Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
IPL में 3 बार फाइनल जिताने वाले एमएस धोनी, ऐसे रखते है खुद को फिट
इंडिया के कैप्टन कूल कहें जाने वाले और ग्रेट फिनिशर कहें जाने वाले क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग ने आईपीएल 2018 जीत लिया है। ऐसे में हर जगह उनकी चर्चा हो रही है। हर जगह टीम के साथ ही धोनी के प्रदर्शन की भी जमकर तारीफें हो रही है। धोनी की जीत चर्चा के साथ ही एक चीज और इसकी सब तारीफ कर रहे हैं वो है धोनी की फिटनेस।
धोनी 36 साल की उम्र में आज भी बहुत फिट है। चाहे बात उनकी बैटिंग की हो या विकेट कीपिंग या फिर फील्डिंग धोनी हर जगह कमाल का प्रदर्शन करते हैं। जहां इस उम्र में बाकी क्रिकेटर सन्यास लेने की सोचते है, वहीं धोनी की फिटनेस को देखकर हर कोई जानना चाहता है कि उनकी फिटनेस का राज क्या है? युवा क्रिकेटरों के लिए धोनी किसी प्रेरणा से कम नहीं हैं?

लेकिन आज इस आर्टिकल में हम महेंद्र सिंह धोनी के फिटनेस से जुड़े कुछ राज खोलने जा रहे हैं। जिसे पढ़कर आप भी धोनी की तरह फिट और दुरुस्त रह सकते हैं।
खेलते है सारे गेम
धोनी फिट रहने के लिए गेम खेलना ज्यादा पसंद करते है। उन्हें किक्रेट के अलावा फुटबॉल और बेडमिंटन खेलना खूब पसंद है। धोनी किक्रेट के साथ ही बेटमिंटन और फुटबॉल में काफी अच्छे हैं। उनके पर्सनल ट्रेनर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि धोनी दूसरे खेलों को भी खेलना पसंद करते हैं यहीं उनके फिटनेस को नेक्स्ट लेवल पर ले जाता है।
बेटमिंटन आंखों की एकाग्रता शक्ति बढ़ाता है। जिससे उन्हें विकेट कीपिंग में मदद मिलती है। फुटबॉल से स्टेमिना बढ़ने के साथ ही फुटवर्क अच्छा होता है।
जिम का रुटीन करते है फॉलो
धोनी ने 2005 में दिए अपने इंटरव्यू में बताया था कि वे जिम जाना पसंद नहीं करते। लेकिन अब धोनी का पूरा जिम का रूटीन है। जिसे वे फॉलो करते हैं। कुछ समय पहले धोनी का एक वर्कआउट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया हुआ था। इस वीडियो में धोनी जिम में पसीना बहाते नजर आ रहे हैं।
धोनी इस वीडियो में अपने चेस्ट, कंधो और बाजुओं पर मेहनत करते दिख रहे हैं, उनके वर्कआउट में टीम के साथ 4 घंटे का प्रेक्टिस सेशन भी होता है। जो रनिंग से शुरू होता है जो उन्हें फील्ड पर दौड़ने में मदद करती है। जिम में एक्सरसाइज करने के साथ ही वे कार्डियो और दूसरी एक्सरसाइज भी करते हैं। जैसे, डम्बल लंजेस, वन लेग डेडलिफ्ट, रिवर्स लंग्स, मशीन चेस्ट प्रेस, वी ग्रिप पुल डाउन, लेटरल पुल डाउन, डंबल चेस्ट प्रेस और डम्बल रोइंग।
विकेट कीपिंग के लिए स्कावॅट करते है
धोनी को विकेट कीपिंग के लिए घंटों एक ही पोजिशन में बैठा रहना पड़ता है। इसलिए उन्होंने अपने वर्कआउट में स्कॉवट को शामिल कर दिया है। वे रोज स्कॉवट की पोजिशन में बैठे रहने की प्रेक्टिस करते हैं। जिससे उनकी बॉडी भी शेप में आती है।
नाश्ता
महेंद्र सिंह धोनी सिंपल डाइट प्लान फॉलो करते हैं। उन्हें लाइट और हेल्दी डाइट खूब पसंद है। आम लोगों की तरह उन्हें नाश्ते में दूध के साथ दलिया,अंकुरित चना-मूंग खाना भी पसंद है।
लंच में
धोनी दोपहर में दाल या चिकन के साथ रोटियां खाते हैं। खाने के साथ साथ वो सब्जियों का सलाद खाना भी पसंद करते हैं। इसके अलावा स्नैक्स में धोनी चिकन सैंडविच खाना पसंद करते हैं।
हाइड्रेड और एनर्जी के लिए
इसके अलावा धोनी खुद को हाइड्रेड रखने के लिए फ्रेश ज्यूस और प्रोटीन ड्रिंक पीना पसंद करते है। एनर्जी के लिए धोनी दूध और दही पीना पसंद करते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
