Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
ठंड में जरूर खाएं ये 9 चीजें, इनसे मिलती है शरीर को गर्मी
भारत में खासतौर पर नॉर्थ इंडिया में ठंड काफी कड़ाके ही होती है। इससे बचने के लिये हम तरह तरह के जतन करते हैं। लेकिन फिर भी हम सभी के लिये बड़ा मुश्किल होता है कि हम अपने हाथों और पैरों को ठंड लगने से बचा पाएं। ठंड से बचने के लिए, गर्म कपड़ों के साथ-साथ आपको सर्दियों में अपने भोजन पर ध्यान देने की भी ज़रूरत है।

जी हां, कुछ ऐसे फूड उपलब्ध हैं, जिसे खाने से आपके शरीर को गर्माहट मिल सकती है। सर्दियों में जिन लोंगो का ब्लड प्रेशर कम हो जाता है उन्हें यह फूड खाने से काफी राहत मिल सकती है। इन्हें खाने से शरीर को गर्माहट तो मिलेगी ही साथ में एनर्जी लेवल भी काफी बढेगा।
तो अगर आप एक के बाद एक गर्म कपड़े पहनते हुए भी खुद को ठंड से नहीं बचा पा रहे हैं तो, इन 8 फूड्स को अपनी थाली में जरुर शामिल करें।

1. ओटमील
कई लोगों को ओटमील काफी पसंद होता है और वो इसे ब्रेकफास्ट में खाना पसंद करते हैं। यह आपको कई घंटों के लिये एनर्जी देता है। अगर साइंस की बात मानें तो यह एनर्जी को ब्रेक डाउन करता है और यही आपके शरीर को गर्म रखने में मदद करती है।

2. प्याज
ये तो आप जानते ही होंगे कि प्याज से कई लोग अपने शरीर का तापमान बढ़ा लेते हैं और बुखार ले आते हैं। क्या आपने कभी अपने बगल में प्याज के टुकड़े को रखा है? अगर रखा है तो आप जानते ही होंगे कि इसमें कोई झूंठ नहीं है। तो अगर आपको सर्दी से बचना है, तो आज ही प्याज का सूप बनाएं या फिर खाने में ढेर सारी प्याज का सेवन करें।

3. लहसुन
उच्च कोलेस्ट्राल लेवल वाले लोगों को चिकित्सक लहसुन खाने को कहते हैं क्योंकि यह उच्च कोलेस्ट्राल लेवल को कम करता है। लेकिन, लहसुन का एक अन्य महत्वपूर्ण फायदा है कि यह सर्दियों में आपके शरीर को गर्म रखता है। सर्दियों के दौरान आपको फ्लू के कारण खांसी हो सकती है। चूंकि, लहसुन में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं; इसलिए यह बैक्टीरिया और वायरस के कारण फैलने वाले रोगों से बचने में मदद करता है। अगर सर्दी के महीनों में आपके गले में खराश है तो 2-3 लहसुन की कलियाँ चबाने से आराम मिलेगा।

4. अदरक
अधिकतर भारतीय रसोइयों में अदरक उपलब्ध रहती है क्योंकि यह उन मसालों में से एक है जो भोजन को स्वादिष्ट बनाते हैं। सर्दियों में भी इसका उपयोग आपके शरीर को गर्म रखने के लिए किया जा सकता है। अदरक में थर्मोजेनिक, जिंजरोल्स और शोगाओल्स जैसे गुण हैं जो आपके शरीर को अंदर से गर्म रखने में सक्षम साबित हुए हैं। अगर आप सूखी या कच्ची अदरक का सेवन नमक के साथ करते हैं तो यह सर्दियों के दौरान आपके शरीर का मेटाबोलिज़्म बढ़ाने में मदद करेगा। अपने शरीर को गर्म रखने के लिए आप दिन में दो या तीन बार अदरक वाली चाय भी पी सकते हैं।

5. ब्राउन राइस
ब्राउन राइस एक प्रकार का जटिल कार्बोहाइड्रेट है जो आपके शरीर में धीरे-धीरे टूटता है, जिसके परिणामस्वरूप ऊर्जा की एक विस्तृत रिहाई होती है। जो आपके शरीर को गर्म रखती है। इसके साथ ही इसे खाने से आपका वेट हमेशा मेंटेन भी रहेगा इसलिये सर्दियों में इसे जरुर खाएं।

6. केले
यहां तक कि केले आपको गर्म कर सकते हैं। केले विटामिन बी और मैग्नीशियम में समृद्ध होता है, जो कि थायराइड और एडरिनल ग्लैंड को ठंडे मौसम के दौरान शरीर के तापमान को विनियमित करने में मदद करता है।

7. नारियल तेल
नारियल तेल आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म बढाता है और शरीर के तापमान को वापस सामान्य करता है। यह पेट के लिये भी काफी अच्छा माना जाता है। अगर आप इसे खाने में खाएंगे तो आपके शरीर को गर्मी मिलेगी जो कि ठंडक को दूर करने का अच्छा रास्ता है।

8. शहद
सर्दियों में जब भी आपको खांसी और ज़ुकाम होता है तो दादी माँ एक चम्मच शहद खाने की सलाह देती है। यह सर्दी से बचने और उचित इम्युनिटी लेवल बनाने का एक प्राकृतिक तरीका है। अगर आप सर्दियों में हररोज़ एक चम्मच शहद खाते हैं तो यह आपको अत्यधिक ठंड से बचने में मदद करेगा। शहद एक प्राकृतिक स्वीटनर है और चीनी की जगह इसका उपयोग किया जा सकता है क्योंकि अधिक चीनी खाना सेहत के लिए बहुत हानिकारक होता है। शहद की सहायता से आप आसानी से अतिरिक्त कैलोरी कम कर सकते हैं और खुद को अंदर से गर्म कर सकते हैं।

9. बादाम
सर्दियों में बादाम का सेवन करने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। बादाम ना ही सिर्फ याददाश्त बढ़ाने में मददगार है, बल्कि शरीर में गर्मी भी प्रदान करता है।



Click it and Unblock the Notifications
