Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
वजन कम करना है तो ग्रीन टी नहीं व्हाइट टी पीजिएं
जब भी आप डाइटिंग पर जाते है या अपने बढ़ते वजन को लेकर कॉन्शियस होते है तो आप ग्रीन टी पीना शुरु कर देते है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि ग्रीन टी के अलावा इन दिनों एक और टी है जो वेटलॉस के लिए बहुत ही इफेक्टिव है। जी हां व्हाइट टी, क्या आपने व्हाइट टी के बारे में सुना है।
व्हाइट टी या सफेद चाय भी हर्बल टी का एक प्रकार है, अगर आप सभी तरह की डायटिंग और एक्सरसाइज करके थक गए है तो अपने डायट में व्हाइट टी को भी जोड़ ले और भी रिजल्ट देखिए।

व्हाइट टी ही क्यों?
इसकी सुगंध लाजवाब होती है। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं और यह कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कम करने में सहायक है। इसमें कम कैफीन होता है। इसमें फिनोल की मात्रा अधिक होती है जो इलस्टिन और कोलेजन को मजबूत करता है और आपको झुर्रियों से बचाता है।

एंटी एजिंग के लिए अच्छी
व्हाइट टी में एंटी एजिंग गुण होते है जो आपकी त्वचा को हमेशा जवां बनाए रखने में मदद करती है। इसके अलावा आपको हमेशा झुर्रियों से दूर रखती है।

हार्ट के लिए भी सही
व्हाइट टी में पर्याप्त मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट्स होते है जो सेहत के लिहाज से बहुत फायदेमंद होते है। जानकारों का कहना हे कि व्हाइट टी शरीर का ब्लड सर्कुलेशन सही बनाने और हार्ट को हेल्दी रखने में कारगार है।

इससे वजन कैसे कम होता है?
कम प्रोसेसिंग के कारण इसमें ब्लैक और ग्रीन टी की तुलना में ज्यादा पोषक तत्व होते हैं। यह एंटीऑक्सिडेंट्स का बेहतर स्रोत है जो बॉडी से टॉक्सिन निकालने में सहायक है। इसमें मौजूद यौगिक फैट बर्न करने में मदद करते हैं।

ओरल केयर के लिए बेहतर
सफेद चाय आपके मुंह के स्वास्थ्य को भी सही रखती है। इसमें मौजूद पॉलीफिनोल, फ्लेवेनॉइड और टैनिन बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकते हैं। साथ यह दांतों के लिए भी लाभकारी होती है और दांतो की कैविटी से रक्षा करती है।

व्हाइट टी बनाने का तरीका
एक चम्मच सफ़ेद पत्ते, आधा चम्मच अदरक पाउडर और कुछ नींबू रस को एक गिलास पानी में मिक्स कर लें। अगर आप अच्छा परिणाम चाहते हैं, इस चाय को रोजाना कम से कम 15 दिनों तक पिएं।

व्हाइट टी कितनी बार पीए
ऐसी सलाह दी जाती है कि रोजाना 3 से 4 कप वाइट टी पीनी चाहिए। इससे ज्यादा पीने की सलाह नहीं दी जाती है। इससे ज्यादा पीने आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। अगर आप किसी अन्य स्वास्थ्य समस्या से पीडि़त हैं, तो आपको डॉक्टर की सलाह के बाद ही व्हाइट टी पीनी चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
