Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
सेक्सी और फ्लेक्सिबल बॉडी के लिए करें पोल वर्कआउट, सिर्फ 15 मिनट करने से मिलेगी स्लिम बॉडी
अगर आप जिम में जाकर एक जैसी एक्सरसाइज करके ऊब चुके हैं तो आपको कुछ नया और फनलविंग एक्सरसाइज करनी चाहिए, अपने कम्फर्टजोन से निकलकर ऐसा कुछ करना चाहिए जिसे करने से आप एंजॉय तो करें ही साथ में आपको बॉडी भी शेप में रहें। जैसे कि पॉल डांस। जी हां पोल डांस वर्कआउट इन दिनों ट्रेंड में हेल्थ फ्रीक्स मजबूत मसल्स और फ्लेक्सिबल बॉडी के लिए पोल डांस वर्कआउट का सहारा ले रहे हैं।
बॉलीवुड में भी जैकलीन फर्नार्डीज और यामी गौतम जैसी एक्ट्रेस भी सेक्सी और टोंड बॉडी के लिए पोल वर्कआउट करना पसंद करती है। पोल वर्कआउट करने से आपके कोर स्ट्रेंथ बढ़ाने के साथ ही शरीर को लचीला बनाता है।

आइए जानते है
दिल के लिए अच्छा
पोल डांस एक तरह का कार्डियोवैस्कुलर एक्सरसाइज है, इसमें बहुत से प्लाईमेट्रिक तत्व होते हैं। ये हार्ट के लिए बेहतरीन एक्सरसाइज है। नियमित पोल डांस की वजह से आप एक घंटे में 200 से 450 कैलोरी बर्न कर सकते हैं। यह वजन कम करने से भी मददगार होता है।
फैट होता है कम
पोल डांस में लगातार आपके शरीर को पोल के अनुसार घूमाना पड़ता है। एक प्रकार का ये एरोबिक्स रुटीन होता है। पोल डांस से शरीर के एक खास हिस्से की नहीं बल्कि पूरे शरीर की एक्सरसाइज होती है। इससे हाथों व पैरों की गतिविधियां बढ़ती है। नियमित पोल डांस करने से आपकी मांसपेशियां सही शेप में आ जाती हैं। अक्सर वजन बढ़ने पर जांघें व कुल्हे भारी हो जाते हैं। ऐसे में पोल डांस से यह फैट धीरे-धीरे खत्म हो जाता है और आप मांसपेशियां मजबूत होती हैं।
बॉडी बैलेंस्ड बनता है
पोल वर्कआउट का सबसे बढि़या फायदा यह है कि आपकी बॉडी का बैलेंस और कॉर्डिनेशन इम्प्रूव होता है। क्योंकि पोल डांस या वर्कआउट के लिए पूरी बॉडी को पोल के सहारे ही टिकाना पड़ता है। जिस वजह से
मजबूत कंधों के लिए
ये कंधों के ऊपरी हिस्सों को मजबूत बनाने के लिए बहुत ही अच्छी एक्सरसाइज है। इससें बांहे और हाथों की अग्र भुजाएं मजबूत होती है। क्योंकि इस एक्सरसाइज को करते समय शरीर के ज्यादात्तर वजन बांहों पर पड़ता है। इसलिए इससे कंधे और बांहे मजबूत बनते है।
सेक्स लाइफ के लिए बेहतर
पोल डांस से आपकी बॉडी लचीली महसूस होती है, जो आपको सेक्सी होने का एहसास करती हैं जिससे उनका मूड अच्छा रहता है। पोल डांस आपकी सेक्स लाइफ के लिए भी काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।
इन बातों का रखें डांस
इस बात का ध्यान रखें कि एक गलत मूव की वजह से आपके स्पाइनल कोर्ड या सिर पर चोट लग सकती है। अगर आप फ्रेशर्स है तो आपको किसी प्रशिक्षित ट्रेनर से इसकी ट्रेनिंग लेनी चाहिए। पोल डांस के लिए आपको ऐसे कपड़े पहनने चाहिए जिससे आप आसानी से डांस कर सकें। डांस से पहले हाथों में क्रीम व तेल लगाने से बचें इससे पोल को पकड़ते समय हाथ फिसल सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
