Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
सर्दी-जुकाम से अगर हो गया है बुरा हाल तो ऐसे Use करें अजवाइन
अजवाइन सभी घरों में मिलने वाली एक तरह की औषधि होती है। आमतौर पर यह रसोई में एक मसाले के रूप में इस्तेमाल होती है। इसमें ढेर सारे एंटीआक्सीडेंट और एंटीइन्फ्लामेट्री और एंटीफंगल गुणों के होने के अलावा इसमें कैल्शियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स भी पाए जाते हैं जिसकी वजह यह आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है।
अगर आप मोटापे की समस्या से परेशान हैं तो रोजाना सुबह सुबह आजवाइन के पानी का सेवन करें जिससे आपका मेटाबोलिज्म ठीक रहता है और आपका वजन भी आसानी से कम होता है। आपको बता दें कि यह स्वाद में बहुत ही कड़वा होता है लेकिन इसके बावजूद भी इसका सेवन करने से आपको बहुत सारे स्वास्थ्य से जुड़े लाभ होते हैं जिनके बारे में शायद हम लोग बहुत कम जानते हैं।

अगर आप अजवाइन को गर्म पानी और नमक के साथ इस्तेमाल करते हैं तो यह आपके पाचन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आजवाइन ह्रदय से संबंधित रोग, डायबिटीज आदि में भी इस्तेमाल होती है। आजवाइन के पानी का सेवन करने से आपको डायरिया में भी बहुत ज्यादा आराम मिलता है। अजवायन का पानी आजमाएं सिर्फ 15 दिनों में होगा जादू, कम होगा मोटापा
अगर आप अजवाइन को शहद के साथ सेवन करते हैं तो यह पथरी जैसी खतरनाक बीमारी को भी दूर करने में मदद करती है। इसके अलावा अजवाइन सर्दियों के मौसम में सर्दी, जुखाम, कफ और नाक बहने की समस्या को भी ठीक करने का काम करता है। आइये जानते हैं कि कैसे अजवाइन सर्दी, जुखाम, सीने की जकडन और साइनस आदि को ठीक करने में सहायक होती है।

1. अजवाइन का काढा:
इसके लिए आप एक चम्मच आजवाइन, कुछ तुलसी के पत्ते, आधा चम्मच अदरक पाउडर, एक लौंग, 5 काली मिर्च, आधा चम्मच हल्दी और आधा कप पानी में 1/3 कप गुड लेकर इसे उबालें। उबालने के बाद इसे छान लें और ठंडा होने तक इसे ऐसे ही छोड़ दें। अगर इस काढ़े का आप 3 दिन तक रोजाना दिन में कम से कम दो बार खाना खाने के बाद इस्तेमाल करते हैं तो आपको सीने की जकडन, सर्दी और कफ में बहुत फायदा होगा।

2. अजवाइन की पोटली:
इसके लिए आप दो चम्मच आजवाइन को लेकर तवे पर भून लें, जब तक कि उसकी महक ना चली जाए। इसके बाद इसे एक मलमली कपडे में रखकर एक पोटली या फिर एक पाउच बना लें और अपने सीने पर रगड़ें। ऐसा करने से आपको सीने की जकडन, नाक के बहने और कफ आदि से आसानी से छुटकारा मिलेगा।

3. अजवाइन और लहसून की पोटली:
इसके लिए आप 2 बड़े लहसून की कली को लेकर एक चम्मच आजवाइन के साथ तवे पर भून लें। इसके बाद इसे एक मलमली कपडे में डालकर एक पोटली बना लें। इस मिश्रण से आने वाले धुएं से आपकी नाक का बहना, साइनस और कफ आसानी से दूर होगा।

4. अजवाइन और गुड का मिश्रण:
कफ से छुटकारा पाने के लिए आप आजवाइन और गुड के पाउडर का मिश्रण बना लें और रोजाना इसके एक चम्मच का सेवन करें। आपको बता दें कि इस मिश्रण को आप कम मात्रा में ही बनायें क्योंकि समय बीतने के साथ साथ इस मिश्रण का स्वाद भी ख़त्म होने लगता है।

5. अजवाइन का पानी:
इसके लिए आप आजवाइन को पानी में डालकर उबाल लें और इस मिश्रण को ठंडा होने तक छोड़ दें। सर्दी जुखाम से छुटकारा पाने के लिए आप दिन में 2 से 3 बार इस मिश्रण को पियें, आपको सर्दी, जुखाम और कफ में आराम मिलेगा।

6. अजवाइन का तेल:
मसाज करने वाले तेल में आजवाइन को मिलाकर कुछ सेकंड तक इसे गर्म करें। जब यह तेल बर्दाश्त करने लायक गर्म हो जाए तो इसे अपने सीने और पीठ पर लगायें। ऐसा करने से आपको सर्दी, जुखाम, कफ और साइनस की समस्या से आसानी से छुटकारा मिलेगा।



Click it and Unblock the Notifications
