Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
मोटापा कम करना है तो इन 25 हेल्दी चीज़ों को खाइये इस टाइम
मोटापा आजकल के लाइफस्टाइल में एक बहुत बड़ी समस्या है। इसकी वजह है लोगों का फ़ास्ट फ़ूड और रेडीमेड फूड्स की तरफ ज्यादा रुझान का होना। इस तरह के फूड्स में बहुत ज्यादा कैलोरी होती है। अगर आप इस तरह के फ़ूड का रेगुलर इस्तेमाल करें तो इसका स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। हेल्दी डाइट खाने से ज्यादा महत्वपूर्ण है उसके खाने की सही टाइमिंग का होना।

हम आपको कुछ हेल्दी डाइट के बारे में बता रहें हैं जिनका सही समय पर इस्तेमाल करने से आपको अपना वजन घटाने में मदद मिलेगी। आइये ऐसी चीजों के बारे में जानते हैं

1. चावल:
कई लोगों को यह कन्फ्यूजन रहता है कि चावल खाने से वजन बढ़ता है लेकिन आपको बता दें कि अगर आप लंच में एक बाउल चावल का सेवन करेंगे तो आपको बहुत फायदा होगा।

2. सब्जियां:
हरी सब्जियों में ढेर सारे विटामिन और मिनरल्स पाए जाते है और यह हेल्दी डाइट का एक अहम हिस्सा होता है। सुबह ब्रेकफास्ट में सब्जियों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

3. चाय या कॉफ़ी:
चाय या कॉफ़ी का इस्तेमाल नाश्ते के बाद करना ठीक होता है। ऐसे ही ग्रीन टी का भी इस्तेमाल सुबह खाली पेट नहीं करना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से लीवर पर बुरा असर पड़ता है।

4. दही:
दही का सेवन खाली पेट करना ठीक नहीं होता है। बेहतर यह है कि इसे आप दिन में बिना शुगर का इस्तेमाल किये ही खाएं। अगर आप रात में दही खाना चाहते हैं तो इसमें शुगर और मिर्च मिलाकर खाएं।

5. दाल:
दाल प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत होता है। इसका इस्तेमाल दिन में दो बार करना चाहिए। आप रोजाना अपनी डाइट में मसूर की दाल का इस्तेमाल करें।

6. मछली:
मछली में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है जिससे यह बहुत फायदेमंद होता है लेकिन बहुत मसालेदार मछली नहीं खाना चाहिए।

7. चिकन :
चिकन भी प्रोटीन का अच्छा स्रोत होता है। कम मसालेदार चिकन लंच में इस्तेमाल करना चाहिए और शाम के समय इसका सूप पीना चाहिए।

8. ब्रेड:
ब्रेड एक पूर्ण ब्रेकफास्ट होता है क्योंकि इसमें कार्बोहाइड्रेट बहुत ज्यादा होता है। इसका इस्तेमाल सुबह नाश्ते में करना चाहिए।

9. फल:
फल में ढेर सारे विटामिन पाए जाते हैं। वैसे तो इसका सेवन किसी भी टाइम किया जा सकता है लेकिन शाम के स्नैक्स में इसे लेना चाहिए।

10. नट्स:
नट्स साइज़ में तो बहुत छोटे होते हैं लेकिन यह हमें ढेर सारी ऊर्जा देते हैं इसलिए इनका इस्तेमाल सुबह ब्रेकफास्ट के समय करना चाहिए।

11. दूध:
दूध रोजाना इस्तेमाल होने वाला फ़ूड होता है। दूध में कैल्शियम जयादा पाया जाता है। इसका इस्तेमाल रात में सोने से पहले करना चाहिए।

12. अंडा:
अंडे का इस्तेमाल सुबह ब्रेकफास्ट के समय करना ठीक होता है। रात में अंडे का सेवन करने से आपको परहेज करना चाहिए।

13. संतरे का जूस:
संतरे के जूस में ढेर सारे विटामिन सी और एंटी-आक्सीडेंट पाए जाते है। इसका सेवन रात के टाइम नहीं करना चाहिए।

14. पनीर:
पनीर सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला फ़ूड होता है। पनीर का इस्तेमाल हमेशा डिनर में करना चाहिए। एक्सरसाइज करने के बाद इसका सेवन नहीं करना चाहिये।

15. सलाद:
सलाद में फाइबर और विटामिन पाए जाते हैं। सलाद का इस्तेमाल लंच से पहले करना ठीक होता है जिससे 23% सब्जी की मात्रा शरीर में बढ़ जाती है।

16. डेजर्ट :
बहुत से लोग खाने के बाद डेसर्ट पसंद करते हैं। डिनर करने के बाद डेसर्ट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे वजन बढ़ सकता है।

17 सैंडविच:
सैंडविच में खीरा, टमाटर और सलाद मिलाकर ही खाना चाहिए। इसका इस्तेमाल करने से आपको ढेर सारी ऊर्जा मिलती है।

18. चना:
चना में फाइबर बहुत अधिक मात्रा में होता है। चने का इस्तेमाल लंच में रोटी या चावल के साथ करना चाहिए या फिर इसे स्नैक्स में करना चाहिए।

19. पास्ता:
आज कल के लोगों को पास्ता बहुत पसंद होता है। पास्ते का इस्तेमाल लंच में सब्जियों के साथ ही करना चाहिए।

20. पिज्जा:
अगर आप पिज्जा का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो दिन में ही करें, रात में इसका इस्तेमाल करना ठीक नहीं होता है।

21. रवा:
रवा से शरीर को ऊर्जा मिलती है और यह शरीर के फैट को कम करता है। इसका इस्तेमाल लंच में या फिर शाम के स्नैक्स में करना चाहिए।

22. पोहा:
पोहा में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन और विटामिन बी पाया जाता है। इसका इस्तेमाल ब्रेकफास्ट के समय या शाम के स्नैक्स में करना चाहिए।

23. पफ्ड राइस:
यह इंडियन स्नैक्स होता है। इसमें बहुत ही कम कैलोरी होती है। इसका इस्तेमाल दोपहर के बाद करना चाहिए।

24. नूडल्स:
नूडल्स एक भारी खाना होता है। नूडल्स को सब्जी के सूप के साथ डिनर में इस्तेमाल करना चाहिए। इसे फ्राई करके नहीं खाना चाहिए।

25. गेंहू की रोटी:
कोई भी भारतीय खाना रोटी के बगैर अधूरा है। कई लोगो का मानना है चावल की तुलना में रोटी का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बढ़िया होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है। लंच औरडिनर दोनों में 2-2 रोटी खाएं।



Click it and Unblock the Notifications
