Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
तरबूज खा कर ऐसे कीजिये मोटापा कम
गर्मियां नजदीक आते ही बाजारों में फलों की भरमार लग जाती है। ऐसे में आपको रसीले तरबूज काफी ज्यादा देखने को मिलेंगे। पारमरिक रूप से इन्हें गर्मी में खाना अच्छा माना जाता है क्योंकि यह शरीर में पानी की कमी को पूरा करते हैं। वैसे तो तरबूज के कई सेहतमंद लाभ हैं लेकिन यह वजन कम करने में भी काफी बेहतरीन माना जाता है। अगर आप अपने बढते वजन को कम करने की सोंच रहे हैं तो तरबूज को अपनी डाइट में शामिल करना ना भूलिये।

यदि आप डाइट पर हैं तो अपने खाने से पहले तरबूज का एक कटोरा जरुर खाएं क्योंकि इससे आपका पेट भर जाएगा और आप खाना थोड़ा कम खाएंगे। ऐसा कई दिनों तक करने से आपका वजन कम होना शुरु हो जाएगा। जंक फूड की जगंह पर हमेशा तरबूज ही खाएं। तरबूज में फैट की मात्रा नगण्य होती है, जबकि कोलेस्ट्राल बिल्कुल भी नहीं होता है। इसके सेवन से आपको पोषण मिलता है और मोटापा कम होता है।
तरबूज को आप रात में ना खा कर दिन में ही खाएं क्योंकि कुछ लेांगो को इसे खाने से डायरिया हो जाता है और कुछ को कब्ज। इसे तभी खा लें जब इसे खरीद कर लाएं। ऐसा करने से आपको बेस्ट रिजल्ट मिलेगा।

लो कैलोरी होती है
तरबूज में काफी कम कैलोरीज़ होती हैं। आपको जान कर हैरानी होगी कि 100 ग्राम तरबूज में बस 30 कैलोरीज़ ही होती हैं और 0 प्रितिशत फैट पाया जाता है।

पेट आराम से भरता है
क्या आपको पता है कि तरबूज में 92 प्रतिशत पानी होता है? तो अब इसे खाने में डरना कैसा। इसमें इतना ज्यादा फाइबर होता है कि इसे खाने से पेट आराम से काम करता है। और पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है।

मासपेशियों के दर्द से छुटकारा दिलाए
अगर आप वर्कआउट करते हैं तो आपको तरबूज खाने से फायदा मिलेगा। वर्कआउट के दौरान हमारी मासपेशियों में दर्द होता है जो कि तरबूज से सही हो जाता है।

वजन को नियंत्रित करे
डेली मेल में प्रकाशित एक खबर के अनुसार तरबूज वजन को नियंत्रित करने में भी मदद करता है। इससे रक्त वाहिकाओं के भीतर चर्बी नहीं जमती शोधकर्ताओं का मानना है कि तरबूज के पोषक तत्वों का राज उसके रस में पाए जाने वाले स्रिटूलाइन रसायन में छुपा है।

1. सलाद के रूप में खाएं
आप अगर वजन कम करने के लिये सलाद खाते हैं तो उसमें ताजे कटे हुए तरबूज डालें। आप इसमें थोड़ी सी कीवी, चीज और स्प्राउट्स डालें। इसकी ड्रेसिंग करने के लिये इसमें वेनिगर और तिल मिलाएं। यह सैलेड खाने में काफी टेस्टी लगता है और वजन भी कम करता है।

डिटॉक्स ड्रिंक
वजन कम करने के लिये डिटॉक्स वॉटर पी कर आप अपने शरीर की गंदगी का सफाया कर सकते हैं। इसमें जो भारी मात्रा में पानी मौजूद होता है, जो कि पेशाब बन कर आपके शरीर की गंदगी को बाहर निकालता है।

बीज भी हैं बड़े काम के
अगर आप तरबूज खाना पसंद करते हैं तो इसके बीजों को यूं ही ना फेंक दें। इनके बीजों में मधुमेह की बीमारी को दूर करने के गुण होते हैं। ये मैगनीशियम, आयरन और फोलेट से भरे हुए होते हैं जो कि किसी भी गर्भवती महिला के लिये अच्छे माने जाते हैं।

एक दिन में कितना तरबूज खाएं
हमेशा बताई हुई लिमिट में ही तरबूज का सेवन करें क्योंकि जरुरत से ज्यादा तरबूज खाना नुकसानदेह हो सकता है। प्रति दिन आपको केवल 150 किलो कैलोरीज ही तरबूज के जरिये लेनी चाहिये। बताई गई मात्रा को आपको दिन भर में 8 बार तक लेना है। जैसा की आप जानते होंगे कि तरबूज में 97 प्रतिशत तक पानी होता है इसलिये आप अपने पानी का सेवन कम कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
