Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
मार्केट में आया 'आयुर्वेदिक अंडा', इनको खाने से हैं ये फायदे

लोग चाहे वेजिटेरियन हों या फिर नॉन वेजिटेरियन, अंडे के फायदों के बारे में आज पूरी दुनिया जानती है। इसके सेवन से हमें प्रोटीन, कैल्शियम तथा ओमेगा 3 फैटी एसिड प्रचूर मात्रा में मिलता है। अंडा चाहे कच्चा खाएं या पका कर खाएं, आपके शरीर को इससे ढेर सारे पोषक तत्व मिलेंगे।
यानी एक अंडा आपकी सारी बीमारियों को छू मंतर कर सकता है। इसे सुपरफूड के नाम से भी जाना जाता है। अंडे को हर किसी को अपने भोजन में जरूर शामिल करना चाहिए।

अंडे से जुड़ी एक अहम खबर है जो आज हम आपके साथ शेयर करने वाले हैं। इन दिनों बाजार में 'आयुर्वेदिक अंडे' आ रहे हैं। जहाँ आम अंडे की कीमत बाजार में 4 रूपये से लेकर 7 रूपये तक होती है वहीं आयुर्वेदिक अंडे की कीमत है 22.50 रूपये। जिसकी कीमत 22.50 रुपये है।
जी हां, यह पढ़ कर शायद आप चौंक गए होंगे लेकिन यह बात पूरी तरह से सच है। दरअसल इस यह आयुर्वेदिक मुर्गी का आयुर्वेदिक अंडा है।

किसने तैयार किये ये अंडे
हम आपको ये भी बताते है की इस आयुर्वेदिक अंडे को कैसे तैयार किया जाता है। इस अंडे को चिन्ना हर्षवर्धन रेड्डी ने तैयार किया है। इस प्रकार के अंडे को तैयार करने के लिए उन्होंने गहन शोध किया। अमेरिका से MBA की पढ़ाई करने वाले हर्षवर्धन ने अपना पोल्ट्री बिजनेस शुरू किया है। ये मूल रूप से आंध्र प्रदेश के निवासी हैं जो कि आयुर्वेदिक अंडे को बनाने से पहले 6 साल तक इस पर रिसर्च करते रहे।

कहां मिल रहे हैं ये अंडे
इन आयुर्वेदिक अंडो को फिलहाल तेलगु भाषी राज्यों के साथ बेंगलुरु में भी लॉंच किया गया है। इसकी कीमत ज्यादा है इसके बाबजूद भी बाजार में इसकी मांग बहुत ज्यादा है और लोग इसका खूब सेवन कर रहे हैं।
एक चीज जो इसकी सबसे अजीब है वह है इन अंडो का रंग। जी हां जहां आम अंडो का रंग सफेद होता है वहीं इन अंडो का रंग गुलाबी है।

कैसे बनाया जाता है आयुर्वेदिक अंडा
सामान्य तौर पर पोल्ट्री फॉर्म्स में पाली जाने वाली मुर्गियों को हेवी स्टेरॉयड्स, हार्मोन्स तथा एंटी-बायोटिक्स युक्त इंजेक्शन लगाया जाता है। इन इंजेक्शंस के लगाने के फलस्वरूप हीं पोल्ट्री फॉर्म्स की मुर्गियां स्वस्थ रहती है और अंडे भी आकार में बड़े देती हैं। हर्षवर्धन रेड्डी के सौभाग्य ग्रुप पोल्ट्री फॉर्म् में मुर्गियों को इंजेक्शन के बजाये पौष्टिक तत्वों से भरपूर आयुर्वेदिक खाद्य पदार्थ खाने को दिया जाता है। यहाँ मुर्गियों को हल्दी, लहसुन तथा करीब 40 आयुर्वेदिक पदार्थों के मिश्रण से बना खाना दिया जाता है। आयुर्वेदिक खाने के अलावा इन मुर्गियों को यहाँ पीने के लिए मिनरल वाटर भी उपलब्ध कराया जाता है।

दो तरह के अंडे
सौभाग्य पोल्ट्री की तरफ से बनाए जाने वाले 'आयुर्वेदिक अंडे' दो प्रकार के हैं। पहला आयूर प्लस और दूसरा देसी मुर्गी के अंडे। आयूर प्लस मुर्गियों के एक अंडे की कीमत 12.50 रुपये है, जबकि देसी मुर्गी के एक अंडे की कीमत 22.50 रुपये है। आयुर्वेदिक अंडे दक्षिण भारत के कई राज्यों में उपलब्ध हैं, वहीं आयुर्वेदिक मुर्गियों का मीट सिर्फ हैदराबाद में उपलब्ध है।

आयुर्वेदिक अंडे के फायदे
'आयुर्वेदिक अंडे' आम अंडे से ज्यादा लाभकारी हैं। इन अंडों का सेवन हर उम्र के लोगों के लिए बहुत लाभकारी होता है। पर बच्चों के लिए इन अंडों का सेवन बहुत ज्यादा फ़ायदेमंद होता है। इस अंडो में काफी ज्यादा कैल्शियम पाया जाता है इसलिये इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं। इसके सेवन से मानसिक ताक़त में भी प्रचूर विकास होता है तथा इससे शरीर के अंदर मौजूद रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी इस अंडे को प्रभावशाली पाया गया है।

और भी सेहतमंद फायदे
ऐसा कहा जाता है की आयुर्वेदिक अंडे में ओमेगा-3 फैटी एसिड प्रचूर मात्रा में मौजूद होता है, इसके अलावा इसमें विटामिन डी3, कैरोटोनॉइड्स, विटामिन ई तथा आयरन भी अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं। ये अंडे बच्चों को होने वाली एनिमीया नामक बीमारी से बचाता है, साथ हीं इससे बच्चों में होने वाली पोषक तत्वों की कमी की समस्या भी दूर हो जाती है। इस अंडे को खाने से महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर जैसी समस्याएं के होने की संभावना घट जाती है। आयुर्वेदिक अंडे की उम्र आम अंडे के मुकाबले ज्यादा होती है।



Click it and Unblock the Notifications
