Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
खाने की ये सफेद चीज़ है जहर... ना तो ये है नमक और ना ही चीनी
सोडियम ग्लूटामेट या मोनोसोडियम ग्लूटामेट आजकल बहुत सामान्य योजक हो गया है जो पैकेट या डिब्बाबंद खानों में पाया जाता है। इसके अलावा रेस्त्रां में भी खाने का टेस्ट बढ़ाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता हैं। ये सफेद क्रिस्टल पाउडर की तरह दिखने वाला पद्धार्थ चीनी और नमक की तरह ही दिखता हैं। इसे अजीनोमोटो भी कहा जाता है, इसका चायनीज फूड में बहुत ज्यादा इस्तेमाल होता हैं। विभिन्न प्रकार के कैचअप, सॉस, चिप्स में भी सोडियम ग्लूटामेट का प्रयोग किया जाता है। इन सभी चीजों में सोडियम ग्लूटामेट एक प्रकार के मसाले की तरह प्रयोग किया जाता है।
बच्चें ज्यादातर इन चीजों को खाने के शौकीन होते हैं, परंतु चिंता का विषय ये है कि सोडियम ग्लूटामेट युक्त खाने पीने की चीजों से लोगों के सेहत पर बुरा असर पड़ता है। कई शोधों में यह बात साबित हो गई है कि बच्चों में बढ़ता बेवजह का मोटापा और बड़ों में माइग्रेन की वजह से सोडियम ग्लूटामेट है। आइए जानते है इससे जुड़े खतरनाक दुष्परिणामों के बारे में ।

ये हो सकते है नुकसान
एक रिसर्च दावा करती है कि पूरे विश्व में 2 लाख टन सोडियम ग्लूटामेट का उपयोग करते हैं। इसके ज्यादा उपयोग से माइग्रेन, घबराहट, हार्मोनल परिवर्तन, कमजोरी, चक्कर आना, सीने में दर्द की शिकायत और बहुत कुछ होता हैं।

हो जाते है आदी
इसके सेवन से हम सोडियम ग्लूटामेट के आदी हो जाते हैं, हम कुछ भी खा लें लेकिन हमारी भूख शांत नहीं हेाती हैं जब तक की शरीर को एक बार फिर सोडियम ग्लूटामेट नहीं मिल जाएं। इसका मस्तिष्क में बिल्कुल वैसा ही प्रभाव पड़ता है जैसे ड्रग्स के बाद मस्तिष्क आदी हो जाता हैं।

मूत्र संबंधी समस्या
सोडियम ग्लूटामेट के सेवन से हमारे शरीर में मूत्र संबंधी परेशानियों का भी निर्माण होने लगता है, जिसके कारण मूत्राशय में बार बार दर्द होने लगता है।

बीपी में जहर के समान
जिन लोगों को ब्लडप्रेशर की शिकायत हे, उनके लिए सोडियम ग्लूटामेट किसी जहर से कम नहीं हैं, इसके सेवन से बीपी हाई या लो हो सकती है। इसके अलावा इससे दिल की संबंधी बीमारियां होने का भी खतरा रहता है।

प्रेगनेंसी में भूलकर भी न करें सेवन
गर्भवती महिलाओं को सोडियम ग्लूटामेट से दूर रहना चाहिए क्योंकि इसके सेवन से होने वाले बच्चें पर मानसिक और शारीरिक विकास पर काफी असर पड़ सकता है।

आंखों पर भी असर
सोडियम ग्लूटामेट, आंखों पर भी असर डालता है। इसके ज्यादा सेवन से कहीं न कहीं आंखों की रोशनी क्षीण होने लगती हैं।

अन्य नुकसान
सोडियम ग्लूटामेट के सेवन से चेहरे पर भी इसका असर नजर आने लगता हैं। इसके सेवन से चेहरे पर सूजन आने लगती है और शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या होने लगती है। कभी भी मुंह सूखने लगता हैं।



Click it and Unblock the Notifications
