Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
मानसून में इंफेक्शन से लेकर दांतों के दर्द से दूर रखता है Pineapple Juice
पाइनएप्पल में कई तरह के पोषक तत्व पाये जाते हैं। इसके जूस में कई रोगों से लड़ने की क्षमता है। इसे वैसे हर सीजन में पीने से गठिया, हृदय रोग सहित कई रोग दूर रहते है। इसके अलावा यह दांतों को भी मजबूत बनाता है।
लेकिन मानसून में पाइनएप्पल का जूस पीने के कई फायदें है क्योंकि इस मौसम में खाने की वजह से इंफेक्शन होने की संभावना अधिक रहती है और डाइजेशन प्रॉब्लम भी बनी रहती हैं। इन प्रॉब्लम से बचने के लिए पाइनएप्पल जूस हेल्दी ऑप्शन है। इसमें विटामिन C , फाइबर, पोटैशियम और बीटा कैरोटीन होते हैं जिससे बॉडी की इम्यूनिटी बढ़ती है और इंफेक्शन से बचे रहते हैं।

इसके अलावा पाइनएप्पल जूस पीने से डाइजेशन इंप्रवू होता है और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। हम बता रहे हैं पाइनएप्पल जूस पीने के फायदे।
पाचन क्रिया में सुधार लाता है
अनानास में ब्रोमलेन नामक एंजाइम पाया जाता है, जो पाचनशक्ति को सुनियमित बनाने के लिए बहुत ही उपयोगी माना जाता है। नियमित रुप से पाइनएप्पल जूस पीने से शारीरिक पाचनक्रिया में काफी सुधार आने लगता है।
हड्डियों के लिए
आर्थराइटिस एक ऑटो इम्यून डिजीज है जिसकी वजह से जोड़ों में जकडन और तेज दर्द होने लगता है। पाइनएप्पल में बहुतायत में मैग्निशियम पाया जाता है जिससे हड्डियों और टिशूज में ताकत आती है। एक कप पाइनेप्पल ज्यूस से आपको 73 % मैग्निशियम मिल जाता है और सिर्फ 27 % की और आवश्यकता बची रह जाती है।
नाखूनों के लिए अच्छा
विटामिन A की कमी से आपके नाखून कमजोर और सूखे हो जाते हैं। इससे भी ज्यादा विटामिन B की कमी से आपके नाखूनों में दरारें पड़ जाती हैं और वे टूट जाते हैं। पाइनेपल के नियमित उपयोग से इन दोनों ही विटामिंस संबंधी जरूरतें पूरी होती हैं और आपके नाखून स्वस्थ और खूबसूरत बने रहते हैं।
झुर्रियों से राहत
अगर आप भी बार बार होठों के सूखने और परत झड़ने से परेशान हैं तो आप पाइनेपल को अपनाकर इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इसके अलावा यह आपकी त्वचा को भी खूबसूरत और झुर्रियों रहित बनाता है।
छरहरी काया के लिए
अनानास आपका वजन कम करने में भी अहम भूमिका निभाता है। इसका नियमित रूप से सेवन कर आप आसानी से अपना वजन कम कर छरहरी काया पा सकते हैं।
हाई ब्लड प्रेशर को करता है कंट्रोल
अनानास का जूस हाई ब्ल प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। इसमें पोटेशियम काफी मात्रा में पाया जाता है और सोडियम कम मात्रा में होता है। इसी वजह से यह शरीर में रक्त प्रवाह नियंत्रित करता है।
दांत के लिए अच्छा
यह दांत को मजबूती प्रदान करता है, साथ ही मुख से दुर्गंध को दूर करता है। ये दांतों के साथ मसूड़ों के लिए भी अच्छा है।
सेल्स और ऊतकों के लिए फायदेमंद
हमारा पूरा शरीर कोशिकाओं और उतकों से मिलकर बना होता है इसलिए इनकी सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए। पाइनएप्पल में मौजूद विटामिन सी कोशिकाओं और ऊतकों को बढ़ने में मदद करते हैं जिससे आपके पूरे शरीर का स्वास्थ्य बेहतर रहता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications