Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बेफिक्र होकर खाइए छोले-भटूरे, प्रोटीन से भरपूर काबुली चने खाने के है कई फायदे
छोले भटूरे और छोले चावल हम में से कई लोगों की फेवरेट इंडियन डिश होती है। वेजेटेरियन के लिए तो काबुली चने यानी सफेद चने, प्रोटीन का सबसे बढि़या स्त्रोत है।
कुछ स्पेशल हो तो घर में छोले-चावल तो पक्के से बनते ही हैं। कई घरों में तो संडे स्पेशल मैन्यू ही ये होता है। काबुली चने न सिर्फ टेस्टी होते है बल्कि ये हमारे सेहत के लिए काफी फायदेमंद भी होते हैं। प्रोटीन हमारे शरीर के लिए जरुरी पोषक तत्व है। काबुली चने में प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है। इसलिए यह प्रोटीन का राजा भी कहलाता है। इसमें दूसरे दालों की तुलना में 12 से 15 ग्राम प्रोटीन होता है। आइए जानते है छोले या काबुली चने खाने के क्या- क्या फायदे होते हैं।

डायबिटीज के मरीज के लिए अच्छा
काबुली चने खाने से ब्लड शुगर का लेवल भी कंट्रोल में रहता है और डायबिटीज से बचाव होता हे। इसे सेंक कर खाना बहुत अच्छा है।

एनीमिया से बचाव
चना आयरन का एक बहुत अच्छा स्रोत है। इसके सेवन से एनीमिया की समस्या नहीं होती। इसलिए डॉक्टर्स बच्चों में खून की कमी होने पर, प्रेग्नेंट और ब्रेस्टफीडिंग लेडीज को चने खाने की सलाह देते है।

वजन घटाता है
चना फाइबर का पावर हाउस होता है। यह भूख को कट्रोल करता है और इसे खाने के काफी समय बाद भी आपका एनर्जी लेवल हाई रहता है जिससे आप का वजन घटने लगता है। इसे स्प्राउट बनाकर खाइए इसके बाद इससे होने वाले फायदे देखिए।

मजबूत होते है दांत
चने में लगभग 28 प्रतिशत फॉस्फोरस होता है। यह शरीर में नई कोशिकाएं बनाने में सहायक होते हैं यह हिमोग्लोबीन की मात्रा बढा कर किडनी में मौजूद विषाक्त पदार्थो को साफ करता हैं। इसलिए किडनी की सेफ्टी के लिए चने का सेवन बहुत लाभकारी होता है। इसके अलावा इसमें नमक डालकर खाने से दांत मजबूत होते हैं।

यूरिन संबंधी समस्या से छुट्टी
इसमें डाइयूरेटिक गुण होते हैं। ये यूरिन प्रॉब्लम से बचाने में मदद करताहै। आप काबुली चने को पीसकर इसका आटा बनाकर दूसरे आटे के साथ मिलाकर रोटी बनाकर खा सकते हैं।

कोलेस्ट्रॉल घटाए
चना शरीरी में कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होता है। यह आंत में पित्त के साथ मिलकर खून में बढे़ हुए कोलेस्ट्रॉल के कम करने में मदद करता है। जिसकी वजह से हार्ट डिजीज होने के खतरे कम होते हैं।

ब्लड प्रेशर पर करें कंट्रोल
हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए चना खाना बहुत लाभदायक होता है। चने में मौजूद पोटेशियम और मैग्नीशियम की शरीर में ब्लड प्रेशर पर कंट्रोल रखने में मदद करते है।

पाचन शक्ति बढाता है
चना पाचन और आंत को ठीक रखकर पाचन तंत्र में होने वाले विकारों को दूर करने में मदद करता है। चने में फीटो-न्यूट्रिएंट, उच्च प्रोटीन और विटामिन और मिनरल भरपूर मात्रा में होते हैं। जो कब्ज, एसिडिटी, अपचन आदि आंत में होने वाली समस्याओं से बचाते हैं।

महिलाओं के लिए फायदेमंद
चने का सेवन औरतों की सेहत से जुडी समस्याओं के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह फाइटोन्यूट्रिएंट्स का बहुत अच्छा स्रोत है। यह हार्मोंज के उतार चढाव को कंट्रोल करता है। इससे स्तन कैंसर का खतरे भी कम रहता है। इसके अलावा इसमें मौजूद फोलेट प्रेगनेंसी में फायदेमंद होता है इसे कम फ्राय करके ही खाएं।

मजबूत मसल्स
जिम जाने वालों के लिए तो काबुली चने बहुत ही फायदेमंद है। ये प्रोटीन का मुख्य स्त्रोत होता है। इससे मसल्स मजबूत बनते हैं और इसे सलाद में मिक्स करके खाएं।

शरीर का तापमान रखता है मैंटेन
चने में कॉपर और मैगनीज पाया जाता है जो खून के लगातार बहाव में मदद करता है। इसे खाने से शरीर का तापमान सही बना रहता है।



Click it and Unblock the Notifications
