Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल
मानसून में ले इन चाय की हेल्दी चुस्की, जानिए 'कश्मीरी कहवा' से लेकर 'कटिंग चाय' पीने के फायदें
बारिश का भीगा मौसम और एक कड़क चाय की प्याली, सच मानिए इससे प्यारा कॉम्बिनेशन कुछ हो भी नहीं सकता है। बारिश का मौसम चाय की चुस्कियों के बिना अधूरा ही लगता है, जो मजा चाय पीने का इस मौसम में वो दूसरे मौसम में कहां!
क्यों न इस मानसून चाय के अलग-अलग फ्लेवर को टेस्ट किया जाए और स्वाद के साथ सेहत से भी दोस्ती कर ली जाएं। क्या ख्याल है आपका। आज हम आपके लिए 'मानसून टी स्पेशल' आर्टिकल लेकर आए हैं, जिसमें हम बताएंगे कैसे आप चाय की चुस्कियों के साथ खुद को सेहतमंद रख सकते है। हम आपको कश्मीर की चाय से लेकर दार्जलिंग की बागानों की चाय के फायदों के बारे में बताएंगे, जो बारिश में आपको इम्यून रखने के साथ ही आपके मूड को भी रिफ्रेश करती है।

आइए इस आर्टिकल के जरिए चखते है देशभर की मशहूर चाय की चुस्कियों के बारे में।
कोलकत्ता स्ट्रीट चाय
जब बात ठंडे मौसम की आती है तो एक मसालेदार चाय के आगे सबकुछ फीका सा लगता है। जायफल, अदरक, और इलायची से बनी चाय आपके लिए किसी पंचपैक से कम काम नहीं करता है।
कश्मीरी कहवा
ग्रीन टी पर आधरित ये चाय आपको किसी अलग ही जगह का अनुभव कराती है। यह चाय सूखे मावे और ताजा मसालों से मिलकर तैयार की जाती है। इस चाय में दालचीनी की हल्की गर्म सुगंधित सुंगध आपके अंर्तमन तक को सुंगधित कर देती है। और आपको हरी चाय के स्वादिष्ट और वुडी स्वादों पर ले जाएगी। इस चाय की दिलकश स्वाद आपको वहां के बागानों का अहसास करवा देती है। कहवा कई जड़ीबूटियों के मिश्रण से तैयार किया जाता है जो बॉडी को इम्यून भी करता है।
दार्जलिंग रुबी चाय
अगर जब कभी आपको कुछ हल्के लेकिन महकदार और गर्म पीना की इच्छा रखते है तो इससे अच्छा गर्म पेय आपको नहीं मिलेगा। दार्जलिंग के बागानों की पत्तियों की महक सुंगधें ही एनर्जी आ जाती है। आपको दार्जलिंग चाय की कई तरह की वैरायटीज मिलेंगी जिसमें ब्लैक, व्हाइट, ग्रीन और उंलूग चाय शामिल होती है। जिसकी सौंधी-सौंधी महक सूंघने से ही आपको एनर्जेटिक महसूस होने लगेगा। ये दिल की बीमार को दूर करने के अलावा, इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के साथ ही वजन भी नियंत्रण में रखता है।
बॉम्बे कटिंग चाय
ये नाम तो आपने खूब सुना होगा, आसाम के बागानों से लाई चाय पत्ती और मसालों के मिश्रण से बनी ये चाय पीने से ही आपके सारे मर्ज दूर हो जाते है। इसमें पड़ने वाले अदरक और दालचीनी की गर्म खुश्बू से ही रोम रोम खिल सा जाता है। इस चाय का स्वाद बढ़ाने के लिए ताजे सौंफ के बीज लियोरीस का इस्तेमाल किया जाता है जो चाय में अलग ही मिठास घोल देता है। बारिश में ये चाय इस मौसम का आनंद दोगुना बढ़ा देती है।
मैंगो ग्रीन चाय
बारिश में आप आम खाना भी बहुत अच्छा लगता है, मानसून में स्वस्थ रहने के लिए आप अपनी सुबह की शुरुआत मैंगो और ग्रीन टी के साथ कर सकते हैं। इन दोनों के मिश्रण में विटामिन ए, बी और सी मौजूद होते हैं। ये दिल की बीमारियों से आपको बचाता है।
दरबारी कहवा
ये चाय पारम्पारिंक मसालों से तैयार की जाती है लेकिन इसे बनाने में थोड़ा आधुनिक टच दिया जाता है। इस चाय को केलोस्ट्रॉल स्तर घटाने के साथ ही वजन कम करने के लिए जाना जाता है। ये एंटी एंजिग ड्रिंक की तरह भी काम करती है।
अदरक वाली चाय
अगर मानसून में बारिश के समय अगर आप भीग जाओं तो अदरक की चाय से बेहतर कोई दवा आपके लिए काम नहीं करेंगी। कफ और फ्लू के लिए ये एक लाजवाब औषधि की तरह काम करती है। ये एनिमिया से बचाव करने के साथ पेट दर्द और स्ट्रेस से छुटकारा दिलाती है। सबसे ज्यादा महिलाएं मासिक धर्म के दर्द से बचने के लिए इस चाय का सेवन करना पसंद करती हैं।
नीम लेमन चाय
नीम में एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण मौजूद होते है। ये बारिश में आपको बैक्टीरिया और इंफेक्शन से दूर रखते है। इसे पीने से शरीर र दुरुस्त रहता है। अगर इसमें नींबू मिला दिया जाए तो एक टेस्टी नीम हर्बल टी बन सकती है। जो आपका पेट के कीड़ो से भी दूर रखेगी।
रोज डिलाइट
स्वाद और सुगंध का एकदम सही मिश्रण। इस चाय का मीठा स्वाद त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने के साथ ही वजन कम करने में भी मदद करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
