Latest Updates
-
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला -
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video -
क्यों मनाते हैं International Olympic Day? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की खास थीम -
कौन हैं WhatsApp के नए CEO कुणाल शाह? न इंजीनियरिंग, न MBA डिग्री, फिर भी करोड़ों में है नेट वर्थ -
Mahesh Navami 2026: महेश नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल आज, इन उपायों को करने से मिलेगी हनुमान जी की विशेष कृपा -
Happy Mahesh Navami 2026 Wishes: महेश जिनका नाम है...महेश नवमी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 23 June 2026: मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, जानें अपना भाग्य -
शाम 7 बजे के बाद गलती से भी मत करना ये 5 काम, बढ़ता है हार्ट अटैक का रिस्क
गर्मियों में क्यूं पीना चाहिये गन्ने का जूस, जानें इसके 8 फायदे

गर्मियों में एक गिलास गन्ने का जूस ना सिर्फ स्वाद में टेस्टी लगता है बल्कि इसे पीने से शारीरिक बीमारियों से भी मुक्ती मिलती है। भारत में गन्ने की फसल सबसे ज्यादा होती है। इसे पीने से कई तरह की बीमारियां जैसे, एनीमिया, जौण्डिस, हिचकी आदि ठीक हो जाते हैं। अम्लपित्त, रोगों में गन्ने का ताजा रस काफी फायदेमंद है। गन्ने में मिनरल, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट अधिक मात्रा में पाया जाता है।
मौसम बदलने की वजह से लोंगो को बुखार हो जाता है, जिसमें गन्ने का सेवन करने से बुखार जल्दी उतर जाता है। वे लोग जो डायटिंग करते हैं वो भी गन्ने का जूस पी सकते हैं क्योंकि इसमें 0 प्रतिशत फैट होताहै। गन्ने का जूस प्राकृतिक मिठास लिये हुए होता है।

1 गिलास गन्ने के रस में आपको कम से कम 180 कैलोरीज़ मिलेंगी जो कि काफी कम मानी जाती है। यदि आप सोचते हैं कि गन्ने का रस मीठा होता है इसलिये यह सर्दी, जुखाम में पीने के लिये खराब है तो आप गलत हैं। यह सर्दी जुखाम को पल भर में सही कर देता है। गर्मियों में गन्ने का ताजा रस निकाल कर उसमें नींबू और सेंधा नमक मिला कर पीने से लाभ भी मिलता है। तो आइये अब देखते हैं आपको गर्मियों में गन्ने का जूस क्यूं पीना चाहिये।

1. मुंहासे दूर करे
गन्ने को अगर नियमित पिया जाए तो मुंहासे ठीक होते हैं। आप चाहें तो इसका मास्क बना कर चेहरे पर लगा सकती हैं। इसके लिये आपको गन्ने के रस में मुल्तानी मिट्टी मिला कर पेस्ट बनाना होगा और उसे चेहरे तथा गर्दन पर लगाना होगा। इस मास्क को चेहरे पर 20 मिनट तक के लिये रखें। फिर इसे गीली तौलिये से साफ कर ले। ऐसा हफ्ते में एक दिन करें।

2. शरीर में आती है एनर्जी
गन्ने के रस से आपको तुरत ही एनर्जी महसूस होगी। य आपको ताजा रखने के साथ साथ खुश भी रखेगा।
3. पीलिया
पीलिया ठीक करने के लिये रोज दो गिलास गन्ने के रस में नींबू और नमक मिला कर पीना चाहिये। अगर गन्ने का मौसम नहीं है तो चीनी के शर्बत में नींबू डाल कर पिलाएं।

4. मधुमेह
यदि आप डायबिटीज के शिकार हैं तो गन्ने का जूस पी सकते हैं क्योंकि यह ब्लड ग्लूकोज लेवल को बैलेंस कर के रखता है। इसमें बिल्कुल भी हानिकारक मिठास नहीं होती।
5. कैंसर
अल्कलाइन प्रकृति होने की वजह से यह कैंसर से सुरक्षा प्रदान करता है। विशेष रूप से प्रोस्ट्रेट, पेट, फेफड़े और स्तन कैंसर।
6. उल्टी रोके
अगर आपको गर्मी के कारण काफी उल्टी हो रही है तो 1 गिलास गन्ने का रस पिएं। इसमें आप 2 चम्मच शहद मिला सकते हैं। इससे रोगी को आराम मिलेगा और गन्ने के रस को ठंडा पीने से उल्टी बंद हो जाएगी।
7. पेशाब करने में जलन महसूस हो तो
गन्ने के रस को पीने से पेशाब खुल कर होती है। साथ ही मूत्र संबन्धी समस्या भी दूर होती है।

8. वजन नियंत्रित करे
यह मीठा होने के बावजूद भी फैट लेस होता है। यह हमारे शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है जो कि वजन बढने का मुख्य कारण है। यह घुलनशील फाइबर से भरा है जो कि वजन कम करने में मदद करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications