Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
प्रेगनेंसी में क्यों खाना चाहिये आम? जानें 6 कारण
प्रेगनेंसी वो समय होता है जब भावी माएं बिना किसी चिंता के मन चाही चीज़ों को आनंद उठा सकती हैं। डॉक्टर्स भी उन्हें थोड़ी थोड़ी देर में कुछ ना कुछ खाते रहने की सलाह देते हैं। इन 9 महीनों में महिलायें डाइटिंग या वज़न बढ़ने जैसी चिंताएं नहीं करती तथा अच्छे अच्छे खाने का मज़ा उठाती हैं। ऐसे में हमारे यहां गर्मियों में आम काफी ज्यादा पैदा होने लगते हैं।

जिसके चलते कई गर्भवती महिलाओं के मन में यह सवाल उठने लगता है कि क्या उन्हें आम खाना चाहिये? मां जो कुछ भी खाती है वह सीधा उसके बच्चे को प्रभावित करता है। इसलिए यह बात बहुत महत्वपूर्ण है कि गर्भवती महिला क्या खा रही है। स्वस्थ गर्भावस्था तथा बच्चे के जन्म के लिए विभिन्न विटामिन्स तथा पोषक तत्वों से भरपूर आहार लेने की आवश्यकता होती है। ऐसे में आम उनके लिये काफी ज्यादा लाभदायक होता है।
आम मौसमी फल है जिसमें आयरन, विटामिन सी, ए और बी6 के साथ पोटैशियम और फोलिक एसिड भी पाया जाता है। हम में से अधिकाँश लोग जानते हैं कि विटामिन सी तथा फोलिक एसिड गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आम में फाइबर भी प्रचुर मात्रा में होता है, जो कब्ज की रोकथाम में मदद कर सकता है। ये ऊर्जा और एंटीऑक्सीडेंट के भी अच्छे स्त्रोत हैं। यही नहीं आम खाने के और भी कई कारण है, जिसके बारे में नीचे बात की हुई है।
प्रेगनेंसी में क्यों खाना चाहिये आम

1. आयरन एनीमिया को रोकता है
आम विटामिन सी में समृद्ध होते हैं और लोहे के अवशोषण में मदद करते हैं, जो एक गर्भवती मां को गर्भावस्था से संबंधित-एनीमिया पर काबू पाने में मदद करता है।

2. फोलिक एसिड भ्रूण के विकास में सहायक
आम में ढेर सारी मात्रा में फॉलिक एसिड होता है जो कि भ्रूण के विकास के लिये जरुरी होती है। इससे दिमाग और स्पाइनल कॉड का विकास होता है। प्रेगनेंसी के शुरुआत में होने वाले ट्यूब डिफेक्ट्स से भी यह महिला को बचाता है।

3. पेट के लिए फायदेमंद होता है
आम में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है जो कि पाचन तंत्र के लिए लाभकारी होता है। आम खाने से कब्ज जैसी समस्याएं नहीं होती इसलिए गर्भावस्था में आम का सेवन करना उपयोगी होता है।
4. एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है
आम में पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी होता है जो कि एक शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट है। यह बीमारियों के खतरे को कम करता है साथ ही त्वचा के लिए भी लाभकारी होता है। विटामिन सी समय से पहले जन्म के जोखिम को कम कर सकता है।

5. विटामिन ए से होता है बेबी का विकास
आम में विटामिन ए काफी ज्यादा मात्रा में होता है जो कि बेबी के दांतों और हड्डियों का विकास करने में मदद करते हैं। यह आंखों और इम्यून सिस्टम को मजबूती प्रदान करने के साथ साथ बेबी के हार्ट, फेफड़े और किडनियों को भी सुरक्षा प्रदान करते हैं।

6. फ्लूइड को बैलेंस रखता है
आम में इलेक्ट्रोलाइट्स जैसे पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, सोडियम आदि होते हैं। ये पोषक तत्व फ्लूइड बैलेंस करने में मदद करते हैं। इलेक्ट्रोलाइट नसों, हृदय, दिमाग, मसल्स की कार्यप्रणाली को सुचारु रखने में मदद करते हैं। इसलिए गर्भावस्था में आम खाना लाभकारी होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
