Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
मोटापा कम करने के लिये पिएं करेले का जूस, ऐसे करता है असर

माना करेला दुनिया भर में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सब्जियों में से नहीं आता, लेकिन यह अन्य सब्जियों के मुकाबले सबसे ज्यादा पौष्टिक सब्जी है, जिसे आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इस अजीब से कड़वे स्वाद वाले करेले को अगर आप कुछ दिन खाना शुरु करेंगे तो पाएंगे कि इसका स्वाद आपकी जुबान पर चढ़ने लगेगा और धीरे धीरे आप इसके फैन बन जाएंगे।
करेले में प्रचूर मात्रा में विटामिन A, B और C पाए जाते हैं। इसके अलावा कैरोटीन, बीटाकैरोटीन, लूटीन, आइरन, जिंक, पोटैशियम, मैग्नीशियम और मैगनीज जैसे फ्लावोन्वाइड भी पाए जाते हैं। पोषक तत्वों से भरा करेला आपके वजन को घटाने का काम बड़ी तेजी के साथ कर सकता है। हालही में एक रिसर्च में पाया गया कि करेले के रस से वसा की कोशिकाएं खतम होती हैं तथा नई वसा कोशिकाओ का गठन और विकास होने से रुकता है।

आगे यह निष्कर्ष निकाला गया कि करेले को मोटापे के इलाज के लिए एक प्राकृतिक एजेंट के रूप में देखा जा सकता है। तो अगर आप मोटापा कम करने के लिये नींबू पानी या अन्य डिटॉक्स ड्रिंक का सेवन करते हैं तो एक बार करेले के जूस को भी जगह दे कर देखिये कि यह किस तरह से काम करता है। आइये जानें करेले का जूस किस तरह से मोटापा घटा सकता है।

इंसुलिन को नियंत्रित करे
मधुमेह रोगियों के लिये करेले का जूस काफी लाभदायक होता है। यह शरीर में ब्लड शुगर लेवल को बैलेंस करता है। अगर आपका ब्लड शुगर लेवल सही है तो आप आराम से मोटापा कम कर सकते हैं। करीला का रस आपके इंसुलिन को सक्रिय करता है। जब आपका इंसुलिन सक्रिय होता है, तो आपने जो शक्कर खाई है वह पर्याप्त रूप से इस्तेमाल किया जाएगा और वह वसा में परिवर्तित नहीं होगा, जो वजन घटाने में अनिवार्य रूप से मदद करेगा।
लो कैलोरी वाली सब्जी
करेला, कैलोरी, वसा और कार्बोहाइड्रेट में काफी कम होता है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि 100 ग्राम करेले में केवल 34 कैलोरी हैं। यह कार्बोहाइड्रेट और वसा में भी कम है।

फाइबर से भरा करेला
करेले में घुलनशील फाइबर की मात्रा काफी ज्यादा होती है। फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ के सेवन से पेट लंबे समय तक भरा हुआ होता है क्योंकि यह जल्दी हजम नहीं होता। करेला खाने से पेट इसलिये भी भरा महसूस होता है क्योंकि इसमें पानी की मात्रा काफी ज्यादा होती है- इसके वजन का 94 प्रतिशत सिर्फ पानी है।

कैसे बनाएं करेले का जूस
करेले का जूस काफी कम सामग्री में बन कर तैयार हेा जाता है। अगर आपको यह बहुत ज्यादा गडुआ लगे तो आप इसमें अन्य फ्रूट जूस मिला सकते हैं। सबसे पहले करेले को छील लें और बीच से चीरा लगाएं। इसके बाद करेले के बीच से उसके सफेद हिस्से और बीज को निकाल लें। उसके बाद इसके छोटे छोटे टुकड़े कीजिये और इसे ठंडे पानी में 30 मिनट तक के लिये भिगो दीजिये। बाद में इसे निकाल कर जूस में डालिये और साथ में नमक और नींबू मिलाइये। इसे अच्छी तरह से मिलाइये और सर्व कीजिये।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
