Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
इलायची और काली मिर्च की फांकी मारने से भी कम होता है वजन, जाने कैसे करे सेवन
वजन घटाने के लोग क्या-क्या नहीं करते हैं, एक्सरसाइज, डाइट प्लान और तो और वेटलॉस के नाम पर बाजार में बिकने वाली महंगी दवाईयों का भी इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इन दवाओं का इस्तेमाल बंद करने के बाद इनके साइडइफेक्ट्स भी देखने को मिलते हैं। लेकिन आयुर्वेद में ऐसी कई चीजों के बारे में बताया गया है जो बिना साइडइफेक्ट्स के ही वजन घटाने में कारगर होते हैं।
हमारे रसोईघर में ऐसे कई मसाले मौजूद है जिनमें वजन घटाने के लिए कुदरती गुण मौजूद होता है। इसी प्रकार इलायची और काली मिर्च भारतीय मसालों की दो ऐसी चीजें है जो वजन घटाने में काफी गुणकारी होती है। आइए जानते है कि इनका प्रयोग कर कैसे आप फैट बर्न कर सकते है।

इलायची में होते है गजब के गुण
इलायची में पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नेशियम जैसे खनिज पदार्थ मौजूद हैं। इलायची के सेवन से पोटेशियम की पर्याप्त मात्रा शरीर में बनी रहती है। इलायची पाचन को तेज करता है और इसमें मेलाटोनिन नामक तत्व होता है जो फैट बर्न करने में सहायक होता है। इलायची का सेवन शरीर में मौजूद एंटी-ऑक्सिडेंट बाहर निकालने में मदद करता है।

इलायची वाली चाय
इलाचयी की चाय भी काफी गुणकारी होती है जिसे आप सुबह में पी सकते है। एक छोटी इलाचयी को आप सुबह चबाकर खा जाए और फिर गुनगुना पानी पी ले। इससे आपका पाचन तंत्र ठीक रहता है और वजन भी कम होता है। इलाचयी पाउडर भी वजन घटाने में काफी कारगर होता है। आधा चम्मच इलाचयी पाउडर गर्म पानी में डालकर आप सुबह पिए, इससे आपको अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे।

वजन घटाने में सहायक होती है काली मिर्च
काली मिर्च में फाइटोन्यूट्रिएन्ट्स होता है जो फैट सेल्स को तोड़ने में मदद करता है। इसका सेवन वजन घटाने और फैट बर्न करने की प्रक्रिया में काफी सहायक होता है। साथ ही काली मिर्च के सेवन से पाचन शक्ति बढ़ती है। काली मिर्च को पान के पत्ते मे चबाकर खाने से वजन घटता है। इसके पाउडर को शहद और नींबू के रस के साथ मिलाकर खाया जाए तो मोटापा घटाने को लेकर सकारात्मक परिणाम मिलते है। काली मिर्च के पाउडर को आप चाय में भी मिलाकर पी सकते है और इससे भी वजन घटता है और बदहजमी दूर होती है।

इलायची और काली मिर्च के मिश्रण का करें सेवन
इलायची और काली मिर्च को साथ मिलाकर पीने से बहुत तेजी से वजन गिरता है। आप चाहे तो इसे चाय में मिलाकर पी सकते हैं। इसके अलावा आप इलायची और काली मिर्च का चूर्ण बनाकर फांकी मार सकते हैं और पानी पी सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
