीर से विषाक्त पदार्थ दूर होने में मदद मिलती है।

5) ड्राई फ्रूट्स लेना लाभदायक
नवरात्रि के व्रत में बादाम, अखरोट, अंजीर खाने से अधिक ऊर्जा मिलती है। सुबह तीन अंजीर खाने से पूरे दिन यह शरीर को अधिक सक्रिय बनाये रखती है। एक या दो बादाम का सेवन करने से पूरे दिन शरीर में आयरन की कमी नहीं होती है। अगर आप उच्च कोलेस्ट्रॉल से मरीज हैं तो काजू का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। किशमिश को पानी में भिगोकर या पानी के साथ सेवन करने से पेशाब अधिक बनता है और डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।

6) हरी पत्तेदार सब्जियां पोषक तत्वों की कमी दूर करती हैं
हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन नवरात्रि के व्रत में बहुत फायदेमंद होता है। इनका सूप बनाकर सेवन किया जा सकता है। चुकंदर का सूप बनाकर पीने से व्रत के कारण आयरन और कैल्शियम की कमी नहीं होती है और यह विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। खीरे, चुकंदर, गाजर, मूली, पत्ता गोभी, सरसों के बीज और नींबू को सलाद के रूप में इस्तेमाल करने से वजन घटाने में मदद मिलता है।

7) जैस्मीन चाय डिटॉक्सिफिकेशन के लिए फायदेमंद
जैस्मीन के चाय का सेवन करने से शरीर में पानी अधिक देर तक जमा नहीं होता है और पानी से माध्यम से शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। ब्लैक टी या ग्रीन टी का सेवन भी नवरात्रि के व्रत में किया जा सकता है। सोने से पहले दूध पिया जा सकता है क्योंकि यह प्रोटीन का बढ़िया स्रोत होता है।



Click it and Unblock the Notifications
